नगर परिषद डिकेन ने दी क्षेत्र वासियों सहित देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई शुभकामनाए byAll State News 24 -March 12, 2026
नगर परिषद रतनगढ़ ने दी छेत्र वासियों सहित देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई शुभकामनाए byAll State News 24 -March 12, 2026
गोकुलधाम बिल्ड होम प्रा . लि. केशव सिटी परिवार ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई शुभकामनाएं byAll State News 24 -January 30, 2026
लस्सी मख्खन दा ढाबा ने दी क्षेत्र वासियों सहित देश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं byAll State News 24 -January 29, 2026
*पीपलिया मंडी में रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण से पहले शुरू हुआ विवाद, भाजपा–कांग्रेस आमने-सामने...!!**पीपलिया मंडी नगर में रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण कार्य के प्रारंभ से पहले ही विवाद का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को स्थानीय रहवासियों, आमजन और राजनीतिक दलों के बीच स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए। शुरुआती तौर पर आपसी बहस से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक जा पहुंचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।**कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्थानीय नागरिकों द्वारा बुलाए जाने पर वे मौके पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि अंडरब्रिज निर्माण के दौरान रेलवे फाटक के पास के क्षेत्र का मुख्य रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाएगा, जिससे रहवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि निर्माण अवधि के दौरान एक नियमित मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को दिक्कत न हो।**वहीं दूसरी ओर स्थानीय रहवासियों और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि नगर के बाहर से आए कांग्रेस के नेता जानबूझकर विकास कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि अंडरब्रिज पीपलिया मंडी के लिए अत्यंत आवश्यक परियोजना है, जिससे लंबे समय से चली आ रही आमजन की समस्या का स्थायी समाधान होगा। उनका आरोप है कि कांग्रेस इस विकास कार्य को राजनीतिक रंग देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।**दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।**फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अंडरब्रिज निर्माण को लेकर असमंजस और राजनीतिक बयानबाजी जारी है। स्थानीय नागरिकों की निगाहें अब प्रशासन पर टिकी हैं कि वह निर्माण कार्य के साथ-साथ मार्ग की व्यवस्था को लेकर क्या निर्णय लेता है, ताकि विकास और जनसुविधा दोनों का संतुलन बना रहे।* byAll State News 24 -January 10, 2026
*एमपी में फिर मिला करोड़ों रुपये का दुर्लभ सांप, थैले में लेकर जा रहे थे लोग,Red Sand Boa Snake: बाइक पर थैले में रेड सेंड बोआ स्नैक को लेकर बेचने जा रहे लोग गिरफ्तार, एक फरार...!!**मध्यप्रदेश में एक बार फिर रेड सैंड बोआ स्नेक की तस्करी का मामला सामने आया है। मामला मंदसौर का है जहां वन विभाग ने दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ स्नेक की तस्करी के मामले में मध्यप्रदेश के तीन जिलों के तस्करों को पकड़ा है। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से दुर्लभ रेड सैंड बोआ स्नेक की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी तस्करों से जब्त किया रेड सैंड बोआ स्नेक वन मंडलाधिकारी संजय रायखेरे ने बताया कि वन्यप्राणी रेड सैंड बोआ स्नेक (Red Sand Boa) वैज्ञानिक नाम Eryx johnii की अवैध तस्करी (खरीद फरोख्त) की मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बताए गए हुलिए के अनुसार व्यक्तियों को हवाई पट्टी भालोट रोड़ मंदसौर के पास खेत में देख घेराबंदी कर पकड़ा गया और जब उनकी तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास से 1 रेड सैंड बोआ स्नेक बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान मौके से एक आरोपी वरसिंह भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों के नाम बद्रीलाल निवासी जेठाना तहसील पिपलौदा जिला रतलाम, नवीन जैन निवासी खानपुरा जिला मंदसौर और कौसर बेग निवासी रिसाला मस्जिद नीमच हैं अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ से ज्यादा कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में रेड सैंड बोआ स्नेक की कीमत 3 करोड़ से भी ज्यादा आंकी जाती है। कुछ देशों में इसे लकी स्नैक या गुड लक चार्म के रूप में देखा जाता है। इस सांप से जुड़ा एक अंधविश्वास भी है कि इससे धन-संपत्ति या सौभाग्य प्राप्त होता है जिसके कारण इसका अवैध व्यापार भी होता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल सेक्स पावर बढ़ाने के लिए बनाई जाने वाली दवाओं में होना बताया जाता है। तंत्र मंत्र के लिए इस सांप का उपयोग होने के कारण इसकी तस्करी होने की बातें सामने आई हैं। इस सांप का इस्तेमाल महंगे परफ्यूम बनाने के साथ ही नशे और कैंसर के इलाज में भी होने के कारण इसकी तस्करी विदेशों में की जाती है। ये भी बता दें कि दो मुंह वाला रेड सैंड बोआ स्नेक बेहद ही दुर्लभ प्रजाति का सांप होता है। रेड सैंड बोआ सांप की पूंछ और मुंह एक समान दिखाई देने के कारण इसे दो मुंहा सांप भी कहा जाता है। भारत में रेड सैंड बोआ स्नेक को पकड़ना व बेचना या मारना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी अपराध है।* byAll State News 24 -January 10, 2026
वन विभाग ने सागौन गिली लड़की परिवहन करते हुऐ ट्रेक्टर सहित दो लोगों को पकड़ा byAll State News 24 -January 08, 2026 सिंगोली:- दिनांक 06.01.2026 को वनपरिक्षेत्र रतनगढ़ अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर एस.के.…