*छोटीसादड़ी में 12.50 लाख की अफीम के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार**प्रतापगढ़।जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।**अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और वृत्ताधिकारी रामेश्वर लाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने एनएच 56 पर स्वरूपगंज तिराहे के पास गश्त के दौरान यह सफलता हासिल की। कार्यवाहक थाना प्रभारी दिलीप सिंह उप निरीक्षक मय जाब्ता ने संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर बैठे दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा।**पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिनेश कुमार बेनीवाल निवासी डेडवा (जालौर) और लक्ष्मण भादू निवासी सुतला (जोधपुर) बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।* byAll State News 24 -September 30, 2026
भोपाल।IAS Rakesh Agrawal Murder: राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अधिकारी अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे।घटना के बाद पुलिस की जांच में घर पर दो दिन पहले ही काम पर रखा गया नौकर अहम कड़ी के रूप में सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से नौकर लापता है। हालांकि पुलिस ने अभी उसके हत्या में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है और मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।घर के अंदर हुई वारदातप्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात घर के भीतर हुई। रिटायर्ड अधिकारी की गला रेतकर हत्या की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारण और वारदात के पीछे की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।दो दिन पहले रखा था नौकर, वारदात के बाद गायबपुलिस की शुरुआती जांच में घर पर दो दिन पहले रखे गए नौकर का घटना के बाद से गायब होना महत्वपूर्ण बिंदु माना जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश और उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।हालांकि, केवल लापता होने के आधार पर नौकर को हत्या का आरोपी नहीं माना जा सकता। पुलिस घटना से जुड़े अन्य लोगों और संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। अधिकारी की हत्या के पीछे लूट, व्यक्तिगत विवाद या अन्य वजहों की संभावना समेत सभी पहलुओं को जांच के दायरे में रखा गया है।मामले में पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की परिस्थितियों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी byAll State News 24 -September 30, 2026
*97 किलोग्राम अफीम की अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले आरोपी को 15 वर्ष का सश्रम कारावास*नीमच जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा ट्रक में कई स्थानों पर छुपाकर 128 पैकेटो में कुल 97 किलो 120 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी बगताराम पिता रायमल राम जाट, उम्र-46 साल, निवासी-ग्राम धीमढ़ी, थाना व तहसील गुढ़ा मालानी, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को धारा 8/18(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 15 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि दिनांक 13.03.2023 को कार्यालय उपनारकोटिक्स आयुक्त नीमच में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में 2 व्यक्ति लगभग 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पूर्व भारत से लखनऊ होते हुवे, आगरा जयपुर हाईवे से बाड़मेर (राजस्थान) ले जाने वाले हैं। मुखबीर सूचना पर से कई निवारक दल का गठन कर उनको रूट में आने वाले विभीन्न स्थानो पर तैनात किया गया। दिनांक 13.03.2023 को शाम के लगभग 06ः30 बजे निवारक दल को संदिग्ध ट्रक फतेहपुर सिकरी के पास दिखाई दिया, जिसको रोकने का ईशारा किये जाने पर ड्राईवर अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक को भगाते हुवे सिकन्दरा टोल प्लाजा तक पँहुच गया, जहाँ रात्री के लगभग 09ः20 निवारक दल द्वारा उसको बमुश्किल रोका गया। निवारक दल द्वारा ट्रक चालक का नाम पुछे जाने पर उसने अपना नाम बाबूलाल पिता बांकाराम जाट, उम्र-46 वर्ष, निवासी-धीरासर पोकरासर, नेत्राद, जिला बाडमेर (राजस्थान) का होना बताया तथा सहचालक की सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसका नाम बगताराम जाट होना बताया। दोनो व्यक्तियों से पुछताछ किये जाने पर उनके द्वारा ट्रक में बाँस के साथ अफीम की तस्करी किया जाना स्वीकार किया। निवारक दल द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से ट्रक की पूर्ण तलाशी लिये जाने हेतु उसको मध्यप्रदेश ईकाई के सबसे नजदीकी कार्यालय नीमच में लाया गया। ट्रक की तलाशी लिये जाने पर उसके पीछले हिस्से में कोई भी मादक पदार्थ नहीं मिला, किन्तु चालक की सीट खोलकर देखे जाने पर उसमें 7 पैकेट मिले, सहचालक की सीट खोलकर देखे जाने पर उसमें 8 पैकेट मिले, ट्रक में लगे स्पीकर को खोलकर देखे जाने पर उसमें 27 पैकेट मिले, चालक व सहचालक दोनो सीट के नीचे लगे लोहे के कवर को खोलकर देखे जाने पर उसमें 46 व 40 पैकेट मिले, इस प्रकार ट्रक में कुल 128 पैकेट मिले जिसमें कुल 97 किलो 120 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम रखी हुई मिली, जिसकी अंतर्राज्यीय तस्करी दोनो आरोपीगण द्वारा की जा रही थी। निवारक दल द्वारा अफीम व ट्रक को जप्त किया गया तथा दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात् सभी आवश्यक अनुसंधान उपरांत परिवाद माननीय विशेष न्यायालय, नीमच में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अभियुक्त बाबूलाल जाट के फरार हो जाने से अभियुक्त बगताराम जाट के संबंध में यह निर्णय पारित किया गया।विचारण के दौरान सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक सुशील ऐरन द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर वाणिज्यीक मात्रा से अधिक अवैध मादक पदार्थ अफीम की अंतर्राज्यीय तस्करी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा की गई तथा सहयोग अधिवक्ता अरूण कुमार शर्मा, निशा घारू व सलोनी पोरवाल द्वारा किया गया। byAll State News 24 -September 30, 2026
*हैरतअंगेज... तस्करों की कार की छत पर 40 किमी तक लटका रहा पुलिसकर्मी. . .* तमिलनाडु। कोयंबटूर के कोविलपालयम पुलिस को खबर मिली थी कि सिलांकुरिची इलाके से कुछ संदिग्ध तस्कर कार में गुजर रहे हैं।पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की, तो संदिग्ध भागने लगे। पीछा करने के दौरान हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन ने अपनी जान जोखिम में डालकर चलती कार की छत पर छलांग लगाई और तस्करों को भागने से रोकने के लिए 40 किलोमीटर तक छत पर लटके रहे। लगभग 40 किलोमीटर लंबे ड्रामे के बाद पुलिस ने आखिरकार अविनाशी रोड़ पर कार को घेरकर रोक लिया और सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कोविलपालयम पुलिस स्टेशन के सब- इंस्पेक्टर विग्नेश इस टीम को लीड कर रहे थे। पकड़े गए तीनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। ये आरोपी बेंगलुरु से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गुटका और तंबाकू उत्पाद अवैध रूप से कोयंबटूर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। byAll State News 24 -September 29, 2026
नीमच *रतनजोत के बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, चार बच्चे पीआईसीयू में भर्ती*जिले के मनासा क्षेत्र के चंदा मोती दातोली गांव में सोमवार को रतनजोत (जेट्रोफा) के बीज खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे घर के पास खेल रहे थे। उन्होंने रतनजोत के बीज बादाम समझकर खा लिए थे। इसके कुछ देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने लगे परिजन सभी बच्चों को मनासा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद शाम करीब 6 बजे उन्हें नीमच जिला अस्पताल भेजा गया। बीमार बच्चों की उम्र 2 से 12 साल के बीच है।जिला अस्पताल में चार बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। अधिक डिहाइड्रेशन के चलते उन्हें पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। बाकी बच्चों की हालत सामान्य है और उनका इलाज जनरल वार्ड में चल रहा है। डॉ. योगेश धाकड़, शिशु रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय नीमच, ने बताया कि रतनजोत के बीज खाने से बच्चों में पॉइजनिंग की स्थिति बनी। इससे उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और उनके वाइटल्स स्थिर हैं।रोशनी की मां सीताबाई और परिजन रमेश सुरावत ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे बच्चे खेत किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रतनजोत के बीज बादाम समझकर खा लिए। कुछ बच्चों ने 1-2 तो कुछ ने 4-5 बीज खाए थे। बीज खाने के कुछ देर बाद बच्चों को पेट दर्द और उल्टी-दस्त शुरू हो गए। इसके बाद परिजन रतनजोत के बीज लेकर अस्पताल पहुंचे।डॉ. धाकड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे विषैले पेड़-पौधों को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे पौधों को बच्चों की पहुंच से दूर रखा जाए या उन्हें उखाड़ दिया जाए। byAll State News 24 -September 29, 2026
*ओडिशा से रीवा लाया गया कुख्यात नशा तस्कर फिल्मी अंदाज में फरार**पुलिस पर स्प्रे करके किया बेहोश, साथियों ने वाहनों को घेरा*उड़ीसा पुलिस की कस्टडी से रीवा लाया जा रहा कुख्यात गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के छूहिया घाटी में हुई।जानकारी के अनुसार, आदित्य मिश्रा गांजा तस्करी के मामले में उड़ीसा पुलिस की कस्टडी में था और उसे रीवा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ला रही थी। जैसे ही पुलिस की गाड़ी छूहिया घाटी के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे तीन गाड़ियों में आए बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया।बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिस पर बेहोशी का स्प्रे किया, जिससे पुलिसकर्मी कुछ देर के लिए अचेत हो गए और इसी का फायदा उठाकर आरोपी आदित्य मिश्रा को भगा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सीधी और रीवा पुलिस में हड़कंप मच गया। byAll State News 24 -September 29, 2026
*ब्रेकिंग न्यूज*विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता के वायरल वीडियो पर अजमेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।डंपिंग यार्ड में इजरायली महिला पर्यटक के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की।तकनीकी एवं आसूचना तंत्र के जरिए आरोपियों की पहचान कर विशेष टीम ने दबिश देकर चारों को पकड़ा।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, घटना के संबंध में पृथक प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू की।कार्रवाई आईजी अजमेर रेंज डॉ. रवि एवं एसपी अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में की गई।एएसपी ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल एवं डीएसपी किशनगढ़ धर्मराज चौधरी के निकटतम सुपरविजन में थाना गांधीनगर की विशेष टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।राजस्थान पुलिस का स्पष्ट संदेश—विदेशी पर्यटकों के साथ अभद्रता एवं महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। byAll State News 24 -September 29, 2026
*उदयपुर रेफर 14 वर्षीय बालक की रास्ते में मौत, परिजनों ने रेलवे फाटक पर 30 मिनट तक रोके रखने का लगाया आरोप*नीमच। शहर के स्कीम नंबर 9, शंभू व्यायामशाला के समीप निवासी 14 वर्षीय सांवरिया सुराह पिता सूरज सुराह ग्वाला की मंगलवार को उदयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बालक को शुगर की शिकायत के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते जिला चिकित्सालय नीमच से उसे गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया था। परिजनों ने रेलवे फाटक पर हुई देरी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।परिजनों के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन जुलूस के दौरान अचानक सांवरिया की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने शुगर की समस्या बताई। जिला चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा था, इसी दौरान सोमवार शाम उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी, जिसके चलते चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया।मंगलवार सुबह करीब 11 बजे परिजन एंबुलेंस से सांवरिया को उदयपुर लेकर रवाना हुए। इसी दौरान नयागांव टोल टैक्स से पहले रेलवे लाइन के फाटक पर ट्रेन आने के कारण रास्ता बंद हो गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रेन गुजरने के बाद भी करीब 30 मिनट तक रेलवे फाटक नहीं खोला गया। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन गेटमैन से फाटक खोलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।परिजनों का कहना है कि फाटक बंद रहने के कारण एंबुलेंस काफी देर तक वहीं खड़ी रही और इस दौरान बालक की हालत लगातार बिगड़ती गई। फाटक खुलने के बाद एंबुलेंस उदयपुर की ओर रवाना हुई, लेकिन मंगलवाड़ पहुंचने से पहले ही सांवरिया ने दम तोड़ दिया।परिजन एंबुलेंस से बालक का शव लेकर नीमच लौट रहे है। घटना से जुड़े वीडियो भी परिजनों द्वारा बनाए गए हैं, जिनमें वे रेलवे फाटक खोलने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गंभीर मरीज को समय पर रास्ता नहीं मिलने के कारण उसकी हालत और बिगड़ी तथा उसकी जान चली गई।हालांकि, बालक की मृत्यु का चिकित्सकीय कारण और रेलवे फाटक पर हुई देरी का मृत्यु से सीधा संबंध जांच एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। byAll State News 24 -September 29, 2026
सरकार ने अभी फसल वर्ष 2026-27 के लिए नई अफीम नीति (Opium License Policy) की आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी नहीं की है।वित्त मंत्रालय और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई अफीम नीति को लेकर ड्राफ्ट पूरी तरह तैयार कर लिया गया है और दिल्ली में अंतिम दौर का मंथन चल रहा है।इस नीति से जुड़ी ताज़ा जानकारी इस प्रकार है:• घोषणा की संभावित तारीख: नई अफीम नीति की घोषणा 1 अक्टूबर 2026 के बाद कभी भी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। आमतौर पर यह सितंबर के मध्य तक आ जाती है, लेकिन इस बार कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के कारण इसमें थोड़ी देरी हुई है।• किसानों की मांगें और बैठकें: राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों के साथ नारकोटिक्स विभाग की सलाहकार समिति की बैठकें हो चुकी हैं। किसानों ने घटे हुए पट्टों की बहाली, सीपीएस (CPS) पद्धति को पारंपरिक चीरा पद्धति में बदलने, मार्फिन के नियमों में ढील देने और अफीम का खरीद मूल्य बढ़ाने जैसी 10-13 प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखी हैं।• अधिसूचना कहाँ देखें: जैसे ही केंद्र सरकार इस नीति को अधिसूचित करेगी, इसकी विस्तृत शर्तें और गाइडलाइंस केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। byAll State News 24 -September 28, 2026
*नारकोटिक्स टीआई बनकर 3.45 करोड़ की ठगी, महिला गिरफ्तार*रतलाम। खुद को मंदसौर की नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर और कंस्ट्रक्शन कारोबारी से 3 करोड़ 45 लाख 75 हजार 900 रुपए की ठगी करने के आरोप में माणकचौक पुलिस ने सपना ठाकुर (टांक) को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी महिला ने उसका प्लॉट और मकान भी अपने नाम करवा लिया। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। रतलाम के तेजानगर निवासी रुपेश चरपोट (48) ने पुलिस को बताया कि हुंडी दलाल विजय लोढ़ा उसके लाखों रुपए लेकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी दौरान 10 से 15 दिसंबर 2025 के बीच रुपेश के पास सपना ठाकुर के फोन आए। उसने खुद को मंदसौर में नारकोटिक्स विभाग की टीआई बताते हुए हुंडी के रुपए वापस दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद रुपेश से लाखों-करोड़ों रुपए लिए गए और संपत्ति भी अपने नाम कराने का आरोप है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। byAll State News 24 -September 28, 2026
*उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले*उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह शाही मस्जिद के पास जमकर हंगामा हो गया। मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस पर पथराव की सूचना सामने आई, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सड़क चौड़ीकरण को लेकर विरोधजानकारी के अनुसार, सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन सड़क को 15 मीटर चौड़ा करने की योजना पर काम कर रहा है। प्रस्तावित चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा भी आ रहा है।प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में शनिवार रात से ही मस्जिद के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे थे। रविवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार सुबह स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भारी पुलिस बल तैनातमौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। पथराव की स्थिति बनने के बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। हाईकोर्ट में सुनवाई भी महत्वपूर्णशाही मस्जिद के मामले में पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की एकलपीठ सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद के हिस्से को हटाने की अनुमति दे चुकी है। इस आदेश के खिलाफ अपील दायर की गई है, जिस पर 28 सितंबर को सुनवाई निर्धारित थी। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। मामले को लेकर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बना हुआ है। byAll State News 24 -September 28, 2026
*खेत पर छुपाकर रखे 175 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचुरा को पकड़ने में पुलिस थाना कुकड़ेश्वर को मिली सफलता ।* नीमच। मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा मादक पदार्थ तस्करो एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी कुकडेश्वर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा ग्राम हनुमंतिया में खेत पर रखा कुल 175 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित दो आरोपीयों को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 26.09.2026 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम हनुमंतिया स्थित बलवंत पिता रतनलाल रावत उम्र 48 साल निवासी ग्राम हनुमंतिया के खेत पर से आरोपी बलवंत रावत तथा उसके साथी हरिसिंह पिता बगदीराम रावत उम्र 45 साल निवासी ग्राम हनुमंतिया के संयुक्त कब्जे से कुल 175 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर उक्त आरोपीगणों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम थाना कुकड़ेश्वर का सराहनीय योगदान रहा। byAll State News 24 -September 27, 2026
*उत्तर प्रदेश**वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।**प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं**कमरे में ग्राइंडर मिला है,इससे चोट पहुंचाने का शक है**लोगों के मुताबिक, प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था**मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा है। अगर आत्महत्या की है तो प्राइवेट पार्ट को चोट क्यों पहुंचाई और जान देने की वजह क्या रही?* byAll State News 24 -September 27, 2026
*4 फरवरी को समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुआ था कातिलाना हमला**सुप्रीम कोर्ट से सुपारी किलर को मिला बड़ा झटका: अशोक अरोरा पर हमले के मुख्य आरोपी शाद उर्फ शाहिद को 14 दिन में करना होगा सरेंडर, HC का फैसला पलटा*नीमच। 4 फरवरी 2024 की वो खौफनाक शाम नीमच के लोग शायद ही कभी भूल पाएं। सरेआम गोलियों की गूंज से पूरा शहर सहम गया था। निशाना थे नीमच के समाजसेवी अशोक अरोरा, लेकिन इस खूनी खेल का अंजाम इतना भयानक था कि ताबड़तोड़ फायरिंग में शूटरों ने अपने ही साथी बाबू फकीर को ढाई फीट से गोली मार दी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस बहुचर्चित 'सुपारी किलिंग' मामले में अब देश की सबसे बड़ी अदालत ने एक ऐसा फैसला सुनाया है, जिसने अपराधियों और उनके आकाओं की नींद उड़ा दी है।दरअसल, इस खौफनाक वारदात के मुख्य आरोपी शाद उर्फ शाहिद मंसूरी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इतने गंभीर मामले में मुख्य आरोपी का यूं बाहर आ जाना हर किसी को हैरान कर रहा था। लेकिन जब पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो जजों ने केस की फाइल देखते ही सख्त रुख अपना लिया।*सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की क्लास लगा दी*जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की बेंच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट के फैसले को सिरे से पलट दिया। सर्वोच्च अदालत ने सख्त लहजे में टिप्पणी करते हुए कहा, "यह सड़क पर हुई कोई मामूली हाथापाई नहीं है, बल्कि एक आदतन अपराधी द्वारा की गई 'सुपारी किलिंग' है। इतने गंभीर अपराध में जमानत देकर हाईकोर्ट ने बहुत बड़ी कानूनी भूल की है।"सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि हाईकोर्ट ने बाकी आरोपियों से तुलना कर मुख्य आरोपी को जमानत देने का जो तर्क दिया है, वह पुलिस की चार्जशीट और सबूतों के बिल्कुल उलट है।*अब बच निकलने का कोई रास्ता नहीं*चूंकि इस केस में अभी गवाहों के बयान और ट्रायल बाकी हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने कोई रियायत नहीं दी। अदालत ने शाहिद मंसूरी को सीधा अल्टीमेटम दिया है कि उसे हर हाल में अगले दो हफ्ते (14 दिन) के भीतर ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करना होगा।सुप्रीम कोर्ट के इस कड़े फैसले ने साफ कर दिया है कि अपराध कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून के हाथ उस तक पहुंच ही जाते हैं। इस फैसले से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे पीड़ित परिवार और नीमच की जनता को एक बड़ी राहत मिली है। byAll State News 24 -September 26, 2026
*CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी... मैसेज डिलीट करने से पहले क्राइम ब्रांच ने स्क्रीन शॉट... लेकर मुंबई से आरोपी को दबोचा*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिली है... खबर है कि एक व्यक्ति ने डायल-112 के व्हाट्सअप नम्बर पर बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे मुख्यमंत्री यादव को जान से मारने की धमकी देते हुए कई मैसेज किए और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की... इसके कुछ देर बाद उसने मैसेज डिलीट भी कर दिए, लेकिन भोपाल क्राइम ब्रांच ने इन मैसेज का स्क्रीन शॉट पहले ही ले लिया था... बताया जाता है कि अब आरोपी को मुंबई से दबोच लिया गया है और उसे भोपाल लाया जा रहा है... अब उससे पुलिस कड़ी पूछताछ करेगी और इस हरकत में अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में भी पता लगाया जा रहा है..! byAll State News 24 -September 26, 2026
*बेगूं में 307 किलो डोडाचूरा जब्त, नीमच के दो तस्कर गिरफ्तार*चित्तौड़गढ़।मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत बेगूं थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 307 किलोग्राम 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी एक बोलेरो पिकअप को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एएसपी गोपालसिंह कानावत और डीएसपी अंकित कुडी के सुपरविजन में थानाधिकारी चम्पाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजगढ़ तालाब रोड स्थित गोपालपुरा सरहद पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें कट्टों में भरा अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।पुलिस ने मौके से आरोपी मोहम्मद समद (43) और राहुल भाट (19), दोनों निवासी जाट (थाना रतनगढ़, जिला नीमच, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल रमेश, कमलेश, मनोहर, खेमाराम और चालक रतनसिंह शामिल रहे। byAll State News 24 -September 26, 2026
*15 लाख के बिल के भुगतान के बदले मांगी 4 लाख की रिश्वत, मंडला नगर पालिका के CMO 2 लाख लेते गिरफ्तार**मध्यप्रदेश के मंडला जिले में जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के सीएमओ गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि 15 लाख रुपये के ठेकेदार के बिल के भुगतान के लिए 4 लाख रुपये की मांग की गई थी। पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये लेते समय लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की।* byAll State News 24 -September 26, 2026
*15 लाख के बिल के भुगतान के बदले मांगी 4 लाख की रिश्वत, मंडला नगर पालिका के CMO 2 लाख लेते गिरफ्तार**मध्यप्रदेश के मंडला जिले में जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के सीएमओ गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि 15 लाख रुपये के ठेकेदार के बिल के भुगतान के लिए 4 लाख रुपये की मांग की गई थी। पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये लेते समय लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की।* byAll State News 24 -September 26, 2026
*225 करोड़ का हेलिकॉप्टर, 350 करोड़ का जेट; MP सरकार का हाईटेक होगा हवाई बेड़ा**भोपाल।* मध्यप्रदेश सरकार अपने हवाई बेड़े को आधुनिक बनाने की तैयारी में है। सरकार ने करीब *225 करोड़ रुपए की लागत से एयरबस ACH160 हेलिकॉप्टर* खरीदा है। इसके साथ ही करीब *350 करोड़ रुपए के Bombardier Challenger 3500 बिजनेस जेट* को भी सरकारी बेड़े में शामिल किया जा रहा है। *हेलिकॉप्टर में 9 लोग कर सकेंगे सफर*एयरबस ACH160 में दो पायलटों समेत कुल 9 लोगों के बैठने की क्षमता* बताई गई है। इसकी क्रूज स्पीड करीब 155 नॉट है और यह करीब साढ़े चार घंटे तक उड़ान भर सकता है। हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी की यात्राओं में किया जा सकता है। *हर 50 किलोमीटर के दायरे में हेलिपैड की योजना*नए हवाई संसाधनों के साथ सरकार प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी का नेटवर्क भी मजबूत करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्टों के मुताबिक अगले दो वर्षों में *63 नए हेलिपैड* विकसित करने और करीब *20 हवाई पट्टियों को अपग्रेड* करने की योजना है। लक्ष्य प्रदेश में लगभग हर 50 किलोमीटर के दायरे में हेलिपैड की उपलब्धता सुनिश्चित करना बताया गया है। जेट के पायलटों को विदेश में ट्रेनिंगBombardier Challenger 3500 के संचालन के लिए पायलटों की विशेष ट्रेनिंग की भी जानकारी सामने आई है। नए विमान और हेलिकॉप्टर के साथ सरकार हवाई ढांचे को भी अपग्रेड करने पर काम कर रही है। *कुल मिलाकर करीब 575 करोड़ रुपए के जेट और हेलिकॉप्टर से मध्यप्रदेश सरकार अपने सरकारी हवाई बेड़े को नया रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।* byAll State News 24 -September 25, 2026
*मध्यप्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान 4 जिलों में बड़े हादसे,*------*खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान 5 युवक डूबे, 3 को बचाया गया जबकि 2 की तलाश जारी है, भिंड में क्वारी नदी के तेज बहाव में 3 युवक बह गए। धार के बदनावर में 3 बच्चों की डूबने से मौत की खबर है, वहीं रतलाम में भी विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसों के बाद रेस्क्यू टीमें तलाश में जुटी हैं।* byAll State News 24 -September 25, 2026
*चिन्हित स्थानों को छोड़कर गणपति विसर्जन के दौरान खदान मे डूबने दो युवकों की मौत* *कम बारिश के चलते नदी में पानी नहीं होने पर प्रशासन ने चिन्हित किए थे वैकल्पिक स्थल**निंबाहेड़ा/ नगर में गणपति विसर्जन के दौरान खदान में भरे पानी में डूबने के दो अलग अलग हादसों में 40 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत निवासी मेडी खेड़ा हॉल मुकाम मुख्यमंत्री आवास योजना तथा दूसरे युवा 19 वर्षीय ओम प्रकाश पिता मांगी लाल कुमावत निवासी श्रीराम कॉलोनी की मौत हो गयी*हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की शवो को अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई कीदरअसल, इस बार कम बारिश के कारण नदियों में पर्याप्त पानी नहीं है ऐसे में गणपति विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से पारंपरिक स्थानों को छोड़कर दूसरे अलग-अलग स्थानों को चिन्हित किया गया था, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकें प्रशासन का कहना है कि हादसा प्रशासन द्वारा चिन्हित विसर्जन स्थल के बजाय अन्यत्र खदान में भरे पानी में विसर्जन के दौरान हुआखदान में भरा पानी गहराई के कारण विसर्जन के लिए असुरक्षित बताया जा रहा है इसके बावजूद युवक विसर्जन के लिए वहां पहुँचे और डूबने से उनकी मौत हो गई byAll State News 24 -September 25, 2026
*पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी... अब 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन*इंदौर, 25 सितम्बर 2026 पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना के तहत पत्रकारों की मांग पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गयी है। पत्रकार बंधु अब 30 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर योजना में शामिल हो सकते हैं। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट mpinfo.org पर उपलब्ध है। byAll State News 24 -September 25, 2026
*नाहरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 बाइक और 1 भैंस चुराने वाले कंजर गिरोह का पर्दाफाश**मंदसौर।* संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नाहरगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 6 चोरी की मोटरसाइकिलें और 1 भैंस जप्त की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।*सीसीटीवी से पकड़ाया आरोपी*जानकारी अनुसार दिनांक 22.09.2026 को थाना नाहरगढ़ पर रिपोर्ट दर्ज हुई कि 17.08.2026 को घर के पीछे बाड़े में खड़ी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43 MA 5921 कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। इस पर थाना नाहरगढ़ में अपराध क्र. 396/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध की पहचान हुई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 6मोटरसाइकिलें और 1 भैंस जप्त की। byAll State News 24 -September 25, 2026
*मौसम विभाग ने 25 सितंबर को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है**बंगाल की खाड़ी से उठे गहन अवदाब और चक्रवातीय असर के कारण देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं*पंजाब के संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, फिरोजपुर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर और बठिंडा में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। राजस्थान के करौली, जयपुर, उदयपुर, चुरू, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दौसा, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, अलवर, जालौर और झालावाड़ में मध्यम से भारी बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, और जयपुर में तापमान 33 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, दमोह, बालाघाट, विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, बेतुल, रतलाम, सिवनी, मांडला, खंडवा, देवास, हरदा और झाबुआ में 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है, जहां भोपाल का तापमान 28 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा, रायपुर और महासमुंद में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। इसके अलावा ओडिशा के जाजपुर, क्योंझर, बलांगीर, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, पुरी और बालासोर में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। अंत में, आंध्र प्रदेश के गुंटूर, काकीनाडा, अल्लूरी सीताराम राजू, एलुरु, पूर्वी गोदावरी, विशाखापत्तनम, विजयनगरम और नांदयाल में सबसे खतरनाक स्थिति देखते हुए 75 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज स्पीड से हवा चलने और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है byAll State News 24 -September 25, 2026
भानपुरा पुलिस ने 481 किलो डोडाचूरा पकड़ा, एक गिरफ्तारभानपुरा पुलिस ने धनकपुरा श्मशान घाट के पास कार्रवाई करते हुए मक्का के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 481 किलो 592 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके से टाटा ट्रक (RJ14 GH6295) कीमत 30 लाख रुपए भी जब्त कर आरोपी राजू उर्फ राजवीर सिंह राठौर (23), निवासी नयागांव को गिरफ्तार किया। मामले में दो आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। byAll State News 24 -September 25, 2026
*पुरा गांव बेचकर खाने के मूड में था पटवारी..!**पत्नी और खुद कें नाम करवा ली पुरे गांव की गाम ठाम चबुतरे की जमीन..कलेक्टर ने किया सस्पेंड..!*मध्यप्रदेश के खंडवा जिले कें छैगांवमाखन तहसील के ग्राम कोलगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन पटवारी राजेश मंडलोई और उनकी पत्नी मनीषा मंडलोई के नाम गांव की एक-दो नहीं, बल्कि कुल 51 संपत्तियां राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज पाई गई हैं। मामला उजागर होते ही खंडवा कलेक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विस्तृत प्रशासनिक जांच एडीएम (ADM) को सौंप दी है।पूर्व सरपंच और ग्रामीणों ने जब कलेक्टर से पूरे दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई, तो प्रशासन हरकत में आया। गांव में वर्षों से चल रहा यह खेल तब सामने आया जब केंद्र सरकार की 'स्वामित्व योजना' के तहत ग्रामीण आबादी की जमीनों की निशुल्क रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हुई। ग्रामीणों ने जब पोर्टल और राजस्व रिकॉर्ड की पड़ताल की, तो उनके होश उड़ गए। पीढ़ियों से जिन जमीनों पर ग्रामीण काबिज थे, वे पटवारी और उनकी पत्नी के नाम पर चढ़ी हुई थीं। रिकॉर्ड में ग्रामीणों के घरों के बीच के निजी आंगन, आने-जाने के आम रास्ते, सार्वजनिक खुली जगहें, समाज विशेष की जमीनें और यहां तक कि सरकारी चबूतरे भी पटवारी दंपत्ति के नाम दर्ज पाए गए। खंडवा कलेक्टर ने मामले को गंभीर मानते हुए पटवारी राजेश मंडलोई को निलंबित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि एडीएम स्तर की जांच में यदि फर्जीवाड़े से पट्टे और रिकॉर्ड दर्ज करने की अंतिम पुष्टि होती है, तो इन सभी 51 संपत्तियों के पट्टे और नामांतरण तुरंत निरस्त किए जाएंगे। साथ ही सरकारी पद का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ विभागीय और वैधानिक आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। byAll State News 24 -September 24, 2026
*पंचायत समिति निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायतों में सरपंचों के लिए ग्राम पंचायत आरक्षण सूची*क्र.सं. ग्राम पंचायत का नाम आरक्षण श्रेणी1 कनेरा सामान्य (महिला)2 सरसी सामान्य3 निम्बोदा ओबीसी (महिला)4 लुनखंदा एसटी5 श्रीपुरा एसटी (महिला)6 बड़ावली सामान्य7 मेलाना ओबीसी8 बांगेड़ा घाटा एसटी9 अरनोदा ओबीसी10 मांगरोल सामान्य11 ऊंखलिया सामान्य (महिला)12 टाई एसटी (महिला)13 अरनिया जोशी एससी14 बांगरेड़ा एससी15 बाड़ी ओबीसी (महिला)16 बड़ौली घाटा एसटी17 बड़ौली माधोसिंह सामान्य18 कारुण्डा एससी19 कोटड़ी कलां एसटी20 केली सामान्य (महिला)21 मंडला चारण सामान्य22 मरजीवी सामान्य (महिला)23 गुड़ाखेड़ा सामान्य (महिला)24 बिनोता सामान्य (महिला)25 मिंडाना सामान्य26 भावलिया सामान्य27 भगवानपुरा सामान्य28 सतखंडा सामान्य29 ढोरिया एससी (महिला)30 डला किशनपुरा सामान्य (महिला)31 फाचर अहिरान एससी (महिला)32 फलवा सामान्य (महिला)33 जलिया एसटी (महिला)34 जावदा ओबीसी35 गादोला एससी36 लसडावन एससी (महिला)37 बरड़ा सामान्य38 नरसिंहगढ़ ओबीसी39 मंडावली एससी (महिला)40 धीनवा सामान्य (महिला)41 भुजिया खेड़ी ओबीसी (महिला)42 बांसा सामान्य (महिला)43 चरलिया सामान्य (महिला)44 कदमाली सामान्य (महिला) byAll State News 24 -September 24, 2026
*सदर निम्बाहेडा थाना पुलिस का नशे के सोदागरों पर बडा प्रहार* *तीन ट्रकों से 1839 किलो 670 ग्राम (18 क्विंटल 39 किलो 670 ग्राम) गांजा जप्त**1500 किलोमीटर दुरी ओर तीन राज्य क्रोस करने के बाद चितोडगढ पुलिस के इनफोर्मेशन नेटवर्क में फसे तस्कर**02 ट्रको में भरा था एशियन पेन्ट व 01 ट्रªक में नर्सरी के पोधे, एशियन पेन्ट कलर की बाल्टीयो व पेड पोधो की आड मे किया जा रहा था मादक पदार्थ परिवहन**07 अभियुक्त गिरफ्तार व 03 ट्रक जप्त* चित्तौड़गढ़,24 सितंबर 2026 जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ओपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेंद्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन व पुलिस उप अधीक्षक निम्बाहेडा शिव प्रकाश टेलर के सुपरविजन मे थानाधिकारी सदर निंबाहेड़ा संजय शर्मा द्वारा गठित टीम एसआई लक्ष्मण सिंह मय जाप्ता द्वारा नीमच से चितोडगढ जाने वाले हाईवे रोड थाने के सामने सरहद अहिरपुरा पर नाकाबन्दी के दोरान तीन ट्रक 12 चक्का आते हुए नजर आये जिसके चालक व साथी काफी घबराये हुये थे जिनको अलग अलग रूकवाया जाकर तलाशी के दोरान अवेध रूप से परिवहन किये जा रहे 59 कट्टो के अन्दर 515 पेकेटो में रखा अवैध गांजा 1839 किलो 670 ग्राम (18 क्विंटल 39 किलो 670 ग्राम) व घटना मे प्रयुक्त ट्रकों को जप्त कर मोके से 03 ट्रक चालक व उनके 04 साथियो समेत कुल 07 अभियुक्तो को गिरफतार किया गया। पुलिस अब तसकरो पे नकेल कसने के मकसद से गांजा की तस्करी से जुडे गिरोह का भंडाफोड कर जहर के सोदागरो की बाल की खाल निकालने मे जुटी है। *पकडे जाने की पठ कथा*थाना निम्बाहेडा सदर द्वारा नीमच चित्तौडगढ हाईवे रोड पर निरन्तर नाकबन्दी जारी है। नाकबन्दी के दोरान ट्रक तस्करो द्वारा नाकाबन्दी को देख ट्रको को भगाने का प्रयास किया जिसको बामुश्किल रूकवा कर ट्रक चालको व उनके साथीयो को सफलता पुर्वक धर धबोचा। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो का विवरण* 1. जगदीश पिता लेहरू जाति जाट उम्र 35 साल निवासी दामाखेडा थाना कपासन जिला चितोडगढ।2. अभियुक्त सुरेश पिता कालुराम जाति रेगर उम्र 26 साल निवासी दामाखेडा थाना कपासन जिला चितोडगढ।3. अभियुक्त राजमल उर्फ राजु पिता कजोडमल जाति जाट उम्र 30 साल निवासी सुरजपुरा थाना रायपुर जिला भिलवाडा।4. अभियुक्त दिनेश पिता सत्यनारायण जाति लोहार उम्र 30 साल निवासी पेट्रोल पम्प की बस्ती रायपुर थाना रायपुर जिला भिलवाडा5. अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजु पिता हीरालाल जाति मेवाडा कलाल उम्र 40 साल निवासी हरपुरा मोड पारसोली थाना पारसोली जिला चितोडगढ।6. अभियुक्त बंशीलाल पिता सवाईराम जाति जाट उम्र 37 साल निवासी भटटो का बामणिया थाना कपासन जिला चितोडगढ।7. अभियुक्त सददाम शेख पिता मुनीर अहमद शेख उम्र 34 साल जाति शेख मुस्लमान निवासी गणेश चौक सदर बाजार पारसोली थाना पारसोली जिला चितोडगढ।*जप्त माल का विवरण*निम्बाहेडा सदर पुलिस द्वारा कार्यवाही के दोरान 1839 किलो 670 ग्राम (18 क्विंटल 39 किलो 670 ग्राम) गांजा बरामद किया जिसकी बाजार मुल्य करीबन 04 करोड रूपये है। *कार्यवाही टीम का विवरण* थाना सदर निम्बाहेडा-एसआई लक्ष्मण सिंह उप निरीक्षक इर्न्चाज , एएसआई डालचन्द, कांस्टेबल जीवनलाल,दयाराम, शिशपाल,बाबुलाल,दिनेश कुडी,बहादुर सिंह,रोशनलाल,प्रवीण कुमार,क्रष्ण कुमार चालक सुरेश शर्मा जिला विशेष टीम :- हैड कानि प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रतनसिंह,मनोजकुमार,बलराम मीणा,प्रितम, बलराम गुर्जर,अजयकुमार,शीशराम byAll State News 24 -September 24, 2026
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग की शानदार पहल, दो दिनों में जारी हुए 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश**जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव**स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा- 30 और आदेश होंगे जारी**प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ हो रहा विकल्पों पर विचार*भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग ने शानदार पहल की है। यह पहल स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों से संबंधित है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी अपेक्षा के मुताबिक लगभग 859 लंबित प्रकरणों में से 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश पिछले दो दिनों में जारी किए जा चुके हैं। इसे लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'संवेदनशीलता से समाधान, परिवारों को आर्थिक संबल।' मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशील पहल एवं अपेक्षा के अनुरूप लगभग 859 लंबित प्रकरणों में से 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश विगत दो दिवस में जारी किए जा चुके हैं।कर्मचारियों के परिवारों को समय पर मिले आर्थिक संबल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लगभग 30 और आदेश आगामी दो दिवस में जारी किए जाएंगे। शेष प्रकरणों में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ आवश्यक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को समय पर आर्थिक संबल और सम्मानजनक जीवन का आधार मिल सके। byAll State News 24 -September 24, 2026
धानुका कंपनी - अफीम किसानों के लिए ड्रिप सिंचाई योजना एवं रेट लिस्ट ऑप्शन 1नली: 2700 मीटर फिल्टर: 1 वेन्चुरी: 1 प्रेशर गेज: 1 फिटिंग सामग्री: पूरी वाल (75 mm): 1 फिटिंग चार्ज: ₹800 गारंटी: 1 साल टोटल खर्च: ₹11,500 ऑप्शन 2नली: 2500 मीटर फिल्टर: 1 वेन्चुरी: 1 प्रेशर गेज: 1 फिटिंग सामग्री: पूरी वाल (75 mm): 1 फिटिंग चार्ज: ₹800 टोटल खर्च: ₹15,800 गारंटी -3 साल ऑप्शन 3 (Class 1 Round)नली: 2400 मीटर (Round) फिल्टर: 1 वेन्चुरी: 1 प्रेशर गेज: 1 फिटिंग सामग्री: पूरी वाल (75 mm): 1 फिटिंग चार्ज: ₹800 गारंटी: 7 साल टोटल खर्च: ₹21,500 ऑप्शन 4 (Class 2 Round)नली: 2400 मीटर फिल्टर: 1 वेन्चुरी: 1 प्रेशर गेज: 1 फिटिंग सामग्री: पूरी वाल (75 mm): 1 गारंटी: 10 साल टोटल खर्च: ₹31,500 📌 विशेष नोट (सब्सिडी नियम):जिस किसान का सब्सिडी में आवेदन किया जाएगा और यदि उनका स्वीकृति पत्र (Sanction Order) निकल जाता है, तो उन्हें ₹11,500 वापस दिए जाएंगे। इसके साथ ही 63 mm के 13 पाइप और अन्य सामग्री सरकार के नियमानुसार दी जाएगी। ये नियम ऑप्शन 4 के लिए हे byAll State News 24 -September 23, 2026
नपा ने 25 व 26 सितंबर को तीन स्थानों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की --- पांच स्थानों पर संग्रहित की जाएगी गणेश प्रतिमाएं नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में गणेश उत्सव के समापन अनंत चतुर्दशी पर 25 व 26 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तीन स्थानों पर व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पांच अन्य स्थानों पर नपा कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं से गणेश प्रतिमा संग्रहित कर विसर्जन स्थल पर भेजी जावेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नीमच में गोमाबाई रोड स्थित संजीवनी तालाब के पास, जयसिंहपुरा रोड स्थित शिव घाट तथा श्री सीताराम जाजू सागर बांध पर प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त नीमच शहर में गणेश प्रतिमाओं के संग्रहण के लिए भारत माता चौराहा (फोर जीरो ),पिपली चौक नीमच सिटी, पाटीदार छात्रवास ग्वालटोली, अंबेडकर रोड स्थित बंसल चौराहा व बघाना में जाजू जी की बगीची के सामने सिद्धिविनायक कॉलोनी के यहां मूर्ति संग्रहण की व्यवस्था की गई है। सभी संग्रहण केंद्रों पर नपा कर्मचारी श्रद्धालुओं से गणेश प्रतिमा प्राप्त कर पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ विसर्जन स्थल भिजवाएंगे। विसर्जन स्थल पर तैनात कर्मचारियों द्वारा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ किया जाएगा। कार्यालय अधीक्षक श्री शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटना से बचने के लिए गणेश प्रतिमा का विसर्जन वह स्वयं न करते हुए नगर पालिका कर्मचारियों को प्रतिमा सौंपे। श्री शर्मा ने बताया कि घोषित विसर्जन स्थल एवं संग्रहण स्थल पर व्यवस्था हेतु कर्मचारी के ड्यूटी आदेश जारी कर दिए गए हैं। byAll State News 24 -September 23, 2026
*20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार*चित्तौड़गढ़। जिला एंटी नारकोटिक्स फोर्स (DANTF) ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 20 हजार रुपये के इनामी वांछित तस्कर *जितेंद्र सिंह* उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कोटड़ी इस्तमुरार (हर्कियाखाल) थाना जीरन जिला नीमच को बूंदी जिले के देईखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास से डिटेन कर भादसोड़ा पुलिस को सौंपा।आरोपी 430 किलो डोडाचूरा और 02 किलो एमडीएमए पाउडर की जब्ती के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी और उसके कई ठिकानों पर दबिश दी गई थी। byAll State News 24 -September 23, 2026
*CBN राजस्थान यूनिट ने 156.650 किलो डोडाचूरा जब्त किया*केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने 22 सितंबर को चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गुजरात पासिंग होंडा अमेज कार से 156.650 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया। कार में डोडाचूरा के 9 बैग मिले। कार्रवाई के दौरान आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। CBN ने कार और मादक पदार्थ को NDPS एक्ट के तहत जब्त कर जांच शुरू कर दी है। byAll State News 24 -September 23, 2026
*_8 लाइन पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक_*_गरोठ- 8 लाइन पर रात करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया , प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक ट्रक का चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर स्टेपनी बदल रहा था, तभी पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक खड़े ट्रक में जा घुसा , हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई , मृतकों की पहचान फिरोज अहमद निवासी चाहती नगर जिला अमेठी उत्तर प्रदेश और रिजवान निवासी झंझार जिला डीडवाना राजस्थान के रूप में हुई है , दोनों शव गरोठ सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं , पोस्टमार्टम के बाद शXx व परिजनों को सौंपे जाएंगे , मृतकों के परिजन गरोठ पहुंच चुके हैं , पुलिस मामले की जांच कर रही है_ byAll State News 24 -September 22, 2026
इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 1.19 करोड़ की ड्रग्स जब्तनाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, एम्फेटामाइन, MDMA और हाइड्रोपोनिक गांजा बरामदइंदौर। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है। DRI के अनुसार, महिला के सामान से करीब 1.4 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनकी ग्रे मार्केट कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपये बताई गई है।DRI को विशेष सूचना मिली थी कि इंदौर से पुणे जाने वाली बस में एक महिला यात्री अपने सामान में मादक एवं मन:प्रभावी पदार्थ लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने 21 सितंबर 2026 को इंदौर के विजय उद्योग नगर स्थित टीन इमली चौराहे के पास एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक पर्पल बस ट्रैवल एजेंसी पर एक विदेशी नागरिक को रोका।अधिकारियों ने उसके नेवी-ब्लू रंग के डफेल बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई पॉलीथिन में सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ और अलग-अलग रंग की टैबलेट्स मिलीं। फील्ड ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर पदार्थों के एम्फेटामाइन, MDMA (एक्स्टसी) और कैनाबिस होने की पुष्टि हुई।DRI के मुताबिक, कार्रवाई में कुल 1120 ग्राम एम्फेटामाइन पाउडर/क्रिस्टलीय रूप में, 296 ग्राम एम्फेटामाइन/MDMA (एक्स्टसी) टैबलेट के रूप में और 10 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थों की ग्रे मार्केट कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपये आंकी गई है।DRI ने नाइजीरियाई महिला को NDPS एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।DRI ने कहा है कि विभाग भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत देशभर में सक्रिय अवैध ड्रग सिंडिकेट को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रखे हुए है। byAll State News 24 -September 22, 2026
*मध्य प्रदेश में 24 सितंबर से भारी बारिश का अनुमान**मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से ठीक पहले एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण 24 सितंबर 2026 से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने इस बदलाव को देखते हुए विशेष रूप से 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से 23 सितंबर की सुबह से ही पूरे मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी**मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 सितंबर को निम्नलिखित जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है:* byAll State News 24 -September 22, 2026
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज पर लगाम कसने के लिए डीजीपी कैलाश मकवाणा ने एक कड़ा निर्देश लागू कर दिया है विभाग की गरिमा को कलंकित होने से बचाने के लिए अब खाकीधारियों के लिए नए नियमों का शिकंजा कसा गया है, जिससे सोशल मीडिया पर चमक-धमक दिखाने वाले पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए हैंअब तक जो वर्दी शान से रील्स, स्टाइलिश फोटो शूट और सोशल मीडिया लाइक्स बटोरने के लिए इस्तेमाल हो रही थी, उस पर पाबंदी का बड़ा ताला लग गया है डीजीपी द्वारा जारी 24 बिंदुओं की इस कड़क गाइडलाइन के मुताबिक, कोई भी पुलिसकर्मी अब ड्यूटी के दौरान या वर्दी पहनकर रील्स या तड़क-भड़क वाले फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकेगा इसके अलावा, सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलना, वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमा को ठेस पहुंचाना या विभाग में असंतोष की आग भड़काना अब भारी पड़ेगा byAll State News 24 -September 22, 2026
प्रतापगढ़ में अवैध खनन रोकने गए रेंजर को डंपर ने कुचला, इलाज के दौरान मौतछोटी सादड़ी प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी में अवैध खनन रोकने गए वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) प्रताप सिंह चुंडावत की डंपर की चपेट में आने के बाद मौत हो गई। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वन विभाग की टीम को वन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। रेंजर और वनपाल मौके पर पहुंचे थे, जहां मिट्टी से भरे डंपर को रोकने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ।जानकारी के अनुसार डंपर ने रेंजर की बुलेट बाइक समेत उन्हें टक्कर मारी और बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे निकल गया। गंभीर रूप से घायल रेंजर को पहले छोटी सादड़ी के जयचंद मोहिल उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।डंपर रोकने की कोशिश के दौरान हादसामिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात वन विभाग के अधिकारियों को वन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत और वनपाल अवैध खनन रोकने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान श्री घाटीवाले बालाजी मंदिर के पास उन्हें मिट्टी से भरा एक डंपर तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया। रेंजर ने डंपर को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका और रेंजर की बुलेट बाइक समेत उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया।डंपर की टक्कर के बाद बाइक करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। घटना के बाद डंपर और जेसीबी चालक मौके से फरार हो गए।गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गयाहादसे के बाद वनपाल ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। गंभीर रूप से घायल रेंजर को छोटी सादड़ी के जयचंद मोहिल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय कुमार गर्ग और चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता ने उनका शुरुआती उपचार किया। रेंजर की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें आगे के उपचार के लिए निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।निम्बाहेड़ा में इलाज के दौरान रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की मौत हो गई।पुलिस ने शुरू की डंपर चालक की तलाशछोटी सादड़ी थाना अधिकारी कैलाश चंद्र सोनी के अनुसार, परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।घटना से जुड़ी प्रमुख बातेंघटना सोमवार रात छोटी सादड़ी में हुई।वन विभाग को वन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी।रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत और एक वनपाल मौके पर पहुंचे थे।श्री घाटीवाले बालाजी मंदिर के पास डंपर को रोकने की कोशिश की गई।डंपर की चपेट में आने से रेंजर गंभीर रूप से घायल हुए।बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटे जाने की जानकारी सामने आई है।घायल रेंजर को छोटी सादड़ी से निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया।इलाज के दौरान रेंजर की मौत हो गई।पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। byAll State News 24 -September 22, 2026
*मंत्री विजयवर्गीय की सफाई - ''संध्या यादव मेरी बेटी, मैंने उसे गोद में खिलाया... कांग्रेस-मीडिया ने जबरन मुद्दा बनाया''**पार्षद संध्या ने भी मंत्री को 'पिता' बताकर 'भाई साहब' कहा!*इंदौर की विधानसभा-1 में एक कार्यक्रम के दौरान दिए बयान के बाद विपक्ष से लेकर मीडिया में घिराए काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अब सफाई दी... उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि संध्या यादव मेरी बेटी जैसी है... कांग्रेस ने मेरे कहे शब्दों को गलत तरीके से उठाकर दुष्प्रचार करवाया, जिससे मैं दुःखी हूं... इस मामले में ना संध्या के मन में कुछ है ना मेरे मन में... दूसरी ओर वार्ड 6 की पार्षद संध्या यादव ने भी वीडियो जारी कर रहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मेरे पिता तुल्य हैं और उन्होंने मुझे गोद में खिलाया है और जब मेरे पिताजी मीसाबंदी थे, तब से मेरा भाई साहब के घर आना-जाना है तथा जो भ्रमित खबरें चल रही हैं उस पर ध्यान ना दें..! byAll State News 24 -September 21, 2026
*महिला आरटीओ इंस्पेक्टर शादी के लिए राजी नहीं हुई तो पहले हथोड़ा मारकर मौत के घाट उतारा, फिर खुद भी फंदे पर झूल गया इंदौर में कोचिंग चलाने वाला प्रेमी...*मध्यप्रदेश की राजधानी में आज सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया... यहां के भंवरी जोड़ स्थित लेखपाल कॉलोनी स्थित एक घर में महिला आरटीओ इंस्पेक्टर 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव खून से लथपथ हालत में मिला... इस बारे में पुलिस ने मीडिया को बताया कि उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी ने कथित तौर पर हथौड़े से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और खुद भी घर से ही कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया... फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना हथौड़ा सहित अन्य साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया... प्रारंभिक जांच में पता चला कि पवन पूर्व में इंदौर में ही कोचिंग क्लास चलाता था और खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था... बताते हैं कि पवन मीनाक्षी से ही शादी करना चाहता था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए राजी नहीं थी... वहीं मीनाक्षी की एक तीन साल की बेटी होने की जानकारी भी सामने आ रही है और फिलहाल वह पति से अलग रह रही थी..! byAll State News 24 -September 21, 2026
*भोपाल में दतिया की RTO इंस्पेक्टर की हत्या, शादी से इनकार पर ब्वॉयफ्रेंड ने हथौड़े से ली जान, प्रेमी ने भी किया सुसाइड*---------भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र स्थित लेकपर्ल कॉलोनी में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। दतिया में पदस्थ 45 वर्षीय आरटीओ (RTO) इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की उनके ही दोस्त पवन द्विवेदी के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।पुलिस को घटनास्थल से शव के पास ही एक खून से सना हुआ हथौड़ा मिला है, जिससे वारदात में इसी हथियार के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। वारदात जिस मकान में हुई, वह मृतका के दोस्त पवन द्विवेदी का ही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजीव पाठक के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पवन द्विवेदी, मीनाक्षी गोखले से शादी करना चाहता था। हालांकि, मीनाक्षी इस विवाह के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। पुलिस को अंदेशा है कि रविवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद हुआ होगा।विवाद बढ़ने पर आपा खोकर पवन ने मीनाक्षी के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पवन ने घर से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। byAll State News 24 -September 21, 2026
*भोपाल के निशातपुरा में दिनदहाड़े दोस्त का मर्डर, चलती बाइक पर सिर में मारी गोली*-------राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कर्मावती अस्पताल के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार सुबह आठ बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दिनदहाड़े चलती बाइक पर बैठे एक युवक को उसके ही दोस्त ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपी तीसरे युवक को गन प्वाइंट पर लेकर मौके से फरार हो गया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना बल मौके पर पहुंच गया।एसीपी निशातपुरा शशांक जैन ने बताया कि मृतक की पहचान 23 वर्षीय ताशी, निवासी गैस राहत कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड करोंद के रूप में हुई है, जो निजी काम करता था। byAll State News 24 -September 21, 2026
*डीएसटी (चोरी निरोधक टीम) एवं थाना कोतवाली निंबाहेड़ा की संयुक्त कार्रवाई**निंबाहेड़ा नगर में रिटायर्ड अध्यापिका से मारपीट कर जेवरात व नकदी लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार गिरोह के 4 अन्य सदस्यों को किया नामजद, आरोपियों से लूट का माल बरामद जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं थाना कोतवाली निंबाहेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शास्त्री कॉलोनी की घटना का किया पर्दा फाश* byAll State News 24 -September 21, 2026
*ब्रैकिंग न्यूज़**बड़ीसादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव मे बाड़े बंदी मे बंद भाजपा पार्षदो को बस मे भर कर लाया गया मतदान केंद्र, मतदान के बाद पुनः सभी पार्षदो को पार्टी के लोग ले गए अपने साथ बस में बैठ के, बड़ी सादड़ी सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक की है, विधानसभा भाजपा के 12 पार्षद जीते है,वही भाजपा से चेयर मेन उम्मीदवार विनोद कंठालिया तो कांग्रेस से उम्मीदवार ममता बाबेल है ।**कांग्रेस के पार्षदों ने भी कांग्रेस के नेताओ की देखरेख बाड़े बन्दी में 13 पार्षदों ने मतदान किया वही मतदान करके पुनः रवाना हुवे है..अब नतीजो पर सबकी नजर है,क्योकि यहां सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी...!* byAll State News 24 -September 21, 2026
*मंदसौर के सुरेश तेली को 15 भरी हुई घरेलू गैस की टंकियों के साथ प्रतापगढ़ पुलिस ने पकड़ा**धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध*सुरेश पिता मोहनलाल तेली निवासी राम मोहल्ला धान मंडी थाना सिटी कोतवाली मंदसौर मध्य प्रदेश को प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना पुलिस ने 15 गैस की टंकियां के साथ पकड़ा। 19 सितंबर को पठान जिन पुलिस ने हनुमान चौराहे पर नाकाबंदी कर रखी थी । इस दौरान एक मारुति सुजुकी ओमनी वैन आती हुई पुलिस को दिखाई दी। पुलिस नाकाबंदी को देखकर मारुति वैन चालक ने मारुति को रोक कर वापस घुमाने का प्रयास किया। पुलिस ने मारुति को रोका और उसकी तलाशी तलाशी में 15 घरेलू इंडियन गैस सिलेंडर भरे हुए मिले। चालक सुरेश पिता मोहनलाल तेली उम्र 38 साल निवासी राम मोहल्ला धान मंडी थाना सिटी कोतवाली मंदसौर को गैस की सिलेंडरों के संबंध में रसीद व अन्य कोई दस्तावेज बाबत पूछा तो नहीं होना बताया जिस पर जिला रसद अधिकारी जिला प्रतापगढ़ को कार्रवाई हेतु सूचित किया गया।जिस पर जिला रसद अधिकारी जिला प्रतापगढ द्वारा संपूर्ण कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश की जिस पर थाना रठांजना पर प्रकरण संख्या 135/ 2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। byAll State News 24 -September 20, 2026
*चित्तौड़गढ़ डीएसटी की बड़ी कार्रवाई! 1 साल से फरार ₹10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी देवीलाल जाट गिरफ्तार..!!**चित्तौड़गढ़, डीएसटी चित्तौड़गढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 01 साल से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी* *एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित देवीलाल जाट को डिटेन किया है देवीलाल जाट को आसीन्द जिला भीलवाडा के प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 01 वर्ष पूर्व जिला भीलवाडा के आसीन्द थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में देवीलाल पिता रामेश्वर लाल जाट निवासी कोलपुरा पुलिस थाना* *कपासन जिला चितौडगढ हाल गौद पुत्र भगवान जाट निवासी बनाकिया खुर्द थाना कपासन जिला चितौडगढ फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भीलवाडा द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था जिस पर डीएसटी की एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद,कृष्णकांत रामकेश, वीरेंद्र, सुरेश* *सुंडा,अशोक,जगदीश तथा साइबर सेल के एएसआई राजकुमार का गठन किया गया । 19 सितंबर 2026 को जरिए मुखबिर से एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि भीलवाड़ा जिले के* *आसीन्द थाने का ₹10000 का इनामी आरोपी जो कल दिन मे चारभुजा राजसमंद से कपासन की तरफ आएगा एवं फिर घर बनाकिया खुर्द* *जायेगा ! सूचना पुख्ता होने से एएसआई सूरज मय जाब्ता के रवाना हो कपासन की ओर तलाश कर तकनीकी सहायता से उक्त ईनामी एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित देेवीलाल पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया मगर मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर उसे डिटेन किया भीलवाडा पुलिस को सौंपी जा रही है कस्टडी**चित्तौड़गढ़ डी एस टी पुलिस ने आरोपी देवालाल जाट को नियमानुसार डिटेन कर लिया है। इस बड़ी सफलता के संबंध में भीलवाड़ा के संबंधित आसीन्द थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अग्रिम अनुसंधान और वैधानिक कार्रवाई के लिए भीलवाडा पुलिस के सुपुर्द किया गया* byAll State News 24 -September 20, 2026
*चुनावी विवाद के बाद पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना समेत 13 के खिलाफ मामला दर्ज..!!**निम्बाहेड़ा नगर परिषद चुनाव के बाद उपजे विवाद के बीच पूर्व सहकारिता मंत्री एवं कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना समेत 13 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने मे मामला दर्ज कर लिया गया, जानकारी अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 190, 132, 351(2), 352 और 221 लगाई गई हैं।**मामले में आरोपी के रूप में पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, रवि सोनी, बंटी पारख, जावेद खान, गोपाल आंजना, बाबूलाल धाकड़, दिनेश धाकड़, रोमिल चौधरी,* *मोहम्मद कुरैशी, उस्मान उर्फ कालू, लियाकत खान, जाकिर हुसैन और साजिद अली के नाम दर्ज दिखाई दे रहे हैं।**जानकारी के अनुसार ये धाराएं गैरकानूनी जमाव, लोक सेवक के कार्य में बाधा/बल प्रयोग, आपराधिक धमकी तथा जानबूझकर अपमान जैसे आरोपों से संबंधित हैं, इनमें धारा 132 लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल के इस्तेमाल से संबंधित है यह है मामला नगर परिषद चुनाव के बाद 16 सितंबर को कोतवाली थाने पर हुए घटनाक्रम में यह मामला सामने आया, उस दिन मारपीट के मामले में कुछ लोगों को पुलिस द्वारा थाने लाए जाने के बाद आंजना समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं के समर्थन में प्रशासन और आंजना के बीच नोक झोंक भी हुई, बाद मे पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने नियमानुसार जांच का आश्वासन दिया था और थाने मे बिठाए गए लोगों को रात को ही एसडीएम कोर्ट में पेश कर जमानत दे दी गई थी।* byAll State News 24 -September 20, 2026
*मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो की मौत, 15 से अधिक घायल..!!**मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के लखमा खेड़ी फंटे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी हादसे से जुड़ी मुख्य बातें: मृतकों की पहचान: इस दुर्घटना में 45 वर्षीय बसंती और 6 वर्षीय बच्ची प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई घायलों की स्थिति: ट्रॉली में लगभग 20 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है पीडि़तों की पृष्ठभूमि: ये सभी लोग रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले थे और मंदसौर में रेलवे के चल रहे कार्य में मजदूरी करने आए थे। घटना का समय: यह दुर्घटना तब हुई जब वे देर रात मंदसौर से उज्जैन लौट रहे थे, तभी लखमा खेड़ी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।* byAll State News 24 -September 20, 2026
आ रहे हैं मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव, 20 सितंबर को नीमच दौरा; गांधीसागर के चीता प्रोजेक्ट क्षेत्र में मादा चीता को करेंगे रिलीजमध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 20 सितंबर को नीमच जिले के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा गांधीसागर क्षेत्र में चल रहे चीता प्रोजेक्ट को लेकर खास रहने वाला है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चीता प्रोजेक्ट क्षेत्र पहुंचेंगे और खिमला क्षेत्र में मादा चीता को खुले जंगल में रिलीज करने की प्रक्रिया में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2 बजे उज्जैन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और करीब 2 बजकर 45 मिनट पर रामपुरा तहसील के ग्राम बासी स्थित डीबीएल हेलीपैड पहुंचेंगे।यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चीता प्रोजेक्ट क्षेत्र के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3 बजे ग्राम बूज स्थित गेट नंबर-4 पहुंचेंगे। रामपुरा–गांधीसागर रोड स्थित चीता प्रोजेक्ट क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दौरान मादा चीता को खिमला क्षेत्र में रिलीज किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य को देश में चीता प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण अतिरिक्त पर्यावास के रूप में विकसित किया गया है। केंद्र सरकार की परियोजना संबंधी जानकारी में भी गांधीसागर को चीता आबादी के विस्तार के लिए तैयार किए गए प्रमुख क्षेत्रों में शामिल किया गया है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार प्रोजेक्ट चीता के तहत देश में चीतों की संख्या 52 तक पहुंच चुकी है और गांधीसागर इस परियोजना के विस्तार का अहम केंद्र बन रहा है।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर ग्राम बासी के डीबीएल हेलीपैड लौटेंगे और 3 बजकर 50 मिनट पर हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।यानी रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा भले ही करीब एक घंटे का रहेगा, लेकिन गांधीसागर और चीता प्रोजेक्ट के लिहाज से यह दौरा महत्वपूर्ण रहने वाला है। byAll State News 24 -September 19, 2026
- आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है... मां बगलामुखी मंदिर के समीप बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी एक कार बह गई... हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 8 लोगों की मौत की खबर है... बताया जा रहा है कि श्रद्धालु नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए आए थे, इसी दौरान मंदिर के समीप बरसाती नाले को पार करते वक्त उनकी कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और पानी में बह गई...हादसे में 3 बच्चों, 2 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौत होने की जानकारी सामने आई है... हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है...हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची... बरसाती नाले में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया... हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं... जिस कार के हादसे का शिकार होने की जानकारी है, उसका नंबर MP 13 AF 7135 है और यह एस्प्रेसो कार बताई जा रही है।फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी है... मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया अभी जारी है। byAll State News 24 -September 19, 2026
*नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45.4 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार**मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नारायणगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।**पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए नारायणगढ़-मल्हारगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45.4 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जप्त किया है।* byAll State News 24 -September 19, 2026
*नीमच दिनांक 19/09/2026**_अफीम का पट्टा खरीदने-बेचने वाले दो तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास_**जी एस परिहार* *_नीमच :- नीमच श्रीमान् जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा अफीम का पट्टा खरीदने-बेचने एवं अवैध अफीम की तस्करी करने वाले दो आरोपीगण (1) दिलीपसिंह पिता मदनसिंह, उम्र-45 वर्ष, निवासी बरखेड़ा सौंधिया, जिला नीमच और (2) मुकेष पिता रमेषचंद्र, उम्र-45 वर्ष, निवासी ग्राम-चल्दू, जिला नीमच को धारा 8/18(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया_* *_जानकारी के अनुसार अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि दिनांक 4 मार्च 2021 को कार्यालय उपनारकोटिक्स आयुक्त नीमच में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चल्दू की कलावतीबाई के नाम जारी अफीम पट्टे का लाइसेंस उनके पुत्र मुकेष ने उनकी जानकारी से छिपाकर ग्राम बरखेड़ा सौंधिया के अफीम कृषक दिलीपसिंह को सौंप दिया हैं एवं पैसो के लालच में पट्टे का अवैद सौदा कर उससे निकलने वाली अफीम को दैनिक तौल रजिस्टर में दर्ज नहीं कराया जा रहा है। मुखबीर सूचना पर से अगले दिवस 5 मार्च 2021 को निवारक दल का गठन किया जाकर कार्यवाही की गई। निवारक दल पहले ग्राम चल्दू स्थित मुकेष के घर पहुंची और पूछताछ के बाद कलावती बाई के अफीम खेत पर पहुंची, जहां दिलीप सिंह पौधों पर चीरा लगाते मिला। इसके बाद दोनों आरोपियों को लेकर टीम बरखेड़ा सौंधिया स्थित दिलीप सिंह के मकान पर पहुंची। तलाषी के दौरान एक कमरे में रखे बक्से से प्लास्टिक की बाल्टी, स्टील के डिब्बे और पारदर्षी पॉलीथिन में ¬6 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। जांच में 3 किलो 650 ग्राम अफीम मुकेष से जप्त की गई तथा शेष अफीम दिलीपसिंह द्वारा उसके पिता मदनसिंह के पट्टे की आड़ में एकत्रित की गई थी, जिसको जप्त किया गया। निवारक दल द्वारा दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। इसके पष्चात् सभी आवश्यक अनुसंधान उपरांत परिवाद माननीय विशेष न्यायालय, नीमच में प्रस्तुत किया गया_* *_जानकारी के अनुसार विचारण के दौरान सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा की गई तथा सक्रिय सहयोग अधिवक्ता अरूण कुमार शर्मा तथा निषा घारू द्वारा किया गया_**_उक्त जानकारी रितेश कुमार सोमपुरा_**_सहायक जिला लोक_* *_अभियोजन अधिकारी_**_मीडिया सेल प्रभारी_* *_अभियोजन कार्यालय नीमच के द्वारा दी गई_* byAll State News 24 -September 19, 2026
*सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 30 ग्राम स्मैक और 7 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार..!!**मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन / भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो दिनांक 18.09.2026 को मूखबिर सूचना पर से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामसनेही मिश्रा व एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी डी बिरा के द्वारा थाना सुवासरा पर पदस्थ उनि केरुसिंह रावत को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी मदनसिंह पिता शंकरसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 45 साल निवासी ग्राम आंसपुरा थाना सुवासरा के कब्जे से 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व 7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है घटना का संक्षिप्त विवरण गठीत टीम के द्वारा दिनांक* *18.09.2026 को मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरीत कार्यवाही करते हुऐ गोशाला के सामने बसई कुरावन रोड़ से आरोपी मदनसिंह पिता शंकरसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 45 साल निवासी ग्राम आंसपुरा थाना सुवासरा के कब्जे मे लिये गये सफेद प्लास्टिक के कट्टे मे भरा कुल 7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व आरोपी मदनसिंह के जेब मे रखी कुल 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त कर आरोपी मदनसिंह को* *गिरफ्तार किया व आरोपी से जप्त शुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व स्मैक के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ करते फारुख पठान निवासी घाटाखेड़ी थाना डग जिला झालावाड़ राजस्थान से लेकर आना बताया बाद थाना सुवासरा पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 276/26 धारा 8/15,21,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है आरोपी मदनसिंह को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर तस्करी मे लिप्त अन्य तस्करो के संबंध मे अनुसंधान जारी है जप्त मशरुका 01. 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक किमती 81000 रुपये 02. 7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 03. आरोपी मदनसिंह का एक एनड्रोईड मोबाईल फोन किमती 20000 रुपये सराहनीय कार्य निरीक्षक बी डी बिरा , उनि केरूसिंह रावत व गठीत टीम का विशेष योगदान रहा* byAll State News 24 -September 19, 2026
*71 किलो डोडाचूरा से भरा कंटेनर पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार**₹10.65 लाख का डोडाचूरा और करीब ₹40 लाख का कंटेनर जब्त..!!**मंदसौर दलौदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 71 किलो अवैध डोडाचूरा से भरा कंटेनर पकड़ा है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।**पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम लखमाखेड़ी स्थित नीम हाईवे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान नीमच से रतलाम की ओर जा रहे अशोक लेलैंड कंटेनर क्रमांक RJ14GP2337 को रोककर तलाशी ली गई।**कंटेनर में परचून के सामान के साथ चार प्लास्टिक कट्टों में 71 किलो डोडाचूरा मिला मौके से सुखराम पिता रामचन्द्र जाट, उम्र 33 वर्ष, निवासी बांदरसिंदरी, जिला अजमेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।* *पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गुरमीत उर्फ हैप्पी पिता बलदेवसिंह तरखान, उम्र 40 वर्ष, निवासी हरसीपिंड, जिला होशियारपुर, पंजाब, हाल मुकाम सरग्राम, थाना जीरन, जिला नीमच को भी गिरफ्तार किया।**पुलिस ने ₹10.65 लाख कीमत का डोडाचूरा और बिल्टी अनुसार करीब ₹40 लाख कीमत का कंटेनर जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।**कार्रवाई में दलौदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, उपनिरीक्षक प्रमोदसिंह तोमर सहित दलौदा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।* byAll State News 24 -September 19, 2026
कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन ने छोड़ा तेलंगाना प्रभारी का पद, हाईकमान को दी पद छोड़ने की सूचना, राजनीति और समाज पर एमए करने एक वर्ष के लिए लंदन रवाना हुई मीनाक्षी नटराजन । byAll State News 24 -September 18, 2026
जयपुर ANTF की दो बड़ी कार्रवाई, राजस्थान से तेलंगाना तक नशे के नेटवर्क पर शिकंजा,भीलवाड़ा MD फैक्ट्री मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी प्रकाश आंजना गिरफ्तार,ऑपरेशन नामनाविलोम के तहत मध्यप्रदेश के मंदसौर से दबोचा गया आरोपी,16 जून को भीलवाड़ा के बिजौलिया में पकड़ी गई थी बड़ी MD फैक्ट्री,फैक्ट्री से करीब 36.550 किलो MD बरामद हुई थी, मामले में फरार था प्रकाश आंजना,तेलंगाना पुलिस के साथ मिलकर ANTF की बड़ी कार्रवाई, NDPS केस के 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार,करीब 1400 किलोमीटर दूर राजस्थान से तेलंगाना तक चला संयुक्त ऑपरेशनतेलंगाना में पकड़े गए तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले, करीब 2 साल से थे फरार! byAll State News 24 -September 18, 2026
*27 साल की पुलिस सेवा का मिला बड़ा फायदा* *Mp के 7 अफसर अब 2016 बेंच के आई पी एस*भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हुए 1998 बैच के सात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच वर्ष केंद्र सरकार ने तय कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन सभी अधिकारियों को 2016 बैच का आईपीएस कैडर वर्ष आवंटित किया गया है।इन अधिकारियों ने 26 सितंबर 1998 को डीएसपी पद पर सेवा शुरू की थी। 31 दिसंबर 2025 तक उनकी करीब 27 वर्ष की सेवा पूरी हो चुकी थी। आईपीएस सीनियरिटी रूल्स, 1988 के तहत 27 वर्ष या उससे अधिक की सेवा पर अधिकतम 9 वर्ष का वेटेज दिए जाने का प्रावधान है। इसी आधार पर वर्ष 2025 में से 9 वर्ष घटाकर इन अधिकारियों को 2016 का कैडर वर्ष निर्धारित किया गया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव उदय प्रकाश गुप्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी सात अधिकारियों को मध्यप्रदेश कैडर की सिविल लिस्ट में स्थान दिया गया है।सात अधिकारियों के नाम2016 बैच का कैडर वर्ष पाने वाले अधिकारियों में निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सब्यसाची सर्राफ और समर वर्मा शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की वरिष्ठता 2016 बैच के सबसे जूनियर प्रमोटेड आईपीएस राजेंद्र कुमार वर्मा के ठीक नीचे और 2017 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अंकित जायसवाल के ठीक ऊपर निर्धारित होगी।*प्रमोशन और सर्विस बेनिफिट पर असर*2016 बैच आवंटित होने के बाद इन अधिकारियों की आगे की आईपीएस सेवा अवधि की गणना इसी कैडर वर्ष के आधार पर होगी। इससे उन्हें कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (JAG) और सिलेक्शन ग्रेड से संबंधित पात्रता में लाभ मिलेगा। साथ ही, 2016 बैच के अनुसार सर्विस लेंथ की गणना होने से आने वाले समय में डीआईजी पद के लिए पात्रता की राह भी खुलेगी। इस तरह केंद्र सरकार के आदेश से सातों अधिकारियों की आईपीएस वरिष्ठता और आगे की पदोन्नति से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो गई है। byAll State News 24 -September 18, 2026
नीमच, नीमच जिले के नये आरआई अजय सिंह वर्मा आज नीमच पहुचकर जिले के एसपी राजेश व्यास एएसपी हेमलता अग्रवाल को एसपी ऑफिस कार्यालय पहुँच कर आमद देगे,फिर नीमच जिले के रक्षित निरीक्षक का चार्ज लेगे हैं वतर्मान आरआई विक्रमसिंह भदौरिया की जगह नीमच जिले का चार्ज लेगे,जिनका तबादला जिला देवास हुवा, अजय सिंह वर्मा वर्ष 2015 में सूबेदार पद पर भर्ती होकर जिला दतिया में पुलिस लाईन ओर यातायात में पदस्थ रहे आप मूलतः ग्वालियर जिले से वह आपकी बचपन वह पढ़ाई भी ग्वालियर जिले से पूरी हुवी है, आपके पिताजी अभी हाल ही मे एसएफ से फरवरी माह मे सेवा निर्वतमान हुवे, अजय सिंह वर्मा जुलाई 2026 में रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत होकर यातायात दतिया में कार्यरत थे ।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अभी हाल तबादला आदेश जारी हुवा जिसके तहद दतिया सेआपका तबादला रक्षित निरीक्षक बल जिला नीमच के पद पर हुवा है। byAll State News 24 -September 18, 2026
*राजीव गांधी हत्याकांड का हवाला देकर राहुल की सुरक्षा को लेकर एमपी पुलिस ने थोपीं 31 शर्तें*इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को हुई हत्या का हवाला देकर पुलिस ने राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर आयोजकों के सामने 31 शर्तें रखी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी निर्देशों में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित वर्मा आयोग की रिपोर्ट का भी हवाला दिया है।पुलिस ने आयोजकों से कार्यक्रम में आने वालों की वास्तविक संख्या बताने के साथ यह भी पूछा है कि किस जिले या कॉलेज से कितने लोग आ रहे हैं। कितने निजी वाहनों से आएंगे और कितने बस या रेल से। पुलिस ने वाहनों के नंबर और चालकों के मोबाइल नंबर भी मांगे हैं। पुलिस की इन शर्तों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये शर्तें सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लगाई गई हैं। byAll State News 24 -September 18, 2026
*बड़ी खबर**सिंगरौली में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, बंदूक की नोक पर 500 ग्राम सोना और ढाई लाख लूटे, कर्मचारी को लगी गोली*सिंगरौली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पिछली 20 करोड़ की बैंक लूट का खुलासा भी नहीं हुआ और फिर दिनदहाड़े बड़ी वारदात हो गई। जयंत मार्केट स्थित कंचन ज्वेलर्स में चार नकाबपोश बदमाश दो बाइक से आए और फायरिंग करते हुए दुकान में घुस गए। बदमाशों ने दुकान मालिक कमलेश सोनी पर बंदूक के बट से हमला कर घायल कर दिया और कर्मचारी के हाथ में गोली मार दी। इसके बाद बंदूक की नोक पर करीब 500 ग्राम सोना और ढाई लाख कैश लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यूपी और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की है। byAll State News 24 -September 18, 2026
मध्य प्रदेश के इंदौर से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां 13 सितंबर को अस्पताल में दम तोड़ने वाली बुजुर्ग लता बाई के पार्थिव शरीर को उनके चार-चार सगे बेटों में से किसी ने भी अपनाने से साफ मना कर दिया। बेटों की इस बेरहमी के चलते बुजुर्ग मां का शव पूरे तीन दिनों तक मर्च्युरी में लावारिसों की तरह पड़ा रहा। बताया जा रहा है कि अपनी जिंदगी भर की मेहनत की कमाई से मां ने जिस फ्लैट को खरीदा था बेटों ने पहले उसे अपने नाम लिखवाकर मां को बेसहारा छोड़ दिया जिसके बाद बीते आठ महीनों से वे समाजसेवियों के सहारे एक वृद्धाश्रम में दिन काट रही थीं। कलयुगी बेटों द्वारा अंतिम विदाई तक देने से इनकार किए जाने के बाद आखिरकार जानकी वृद्धाश्रम और प्रीयू फाउंडेशन के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी उठाई और बुधवार को रीजनल पार्क मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया। byAll State News 24 -September 17, 2026
परिवहन विभाग ने दी सभी क्षेत्र वासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई। byAll State News 24 -September 17, 2026
*_शामगढ़ की बेटी बनी डॉक्टर, शामगढ़ सिविल अस्पताल में देगी सेवाएं_*_शामगढ़- वार्ड 12 शीतला माता मंदिर के सामने निवासी रिटायर्ड कार्यालय सहायक MPEB कन्हैयालाल कालरा जी की बेटी डॉ. रिया कालरा ने अपनी MBBS की पढ़ाई भोपाल के RKDF मेडिकल कॉलेज से पूरी की है , शासन के नियमानुसार उन्हें अपने गृह नगर शामगढ़ के सिविल हॉस्पिटल में ही चिकित्सा अधिकारी( Medical officer ) के पद पर नियुक्ति मिली है_ _डॉ. रिया ने अपनी जन्मभूमि को ही कर्मभूमि के रूप में पाकर प्रसन्नता व्यक्त की_ byAll State News 24 -September 17, 2026
_*मकान के पैसों का लालच बना खूनी साजिश की वजह*__*भाई, पत्नी और साले ने मिलकर ईसमाइल उर्फ भूरा की गला घोंटकर हत्या की, 24 घंटे में नई आबादी पुलिस ने खोला अंधे कत्ल का राज*_*मंदसौर:-* नई आबादी थाना क्षेत्र में सामने आए अंधे कत्ल के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक ईसमाइल उर्फ भूरा, निवासी मदरपुरा की हत्या उसके ही भाई, पत्नी और साले ने मिलकर की थी। हत्या के पीछे मकान बेचकर मिलने वाली रकम और पारिवारिक विवाद को वजह बताया गया है।पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर 2026 को ईसमाइल के भाई मोहम्मद ईशाक ने सूचना दी थी कि उसका भाई खिलचीपुरा से नालछा माता मंदिर रोड पर अचेत अवस्था में पड़ा है। डायल-112 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।*‘फरियादी’ बनकर थाने पहुंचा भाई, जांच में खुद ही घिरा!*पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और घटनास्थल के भौतिक सत्यापन के साथ मृतक के भाई से पूछताछ की गई। पूछताछ और सामने आए साक्ष्यों को जोड़ने पर पुलिस को हत्या की साजिश का पता चला।पुलिस का दावा है कि मकान बेचकर मिलने वाली रकम को लेकर मृतक और उसके भाई के बीच विवाद चल रहा था। इसके अलावा पुलिस ने मृतक द्वारा शराब के नशे में घर में झगड़ा और मारपीट करने की बात भी जांच में सामने आने की जानकारी दी है।*पहले सिर पर डंडा, फिर गला घोंटकर हत्या!*पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर मृतक के सिर पर डंडे से वार किया और इसके बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को घटनास्थल से हटाकर खिलचीपुरा से नालछा माता मंदिर रोड के पास सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया, ताकि मौत को हादसा या सामान्य घटना का रूप दिया जा सके।पुलिस के मुताबिक मामले को उलझाने के लिए मृतक का भाई खुद फरियादी बनकर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन जांच में सामने आए साक्ष्यों ने कथित साजिश की परतें खोल दीं।*दो गिरफ्तार, साला फरार*पुलिस ने मामले में मोहम्मद ईशाक पिता अलीमुद्दीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी मदरपुरा और मुस्कान पति ईसमाइल, उम्र 24 वर्ष, निवासी मदारपुरा को गिरफ्तार किया है। वहीं शाकिर पिता बब्बू खां, निवासी नई फतेहाबाद, जिला मंदसौर को फरार आरोपी बताया गया है, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि कुलदीपसिंह राठौर एवं नई आबादी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। byAll State News 24 -September 17, 2026
सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपा 2292 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दो गिरफ्तार(CBN) राजस्थान यूनिट ने 16 सितंबर को उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील के महाराज की खेड़ी के पास NH-27 पर कार्रवाई कर सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा 2292.460 किलो डोडा चूरा बरामद किया। टीम ने निंबाहेड़ा क्षेत्र से बाड़मेर की ओर जा रहे टाटा ट्रॉली ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें 118 बोरियों में डोडा चूरा छिपा था। कार्रवाई में ट्रक और एक बाइक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वाहन का मालिक निंबाहेड़ा में रहता है और उसके लगातार संपर्क में था। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच जारी है। byAll State News 24 -September 17, 2026
*सड़क हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से ग्वालटोली के युवक की दर्दनाक मौत, प्रशासन की सुस्ती पर उठे सवाल..**नीमच। कनावटी और डुंगलावदा के बीच लगातार हो रहे सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को एक और दर्दनाक हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से ग्वालटोली निवासी 35 वर्षीय कृष्ण पिता बंसीलाल ग्वाला की मौत हो गई। घटना के बाद टीम शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। आए दिन हो रही इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।* byAll State News 24 -September 17, 2026
*एमपी के 1998 बैच के 7 अफसरों का IPS में प्रमोशन फाइनल, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश।*गृह मंत्रालय के 16.09.2026 के आदेश के अनुसार 2025 की सेलेक्ट लिस्ट में शामिल MP पुलिस सेवा के 7 अफसरों को IPS में नियुक्ति के बाद 2016 बैच आवंटित किया गया है। सभी को 27 साल की सेवा पर 9 साल का वेटेज मिला है byAll State News 24 -September 16, 2026
*भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 160 ग्राम एमडी और 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो गिरफ्तार..!!**मंदसौर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत श्रीमान् अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशों के तारतम्य में श्री रामसनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ एवं श्री विजय कुमार यादव एसडीओपी महोदय गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला की टीम ने सोनु चाय की दुकान आम रोड भैसोदामण्डी के तिराहा पर कार्यवाही करते हेतु आरोपी सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये को जप्त करने में सफलता हासिल की घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 15.09.2026 को पुलिस चौकी भासोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस चैकपोस्ट के आगे सोनु चाय की दुकान आम रोड भैसोदामण्डी से आरोपी सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मौके से गिरफ्तार किया जाकऱ आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये जप्त की जाकर अपराध धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । दौराने विवेचना आरोपी सोनु के साथी आरोपी संजीव कुमार पिता बाबुलाल व्यास उम्र 28 साल निवासी जेताखेडी थाना गंगधार (राज.) को भी गिरफ्तार किया गया है जप्तमश्रुका- 1.अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये कुल कीमती 16 लाख 13 हजार रूपये 2. एक बीना नम्बर की हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल कीमती 70000 रूपये 3. दोनों आरोपियों के एंड्राइड मोबाइल फोन भी जप्त किए गए गिरफ्तार आरोपीः- 1. सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान 2. संजीव कुमार पिता बाबुलाल व्यास उम्र 28 साल निवासी जेताखेडी थाना गंगधार (राज.) सराहनीय कार्य– उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला व चौकी प्रभारी उनि धर्मेश यादव व टीम का सराहनीय योगदान रहा* byAll State News 24 -September 16, 2026
*मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए पुलिस थाना रतनगढ की टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 141 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय बोलेरो नियो कार को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है*पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम श्री निमिष अग्रवाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हेमलता अग्रवाल एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 141 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, बोलरों नियों कार सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।दिनांक 15.09.2026 को रात्रि में पुलिस थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा एमपी-राजस्थान बार्डर ग्राम काकरिया तलाई पर चैकिग के दौरान ग्राम काकंरिया तलाई तरफ से एक बोलरों नियों कार आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास करते उक्त कार में ड्रायवर सीट के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति कार से निकलकर जंगल की तरफ भागा, जिसका पीछा फोर्स द्वारा किया गया, लेकिन उक्त भागा व्यक्ति अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया तथा कार के चालक को घेराबन्दी कर पकड़ा जाकर उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम योगेन्द्र सिंह उर्फ जोनी पिता गोपाल सिंह राठौड उम्र 34 साल निवासी ग्राम सूपा पुलिस थाना केकडी सदर जिला अजमेर (राजस्थान) का होना बताया तथा पकडे गये व्यक्त्ति से नौके से भागे व्यक्ति का नाम पता पूछते उसका नाम गणेश पिता हेमराज धाकड निवासी ग्राम काकरिया तलाई पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) का होना बताया, उक्त बोलरों नियों कार को चैक करने पर वाहन में 07 काले रंग के प्लास्टिक के कटटों में कुल 141 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हो पाया गया, जिसे आरोपी योगेन्द्र सिंह उर्फ जोनी राठौड के कब्जे से जप्त कर आरोपी योगेन्द्र सिंह उर्फ जोनी राठौड को गिरफ्तार किया गया।जप्त मश्रुका :-1. 141 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 21,27,000 रुपये।2. एक काले रंग की बिना नम्बर की बोलेरो नियो कार कीमति 8,00,000 रुपये।3. तीन एण्ड्राईड मोबाईल किमती 30,000 रुपये।गिरफ्तार आरोपी :-01. योगेन्द्र सिंह उर्फ जोनी पिता गोपाल सिंह राठौड उम्र 34 साल निवासी ग्राम सूपा पुलिस थाना केकडी सदर जिला अजमेर (राजस्थान)फरार आरोपी :-1. गणेश पिता हेमराज धाकड निवासी ग्राम काकरिया तलाई पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.)उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही। byAll State News 24 -September 16, 2026
*पिपलियामंडी: महू-नीमच हाईवे पर बरखेड़ा पंथ के समीप आज सुबह करीब 11:30 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में ललिता पति मुकेश पाटीदार उम्र 53 वर्ष, निवासी पिपलोन (नीमच) गंभीर घायल हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ललिता अपने पति के साथ मोसारा के कपड़े लेने मंदसौर जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइक आपस में टकरा गईं। इनमें से एक बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई, जिससे ललिता घायल हो गईं। घायल महिला को पिपलियामंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से नीमच रेफर किया गया।* byAll State News 24 -September 16, 2026
*कोटा पुलिस की मनमानी का ग्रामीणों ने किया विरोध: बिना सूचना और वारंट के नाबालिग को उठाने पहुंची थी राजस्थान पुलिस, गाड़ी घिरी..!!**मंदसौर/शामगढ़ - राजस्थान के कोटा जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चंदवासा चौकी के गांव हांमली का है, जहां कोटा पुलिस बिना किसी स्थानीय सूचना या वारंट के एक नाबालिग युवक को पकड़कर ले जाने लगी। ग्रामीणों के कड़े विरोध और घेराबंदी के चलते कोटा पुलिस को खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ा गांव हांमली में आज 'झंडा समिति यात्रा' निकल रही थी। इसी दौरान चार पहिया वाहन में आई कोटा पुलिस ने यात्रा के बीच से एक स्थानीय युवक को हिरासत में ले लिया और जबरन गाड़ी में बिठाने लगे।जब ग्रामीणों ने पुलिस से गिरफ्तारी का कारण पूछा, तो उन्होंने अजीब तर्क दिया कि "उक्त युवक का फोटो और मोबाइल नंबर एक मादक पदार्थ (तस्कर) के मोबाइल में मिला है।"कोटा पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान न तो स्थानीय शामगढ़ थाने या चंदवासा चौकी को कोई पूर्व सूचना दी गई थी और न ही युवक की गिरफ्तारी से संबंधित कोई वारंट दिखाया गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमले को भरोसे में लिए बिना की जा रही इस कार्रवाई से ग्रामीण भड़क उठे। देखते ही देखते ग्रामीणों ने कोटा पुलिस के वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। छानबीन में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिस युवक को कोटा पुलिस तस्कर समझकर जबरन उठा रही थी, वह नाबालिग है। वह युवक गांव में पार्टनरशिप में डीजे संचालन का काम देखता है ग्रामीणों के विरोध और बढ़ते विवाद को भांपते हुए पुलिस अपनी सफाई में यह भी कहती नजर आई कि वे गांव की धानडी में किसी अन्य फरार आरोपी की तलाश करने आए हैं। स्थिति तनावपूर्ण होते देख और ग्रामीणों का आक्रामक रुख देखकर कोटा पुलिस के पसीने छूट गए। विवाद अधिक बढ़ने की आशंका के चलते पुलिसकर्मी बिना किसी कार्रवाई को अंजाम दिए अपने वाहन को वहां से किसी तरह निकालकर राजस्थान की ओर वापस रवाना हो गए। इस घटना के बाद से ग्रामीण क्षेत्र में कोटा पुलिस की इस संदेहास्पद और गैर-कानूनी कार्रवाई को लेकर भारी रोष व्याप्त है* byAll State News 24 -September 16, 2026
मन्दसौर *पत्नी की हत्या के मामले में पिपलिया मंडी के आरोपी को आजीवन कारावास* प्रतापगढ़ में पत्नी को पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में जिला कोर्ट ने दोषी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशा कुमारी ने हत्या के इस मामले में आरोपी भंवानीशंकर सिकलीकर को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। आरोपी भंवानीशंकर (50 वर्ष) टीला खेड़ा, दशहरा मैदान, पीपलियामंडी, जिला मंदसौर का रहने वाला है। सरकारी वकील तरूणदास वैरागी ने बताया कि यह मामला 6 मई 2023 का है। पीड़िता कमला ने अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान अपने बयान दर्ज कराए थे। उसने बताया था कि शाम करीब 4:30 बजे उसके पति भंवानीशंकर ने उससे झगड़ा किया और पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। यह घटना गौतमेश्वर मेले के दौरान हुई थी।गंभीर रूप से झुलसी कमला को शुरुआती इलाज के बाद उदयपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अरनोद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की। मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने आरोप साबित करने के लिए 21 गवाह पेश किए। इसके साथ ही 44 दस्तावेज और 4 चीजें कोर्ट में पेश की गईं। कोर्ट ने मौजूद सबूतों और सरकारी पक्ष की दलीलों के आधार पर आरोपी भंवानीशंकर को हत्या का दोषी माना और उम्रकैद और 25 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई। सरकारी वकील तरूणदास वैरागी ने इस मामले में पैरवी की। byAll State News 24 -September 15, 2026
*नीमच में फर्जी फाइनेंस का मायाजाल, अच्छे सिबिल का झांसा देकर गायत्री मंदिर रोड से चल रहा ठगी का काला कारोबार*नीमच। इन दिनों सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर नीमच शहर के नागरिकों को ठगने का एक नया काला कारोबार तेजी से पनप रहा है। श्याम फाइनेंस के नाम से वायरल हो रहे एक पोस्टर में महज 30 मिनट में 10 हजार से 5 लाख रुपए तक का पर्सनल और बिजनेस लोन देने का दावा किया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिना किसी रिजर्व बैंक (आरबीआई) के वैध लाइसेंस के, यह पूरा अवैध सिंडिकेट शहर के बीचों-बीच गायत्री मंदिर रोड से संचालित हो रहा है।आमतौर पर फर्जी लोन कंपनियां बिना किसी कागजी कार्रवाई के लोन देने का लालच देती हैं, जिससे लोग आसानी से शक कर लेते हैं। लेकिन इस गिरोह ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए एक नया पैंतरा अपनाया है। ये अपने विज्ञापनों में बकायदा लिखते हैं कि लोन सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिनकी पुरानी ईएमआई रेगुलर चल रही हो और सिबिल स्कोर अच्छा हो। एक आम आदमी अच्छे सिबिल वाली इस शर्त को पढ़कर इसे कोई असली और प्रतिष्ठित फाइनेंस कंपनी मान बैठता है और आसानी से इनके बुने हुए जाल में फंस जाता है।जब इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की गई, तो पता चला कि इस तथाकथित फाइनेंस कंपनी का कागजों में कोई वजूद ही नहीं है। इनके पास न तो कोई एनबीएफसी रजिस्ट्रेशन है, न आरबीआई का लाइसेंस और न ही कोई आधिकारिक वेबसाइट। सारा काम गायत्री मंदिर रोड स्थित एक गुमनाम दफ्तर और महज एक मोबाइल नंबर के जरिए धड़ल्ले से चल रहा है।इसके अलावा, अनजान हाथों में गए लोगों के पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल अन्य गंभीर साइबर अपराधों में भी हो सकता है।बिना किसी कानूनी मान्यता के शहर के इतने व्यस्त और प्रमुख इलाके में एक समानांतर अवैध बैंकिंग सिस्टम का चलना प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में नीमच पुलिस और साइबर सेल को तत्काल प्रभाव से इस वायरल नंबर की लोकेशन ट्रेस करनी चाहिए और गायत्री मंदिर रोड पर चल रहे इस अवैध दफ्तर पर सघन छापामार कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आम जनता अपनी गाढ़ी कमाई लुटाने से बच सके। नागरिकों को भी चाहिए कि वे बिना आरबीआई लाइसेंस देखे किसी भी निजी संस्था के झांसे में न आएं। byAll State News 24 -September 15, 2026
*अवैध जहरीली शराब की तस्करी का भंडाफोड़, ब्रेज़ा कार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...*सुवासरा थाना प्रभारी निरीक्षक बी.डी. बिरा के मार्गदर्शन में पुलिस को सफलता.....मंदसौर। जिले में शराब माफियाओं और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुवासरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भारत कटारा ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए रूनिजा-डोकरखेड़ी मार्ग (देवपुरा फंटा) से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लीटर जहरीली कच्ची शराब, एक विटारा ब्रेजा कार और दो स्मार्टफ़ोन जब्त किए हैंपुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला किया दर्ज..... byAll State News 24 -September 15, 2026
*एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार*मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग और 4.7 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया।पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोईन पिता इरफान मेवाती (21), निवासी खानपुरा, मंदसौर और शेरु पिता युनुस खान (21), निवासी नारायण नगर, खानपुरा, मंदसौर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 ग्राम एमडी ड्रग, 4.7 किलो डोडाचूरा, एक हीरो स्प्लेंडर बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत में बाइक करीब 70 हजार और मोबाइल करीब 20 हजार रुपए बताए गए हैं।मामले में मजीद खान पिता ईफ्तीकार खान, निवासी काजी चौक, मंदसौर फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 159/26 के तहत धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। byAll State News 24 -September 15, 2026
*मंदसौर - संत को धमकी भरा पत्र मिलने पर गोभक्त मंडल ने एसपी को दिया ज्ञापन, सीएम से सुरक्षा की मांग**मंदसौर - 15 सितम्बर 2026*गौ रक्षा और धर्म जागरण में सक्रिय *परम पूज्य संत श्री पं. कमल किशोर जी नागर* को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।*गो भक्त मंडल क्षेत्र मंदसौर* के कार्यकर्ता आज अपने गांव स्थान से मंदसौर एसपी कार्यालय पहुंचे और *द्वारा - श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जिला मंदसौर* के माध्यम से *माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी* के नाम ज्ञापन सौंपा।*ज्ञापन में बताया कि -*दिनांक *04 सितंबर 2026 को श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला, भूरा डबरा, जिला झाबुआ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव* के अवसर पर रात्रिकालीन भव्य सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया था।संत श्री कमल किशोर जी नागर धर्मार्थ एवं *गौ-तस्करी जैसी गतिविधियों के विरुद्ध जनजागरण एवं गौ-संरक्षण* के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र में प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सामाजिक जनजागरण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।04 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा *भेंट स्वरूप प्रदान की गई सामग्री, शाल एवं श्रीफल के बीच एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ*। पत्र की छाया एवं विषयवस्तु को देखते हुए मामला अत्यंत गंभीर एवं सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक प्रतीत होता है।*मांग -* गो भक्त मंडल ने मांग की है कि उक्त धमकी भरे पत्र को गंभीरता से लेते हुए इसकी *सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच* करवाकर पत्र भेजने/रखने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए।साथ में प्राप्त धमकी भरे पत्र की छायाप्रति भी संलग्न की गई है।*आवेदकगण समस्त - गो भक्त मंडल क्षेत्र मंदसौर* byAll State News 24 -September 15, 2026
*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रवि माली हत्याकांड के 02 अन्य आरोपियो को किया गिरफ्तार,पूर्व मे 06 आरोपियो को किया जा चुका है गिरफ्तार* *मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 27-06-26 को जग्गाखेडी रोड पर हुई रवि माली नाम के युवक की हत्या के 02 अन्य आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है घटना का संक्षिप्त विवरण घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27-06-26 को अभिनंदन नगर क्षेत्र में रवि माली की हत्या करने पर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा फरियादी सुमित पिता किशन माली निवासी कर्मचारी कोलोनी मंदसोर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 410/26 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस का दर्ज किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया था। जिसमे आरोपियो 01 अजय वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 31 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 02 आशीष वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 29 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 03 संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला पिता गोविंदराम वर्मा उम्र 25 साल निवासी जोगीखेडा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर 04 लक्की पिता मोहनलाल कुमावत उम्र 25 साल निवासी नयागांव नरसिहपुरा मंदसौर व 02 नाबालिको को प्रकरण मे माननीय न्यायालय मे पेश किया गया था। प्रकरण मे घटना के अन्य 02 फरार आरोपी आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर व आरोपी रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर को मुखबीर सूचना पर गुजरात के भीलोंडा से अभिरक्षा गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जावेगा गिरफ्तार आरोपियो के नाम- 01* *आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर 02 रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में श्री पुष्पेन्द्र सिह राठौर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, प्रआर 102 जितेन्द्र सिह राठौर, आर 924 अरुण कुमार, आर 463 हरिश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।* byAll State News 24 -September 15, 2026
वन विभाग ने दी क्षेत्र वासियों सहित देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाए byAll State News 24 -September 15, 2026
*दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 की मौत, एक घायल*गरोठ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गरोठ के पास मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल लोग गुड़गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति राजस्थान के अलवर का निवासी है। सभी लोग खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों एवं घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। byAll State News 24 -September 15, 2026
*सीएम, सीपीआर ने पहली बार पूरी की ‘बिन मांगे मुराद’....*पहली बार ऐसा हुआ जब सरकार ने प्रदेश के पत्रकारों की मुराद बिना मांगे पूरी कर दी। वर्ना इसके लिए प्रति वर्ष वरिष्ठ पत्रकारों और पत्रकार संगठनों को अनुनय-विनय करना पड़ती थी। हम बात कर रहे हैं राज्य सरकार द्वारा संचालित पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा याेजना की। इसकी प्रीमियम राशि संबंधित बीमा कंपनी द्वारा प्रति वर्ष बढ़ा दी जाती थी। यह इतनी ज्यादा होती थी कि प्रत्येक पत्रकार इसे भरने की स्थिति में नहीं रहता था। पत्रकार संगठन मुख्यमंत्री और जनसंपर्क आयुक्त के चक्कर लगाते थे। प्रीमियम रािश पूर्ववत रखने की प्रार्थना करते थे। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों की मांग पर इसे कम किया जाता था। इसके लिए तय तारीख बढ़ा कर पत्रकारों को और समय भी दिया जाता था। पहली बार ऐसा हुआ जब 2026-27 के लिए योजना की प्रीमियम राशि बिना किसी आग्रह के वही रखी गई जो वर्ष 2018 में थी। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह की जितनी तारीफ की जाए, कम है। जनसंपर्क आयुक्त इसके लिए खासतौर पर धन्यवाद के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने एक माह पहले वादा किया था कि अब हर बार जैसा नहीं होगा। वादे के पक्के जनसंपर्क आयुक्त सिंह ने अपना वादा निभाया ओर प्रीमियम चार्ट वर्ष 2018 -19 की तरह जारी किया, जिससे पत्रकारों ने राहत की सांस ली। byAll State News 24 -September 14, 2026
*सीबीएन इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव की रिमांड खत्म: आधिकारिक नामों पर सस्पेंस, पिपलियामंडी के 'दलाल' एलआईसी एजेंट के काले साम्राज्य की खुली पोल*नीमच। पटना सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किए गए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव की अंतिम रिमांड अवधि आज समाप्त हो गई है। रिमांड खत्म होने के बाद जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर किसी अन्य बड़े अधिकारी, सफेदपोश या दलाल के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। इस सस्पेंस ने जहां एक ओर कई भ्रष्ट अधिकारियों की सांसें अटका रखी हैं, वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले की आंच अब नीमच-मंदसौर जिले की सीमा पर स्थित पिपलियामंडी के एक बड़े और कुख्यात सिंडिकेट तक पहुंच चुकी है।जांच एजेंसियों की रडार और स्थानीय सूत्रों से अब एक ऐसे रसूखदार एलआईसी एजेंट का नाम प्रमुखता से उभर कर सामने आया है, जिसने मालवा अफीम बेल्ट के काश्तकारों की नाक में दम कर रखा था और पूरे इलाके में लूट का एक समानांतर सिस्टम खड़ा कर दिया था। बता दें कि पूर्व में उजागर हुए अवस्थी और अन्य दलालों के नेटवर्क से जुड़कर यह नया और शातिर दलाल इलाके में अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग और अफीम किसानों के घोर आर्थिक शोषण का मुख्य केंद्र बन चुका है।*फोटोकॉपी की आड़ में फर्जी स्टाम्प और काले धन का अवैध धंधा*प्राप्त और पुख्ता जानकारी के अनुसार, पिपलियामंडी का यह दलाल मुख्य रूप से एक एलआईसी एजेंट के रूप में अपनी पहचान बताता है, लेकिन यह सिर्फ एक मुखौटा है। मुख्य बाजार में स्थित इसकी फोटोकॉपी की दुकान असल में फर्जी और अवैध स्टाम्प बनाने का सबसे बड़ा काला अड्डा बनी हुई है। यह व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों के साथ साठगांठ कर तोड़-बट्टे में इतनी महारत हासिल कर चुका है कि इलाके के बड़े-बड़े तस्कर और दलाल भी इसकी कार्यप्रणाली के आगे नतमस्तक हैं।इसका आर्थिक तंत्र बेहद शातिराना है। अवैध वसूली और एनडीपीएस के नाम पर डराकर ऐंठे गए काले धन को यह दलाल सीधे अपनी दुकान पर मंगवाता है। इसके बाद, इस अवैध नकदी को वैध रूप देने के लिए यह एलआईसी या बिरला जैसी नामी कंपनियों की बीमा पॉलिसियों का सहारा लेता है। किसानों के लूटे गए पैसे से डमी या अन्य नामों पर पॉलिसियां की जाती हैं, जिससे इसका काला धन व्हाइट तो होता ही है, साथ ही इस पूरी प्रक्रिया में यह कंपनियों से मोटा कमीशन भी डकारता है। इस तरह यह दोनों हाथों से चांदी काट रहा है।*एनडीपीएस का खौफ दिखाकर किसानों से करोड़ों की उगाही*इस पूरे सिंडिकेट का सबसे खौफनाक और घिनौना पहलू इसका वह तरीका है, जिससे यह सीधे-सादे किसानों को निशाना बनाता है। यह दलाल खुलेआम सीबीएन के वरिष्ठ और भ्रष्ट अधिकारियों के साथ अपनी गहरी पैठ और उठने-बैठने की कसमें खाता है। अफीम किसानों को मार्फीन की मात्रा कम बताने, पट्टे कटवाने या अवैध तस्करी के मामलों में उलझाने की धमकी दी जाती है। इसका सबसे बड़ा और अचूक हथियार है— झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने का डर है।एनडीपीएस कानून की गंभीरता और इसमें जमानत के मुश्किल प्रावधानों का खौफ दिखाकर यह किसानों से रातों-रात लाखों रुपये की अवैध वसूली करता है। विभागीय सूत्रों और दबी जुबान में बताया जा रहा है कि इस वसूली का एक बहुत बड़ा हिस्सा हवाला या नकद रूप में ऊपर बैठे इसके मुंहलगे आकाओं तक भी नियम से पहुंचता है। ऊपर तक बंधी हुई इसी मोटी रकम और भ्रष्ट हिस्सेदारी के चलते, फर्जी स्टाम्प छापने से लेकर किसानों को खुलेआम लूटने तक, इस दलाल पर आज तक कोई आंच नहीं आई और यह खुद को कानून से ऊपर समझने लगा।*पीड़ितों ने की लामबंदी, उच्च अधिकारियों तक जाएगी बात*पाप का घड़ा जब भरता है, तो बगावत तय होती है। लंबे समय से इस दलाल की ब्लैकमेलिंग, धमकियों और आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे अफीम काश्तकार अब पूरी तरह से आर-पार के मूड में आ गए हैं। इस फर्जी व्यक्ति के बुने जाल में फंसकर अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई, खेत-खलिहान और लाखों रुपये गंवा चुके कई किसानों और पीड़ितों ने अब एकमत होकर इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।दलाल के चंगुल से बर्बाद हो चुके इन पीड़ितों ने गुपचुप तरीके से बैठकें कर यह तय किया है कि वे इस दलाल की सभी अनैतिक गतिविधियों, फोटोकॉपी की आड़ में फर्जी स्टाम्प के काले कारोबार, मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीएन अधिकारियों के नाम पर की गई करोड़ों की उगाही के पुख्ता सबूत जुटाएंगे। ऑडियो रिकॉर्डिंग, लेन-देन के साक्ष्य और पीड़ितों के शपथ पत्रों के साथ अब सीधे दिल्ली स्थित पीएमओ, वित्त मंत्रालय, नारकोटिक्स कमिश्नर ग्वालियर और सीबीआई के उच्च अधिकारियों से इसकी लिखित और सप्रमाण शिकायत करने की ठोस रणनीति तैयार कर ली गई है।*दलालों और सफेदपोशों में मचा भारी हड़कंप*भले ही आज पटना सीबीआई की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आधिकारिक तौर पर कोई नया नाम सार्वजनिक न किया गया हो, लेकिन जांच की आंच अंदर ही अंदर सुलग रही है। पिपलियामंडी के इस दलाल की पोल स्थानीय स्तर पर खुलने के बाद इलाके के अन्य छोटे-बड़े दलालों में भारी हड़कंप मच गया है। कई दलाल तो भूमिगत होने की फिराक में हैं। किसानों की इस लामबंदी और उनके द्वारा सबूतों के साथ की जा रही तैयारी के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का अगला शिकंजा बहुत जल्द इस दलाल और इसे सालों से संरक्षण देने वाले उन सफेदपोश अधिकारियों पर भी कसा जाएगा, जो पर्दे के पीछे से बैठकर अफीम बेल्ट में लूट का यह पूरा काला साम्राज्य चला रहे थे। byAll State News 24 -September 14, 2026
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर 2026) पर गांधी सागर अभयारण्य में चीते छोड़े जाने के कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के शामिल होने की खबर है।* byAll State News 24 -September 14, 2026
*पत्रकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी*(जो आर एन आई दिल्ली, ब्रॉडकास्ट दिल्ली, सूचना प्रसारण से संबंध संस्था संपादक हो या उस संस्था के रजिस्टर्ड पत्रकार)पत्रकार को कवरेज से रोकना गंभीर अपराध हैसभी साथी ध्यान दें - 1 जुलाई 2024 से IPC खत्म हो चुकी है, अब पूरे देश में *BNS - भारतीय न्याय संहिता 2023* लागू है।यदि कोई आपको खबर कवरेज, फोटो/वीडियो बनाने से रोकता है, धमकाता है तो ये धाराएं लगेंगी -1. कवरेज से रोकने / बाधा डालने पर :-*BNS 126 -* सदोष अवरोध (रास्ता रोकना, कैमरा पकड़ना)BNS 127 -सदोष परिरोधBNS 221 - लोक सेवक को कर्तव्य से रोकना (पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है)2. कैमरा तोड़ना / वीडियो डिलीट कराना / माइक छीनना :-*BNS 324 -* रिष्टि / संपत्ति को नुकसान (5 साल तक सजा)- *BNS 303 / 306 -* चोरी / लूट-BNS 316 -* आपराधिक न्यास भंग3. गाली-गलौज, धमकाने और मारपीट करने पर :-*- BNS 351(1)(2)(3) -* आपराधिक धमकी (2 से 7 साल तक सजा)- BNS 352 - शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना- BNS 115(2) - स्वेच्छा से चोट पहुंचाना- BNS 117 - गंभीर चोट4. सबसे मजबूत धाराएं :-*- BNS 308(2) -जबरन वसूली (खबर रोकने के लिए धमकाना)- IT Act 66E + 67 - जबरदस्ती फोटो/वीडियो डिलीट करानाFIR में क्या लिखवाएं मैं .......... समाचार पत्र/चैनल का .......... क्षेत्र का पत्रकार हूं। मैं जनहित में खबर का कवरेज कर रहा था, तभी आरोपी .......... ने मुझे कवरेज करने से रोका, मेरे साथ गाली-गलौज, धमकी और हाथापाई की तथा मेरा कैमरा तोड़ने / वीडियो डिलीट कराने का प्रयास किया। आरोपी पर BNS की धारा 126, 351, 324, 352 के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।" *पत्रकार एकता जिंदाबाद!* byAll State News 24 -September 14, 2026
*मल्हारगढ़ तहसीलदार व टीआई ने नाले में बहकर जा रहे दो व्यक्ति को बचाया* ---------*मंदसौर।* मल्हारगढ़ में भारी बारिश के चलते नाले उफान पर होने की वजह से खाल की पुल पर पानी अधिक होने पर भी दो व्यक्ति नाला पार कर रहे थे तभी अचानक बाइक फिसली ओर बहने लगी। तभी मल्हारगढ़ तहसीलदार पंकज जाट एवं मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी की नजर पड़ी और दौड़कर तत्काल बहते हुए पानी से व्यक्ति का हाथ पकड़ कर बाहर खींचा और सुरक्षित बचा लिया लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण बाइक पानी में बहकर चली गई। जानकारी अनुसार बोरखेड़ी निवासी अशोक भाटी एवं पिपलिया विशनिया निवासी संतोष दमामी बताया जा रहा है। byAll State News 24 -September 14, 2026
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा परिणामों में राज्य के 10 नगर निगमों में से बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पर जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस को 3 नगर निगमों में सफलता मिली है. इसके अलावा 1 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी का दबदबा रहा.जयपुर (150 वार्ड): बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए 85 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं.अजमेर (80 वार्ड): बीजेपी 31 सीटें जीतकर सबसे आगे रही, वहीं कांग्रेस को 27 सीटें हासिल हुईं.उदयपुर (80 वार्ड): बीजेपी 28 सीटों के साथ आगे रही, जबकि कांग्रेस के खाते में 16 सीटें आईं.कोटा (100 वार्ड): बीजेपी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं.बीकानेर (80 वार्ड): बीजेपी को 13 और कांग्रेस को 11 सीटों पर सफलता मिली.भीलवाड़ा (70 वार्ड): बीजेपी ने 16 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस केवल 4 सीटों पर सिमट गई.अलवर (65 वार्ड): बीजेपी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को 13 सीटें मिलीं.जोधपुर (100 वार्ड): कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 22 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी को 16 सीटें हासिल हुईं.पाली (65 वार्ड): कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी को 21 सीटें मिलीं.भरतपुर (65 वार्ड): यहां निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों का दबदबा रहा, जिन्होंने 33 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी को 18 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं. byAll State News 24 -September 14, 2026
*सीबीएन इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव की रिमांड खत्म: आधिकारिक नामों पर सस्पेंस, पिपलियामंडी के 'दलाल' एलआईसी एजेंट के काले साम्राज्य की खुली पोल*नीमच। पटना सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किए गए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव की अंतिम रिमांड अवधि आज समाप्त हो गई है। रिमांड खत्म होने के बाद जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर किसी अन्य बड़े अधिकारी, सफेदपोश या दलाल के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। इस सस्पेंस ने जहां एक ओर कई भ्रष्ट अधिकारियों की सांसें अटका रखी हैं, वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले की आंच अब नीमच-मंदसौर जिले की सीमा पर स्थित पिपलियामंडी के एक बड़े और कुख्यात सिंडिकेट तक पहुंच चुकी है।जांच एजेंसियों की रडार और स्थानीय सूत्रों से अब एक ऐसे रसूखदार एलआईसी एजेंट का नाम प्रमुखता से उभर कर सामने आया है, जिसने मालवा अफीम बेल्ट के काश्तकारों की नाक में दम कर रखा था और पूरे इलाके में लूट का एक समानांतर सिस्टम खड़ा कर दिया था। बता दें कि पूर्व में उजागर हुए अवस्थी और अन्य दलालों के नेटवर्क से जुड़कर यह नया और शातिर दलाल इलाके में अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग और अफीम किसानों के घोर आर्थिक शोषण का मुख्य केंद्र बन चुका है।*फोटोकॉपी की आड़ में फर्जी स्टाम्प और काले धन का गोरखधंधा*प्राप्त और पुख्ता जानकारी के अनुसार, पिपलियामंडी का यह दलाल मुख्य रूप से एक एलआईसी एजेंट के रूप में अपनी पहचान बताता है, लेकिन यह सिर्फ एक मुखौटा है। मुख्य बाजार में स्थित इसकी फोटोकॉपी की दुकान असल में फर्जी और अवैध स्टाम्प बनाने का सबसे बड़ा काला अड्डा बनी हुई है। यह व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों के साथ साठगांठ कर तोड़-बट्टे में इतनी महारत हासिल कर चुका है कि इलाके के बड़े-बड़े तस्कर और दलाल भी इसकी कार्यप्रणाली के आगे नतमस्तक हैं।इसका आर्थिक तंत्र बेहद शातिराना है। अवैध वसूली और एनडीपीएस के नाम पर डराकर ऐंठे गए काले धन को यह दलाल सीधे अपनी दुकान पर मंगवाता है। इसके बाद, इस अवैध नकदी को वैध रूप देने के लिए यह एलआईसी या बिरला जैसी नामी कंपनियों की बीमा पॉलिसियों का सहारा लेता है। किसानों के लूटे गए पैसे से डमी या अन्य नामों पर पॉलिसियां की जाती हैं, जिससे इसका काला धन व्हाइट तो होता ही है, साथ ही इस पूरी प्रक्रिया में यह कंपनियों से मोटा कमीशन भी डकारता है। इस तरह यह दोनों हाथों से चांदी काट रहा है।*एनडीपीएस का खौफ दिखाकर किसानों से करोड़ों की उगाही*इस पूरे सिंडिकेट का सबसे खौफनाक और घिनौना पहलू इसका वह तरीका है, जिससे यह सीधे-सादे किसानों को निशाना बनाता है। यह दलाल खुलेआम सीबीएन के वरिष्ठ और भ्रष्ट अधिकारियों के साथ अपनी गहरी पैठ और उठने-बैठने की कसमें खाता है। अफीम किसानों को मार्फीन की मात्रा कम बताने, पट्टे कटवाने या अवैध तस्करी के मामलों में उलझाने की धमकी दी जाती है। इसका सबसे बड़ा और अचूक हथियार है— झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने का डर है।एनडीपीएस कानून की गंभीरता और इसमें जमानत के मुश्किल प्रावधानों का खौफ दिखाकर यह किसानों से रातों-रात लाखों रुपये की अवैध वसूली करता है। विभागीय सूत्रों और दबी जुबान में बताया जा रहा है कि इस वसूली का एक बहुत बड़ा हिस्सा हवाला या नकद रूप में ऊपर बैठे इसके मुंहलगे आकाओं तक भी नियम से पहुंचता है। ऊपर तक बंधी हुई इसी मोटी रकम और भ्रष्ट हिस्सेदारी के चलते, फर्जी स्टाम्प छापने से लेकर किसानों को खुलेआम लूटने तक, इस दलाल पर आज तक कोई आंच नहीं आई और यह खुद को कानून से ऊपर समझने लगा।*पीड़ितों ने की लामबंदी, उच्च अधिकारियों तक जाएगी बात*पाप का घड़ा जब भरता है, तो बगावत तय होती है। लंबे समय से इस दलाल की ब्लैकमेलिंग, धमकियों और आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे अफीम काश्तकार अब पूरी तरह से आर-पार के मूड में आ गए हैं। इस फर्जी व्यक्ति के बुने जाल में फंसकर अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई, खेत-खलिहान और लाखों रुपये गंवा चुके कई किसानों और पीड़ितों ने अब एकमत होकर इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।दलाल के चंगुल से बर्बाद हो चुके इन पीड़ितों ने गुपचुप तरीके से बैठकें कर यह तय किया है कि वे इस दलाल की सभी अनैतिक गतिविधियों, फोटोकॉपी की आड़ में फर्जी स्टाम्प के काले कारोबार, मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीएन अधिकारियों के नाम पर की गई करोड़ों की उगाही के पुख्ता सबूत जुटाएंगे। ऑडियो रिकॉर्डिंग, लेन-देन के साक्ष्य और पीड़ितों के शपथ पत्रों के साथ अब सीधे दिल्ली स्थित पीएमओ, वित्त मंत्रालय, नारकोटिक्स कमिश्नर ग्वालियर और सीबीआई के उच्च अधिकारियों से इसकी लिखित और सप्रमाण शिकायत करने की ठोस रणनीति तैयार कर ली गई है।*दलालों और सफेदपोशों में मचा भारी हड़कंप*भले ही आज पटना सीबीआई की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आधिकारिक तौर पर कोई नया नाम सार्वजनिक न किया गया हो, लेकिन जांच की आंच अंदर ही अंदर सुलग रही है। पिपलियामंडी के इस दलाल की पोल स्थानीय स्तर पर खुलने के बाद इलाके के अन्य छोटे-बड़े दलालों में भारी हड़कंप मच गया है। कई दलाल तो भूमिगत होने की फिराक में हैं। किसानों की इस लामबंदी और उनके द्वारा सबूतों के साथ की जा रही तैयारी के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का अगला शिकंजा बहुत जल्द इस दलाल और इसे सालों से संरक्षण देने वाले उन सफेदपोश अधिकारियों पर भी कसा जाएगा, जो पर्दे के पीछे से बैठकर अफीम बेल्ट में लूट का यह पूरा काला साम्राज्य चला रहे थे। byAll State News 24 -September 14, 2026
🗳️ झालावाड़ जिले के 8 निकाय चुनावों के नतीजे जारी!📊 कांग्रेस 117 सीटों के साथ सबसे आगे, भाजपा को 103 सीटेंझालावाड़ जिले के 8 निकाय चुनावों के सामने आए आंकड़ों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। भाजपा दूसरे स्थान पर रही, जबकि आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।🏆 पार्टीवार सीटों का रिजल्ट🔵 कांग्रेस — 117 सीटें🟠 भाजपा — 103 सीटें🔷 आप (AAP) — 11 सीटें⚫ निर्दलीय — 9 सीटें📍 निकायवार नतीजे1️⃣ झालावाड़ नगरपरिषद — भाजपा 13 | कांग्रेस 29 | आप 1 | निर्दलीय 22️⃣ पिड़ावा नगरपालिका — भाजपा 6 | कांग्रेस 8 | आप 5 | निर्दलीय 13️⃣ भवानीमंडी नगरपालिका — भाजपा 13 | कांग्रेस 26 | आप 0 | निर्दलीय 14️⃣ झालरापाटन नगरपालिका — भाजपा 22 | कांग्रेस 8 | आप 5 | निर्दलीय 05️⃣ डग नगरपालिका — भाजपा 6 | कांग्रेस 14 | आप 0 | निर्दलीय 06️⃣ अकलेरा नगरपालिका — भाजपा 25 | कांग्रेस 8 | आप 0 | निर्दलीय 27️⃣ खानपुर नगरपालिका — भाजपा 7 | कांग्रेस 18 | आप 0 | निर्दलीय 08️⃣ मनोहरथाना नगरपालिका — भाजपा 11 | कांग्रेस 6 | आप 0 | निर्दलीय 3 | byAll State News 24 -September 14, 2026
लोक निर्माण विभाग, ने दी क्षेत्र वासियो सहित देश वासी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं byAll State News 24 -September 14, 2026
भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की अफीम जप्त।। दुधाखेड़ी बायपास तिराहे पर 6 किलो 80 ग्राम अफीम के साथ पति- पत्नी गिरफ्तार byAll State News 24 -September 13, 2026
वन विभाग ने दी क्षेत्र वासियों सहित देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाए byAll State News 24 -September 13, 2026
नीमचजीरन थाना क्षेत्र के ग्राम चल्दु के समीप स्थित कृपा बायोटेक फैक्ट्री में रविवार दोपहर काम के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सागर मंथन हादसे के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। साथी मजदूर उसे तत्काल निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।जिला चिकित्सालय में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंगेरी निवासी मनीष पिता गणपत लाल भाटी (लगभग 32 वर्ष) कृपा बायोटेक फैक्ट्री में मजदूरी और हेल्पर का काम करता था।सागर मान्थन रविवार को वह फैक्ट्री में वेल्डिंग मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।हादसे के बाद फैक्ट्री के अन्य साथी मजदूर और टीम के सदस्य तत्काल मनीष को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। byAll State News 24 -September 13, 2026
*मंदसौर जिले के तस्कर पकड़ाए**अहमदाबाद में धराए मप्र के तस्कर, 4.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी**अहमदाबाद (गुजरात). शहर की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई कर नरोडा क्षेत्र के हंसपुरा चार रास्ता के पास से मंदसौर (मप्र) जिले के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 939 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद की गई। घरेलू बाजार में कीमत करीब 28 लाख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4.50 करोड़ रुपए आंकी गई है। क्राइम ब्रांच उपायुक्त (डीसीपी) अजीत राज्यान ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि मप्र के तीन लोग कार से नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने हंसपुरा चार रास्ता के पास घेराबंदी की। संदिग्ध**कार को रोककर तलाशी ली तो 939 ग्राम कमड़ी करके अलावा तीन मोबाइल फोन और वाहन समेत कुल 31 लाख रुपए का अन्य सामान जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।**गिरफ्तार आरोपियों में मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के दीपाखेडा गांव निवासी असलम पिंजारा मंसूरी (29), अमलावद गांव निवासी शेजाद मंसूरी (22) और मंदसौर के इंदिरा कॉलोनी वार्ड 40 निवासी इमरान मंसूरी (28) शामिल है 10 दिन की रिमांड पर**यह आरोपी इंदिरा कॉलोनी (मंदसौर) के इमरान पठान उर्फ लाला के कहने पर ड्रग्स लाए थे। अहमदाबाद में तय व्यक्ति को देनी थी। आरोपी अब 10 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।* byAll State News 24 -September 13, 2026
*मंदसौर:**दलौदा थाने का मामला,* *पति ने दिलाया मोबाइल पत्नी 2 मासूमों को छोड़ कर इंस्टाग्राम पर बने* बॉयफ्रेंड संग भागीदो मासुमो को लेकर पती पहुंचा मंदसौर एसपी कार्यालय न्याय की लगाई गुहार byAll State News 24 -September 13, 2026
नीमच में गणेश उत्सव से पहले बड़ा हंगामा!बप्पा की मूर्ति बनाने वाला कारीगर लाखों के एडवांस लेकर लापता!नीमच के महू रोड स्थित गणेश प्रतिमा गोदाम के कारीगर के अचानक गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कई पंडाल समितियों और भक्तों ने प्रतिमाओं के लिए एडवांस राशि जमा कर रखी थी।रविवार को बड़ी संख्या में भक्त केंट थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस के साथ गोदाम पर पहुंचे। गोदाम पर ताला मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया।केंट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।अब सबसे बड़ा सवाल गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले भक्त अपने पंडालों में बप्पा की प्रतिमा कहां से लाएंगे? byAll State News 24 -September 12, 2026
*लाडली बहनों को कल 13 सितंबर को मिलेगा बड़ा तोहफा... खाते में खनखनाएंगे पैसे, CM डॉ. मोहन 40वीं किस्त करेंगे जारी* भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता सीधे अंतरित की जाएगी। सितंबर की किस्त के साथ ही योजना के प्रारंभ से अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी । byAll State News 24 -September 12, 2026
🔥🚨 बड़ा हादसा: चलती कार बनी आग का गोला, युवक अंदर फंसाइंदौर। चौइथराम मंडी के नजदीक चलती कार में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार चला रहा युवक अंदर ही फंस गया और करीब 40 फीसदी तक झुलस गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे इंदौर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने साहस दिखाते हुए कार का कांच तोड़कर युवक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस जवानों ने मौके पर ही CPR देकर युवक की जान बचाने का प्रयास किया, इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि कार के अंदर रखे नोट भी आग की चपेट में आकर जल गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।📍 स्थान: चौइथराम मंडी के पास, इंदौर⚠️ सड़क पर दौड़ती कार में आग लगने से मचा हड़कंप, पुलिस जवानों की तत्परता से बची युवक की जान। byAll State News 24 -September 12, 2026
*//चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद द्वारा ट्रेक्टर ट्राली से 2 क्विंटल 80 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार//* रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशो के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्य़वाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मागर्दशन मे थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उनि राजेश मालवीय एवं टीम द्वारा एक सफलता प्राप्त की गई । *घटना का विवरण –* दिनांक 11.09.2026 को दिन मे पुलिस ने मुखबिर सूचना पर एक लाल रंग का महिन्द्रा कम्पनी के ट्रेक्टर ट्राली से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा परिवहन करते आरोपी प्रमोद पिता नरेन्द्र कुमार दुबे जाति ब्राह्मण उम्र 48 साल निवासी ताजखेडी थाना भावगढ जिला मंदसौर के कब्जे से 280 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपी प्रमोद दुबे को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपी से जप्तशुदा डोडाचुरा के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।*गिरफ्तार आरोपी-* *1.* प्रमोद पिता नरेन्द्रकुमार दुबे जाति ब्राह्मण उम्र 48 साल निवासी ताजखेडी थाना भावगढ जिला मंदसौर*जप्त मश्रुकाः-* 280 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती सात लाख रूपये व एक लाल रंग का महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर मय ट्राली कीमती 12 लाख रुपये कुल मश्रुका 19 लाख रुपये का जप्त हुआ है। *सराहनीय भूमिका-* निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्र.आर. 658 हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर.801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार , 1156 अनिल डांगी ,सै.1149 सुरेश उपाध्याय व सै.82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही । byAll State News 24 -September 12, 2026
*मध्यप्रदेश पुलिस के अगले मुखिया के लिए रेस में प्रथम पायदान पर जेल डीजीपी वरुण कपूर*भोपाल। नवम्बर 2026 में डीजीपी कैलाश मकवाणा सेवानिवृत हो जाएंगे। उससे पहले मध्यप्रदेश के नए पुलिस मुखिया के लिए कवायद शुरू हो गई है। पुलिस मुखिया की रेस में प्रथम पायदान पर 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में डीजीपी जेल वरुण कपूर का नाम सामने आया है। वहीं अन्य नामों में 1991 बैच के उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा, 1992 बैच के पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, जी. अखेतो सीमा, 1993 बैच के रवि गुप्ता, अनिल कुमार, 1994 बैच के डीपी गुप्ता, राजाबाबू सिंह, अनंत सिंह, मनमीत सिंह नारंग हैं। हालांकि प्रदेश पुलिस का अगला मुखिया कौन होगा ये आने वाला समय बताएगा। byAll State News 24 -September 12, 2026
*भोपाल में CM की ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक एसीपी के सूने मकान का ताला तोड़कर 50 लाख की चोरी, डीवीआर भी ले गए बदमाश*भोपाल। कोलार के दानिशकुंज में ट्रैफिक एसीपी विजय कुमार दुबे के सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश करीब 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 10 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान एसीपी मुख्यमंत्री की ड्यूटी में तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गई थीं। बदमाश घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी निकालकर ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। कोलार पुलिस मामले की जांच कर रही है। byAll State News 24 -September 12, 2026
*मध्य प्रदेश के डबरा में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर हुआ घायल*ग्वालियर (डबरा) पिछोर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब स्कूली बच्चों से भरी बस को भी नहीं बख्शा। शनिवार तड़के टेकनपुर के ग्लोरीयस कॉन्वेंट स्कूल की बस पर कार सवार दो युवकों ने कट्टे से 4 राउंड फायरिंग कर दी। घटना के समय बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। फायरिंग में बस चालक खेम सिंह घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बड़ी अकबई गांव के पास सड़क पर एक स्विफ्ट कार बीच में खड़ी थी। कार पर 'गुर्जर' लिखा था और काले शीशे लगे थे। ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर कार हटाने को कहा तो युवकों ने पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाया।ड्राइवर ने धक्का देकर कार हटाने की बात कही तो दोनों आरोपी भड़क गए और ड्राइवर से उलझ पड़े। बहस के दौरान ही एक आरोपी ने अवैध कट्टा निकालकर बस पर ताबड़तोड़ 4 फायर झोंक दिए। बताया जा रहा है कि गोली ड्राइवर को लगी और बस के शीशे पर भी निशान हैं। गनीमत रही कि कोई गोली किसी बच्चे को नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। byAll State News 24 -September 12, 2026
*सीतामऊ पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 57.750 बल्क लीटर शराब के साथ आरोपी मोहनसिंह चौहान दीपाखेड़ा को किया गिरफ्तार, कार्रवाई में ₹28,200 कीमत की देशी-विदेशी शराब और बीयर बरामद* byAll State News 24 -September 12, 2026
राजस्थान से भेड़ चराने आए एमपी में भेड़ पालक के लिए मऊ नीमच हाईवे बना काल महु नीमच हाईवे मंदसौर जावरा अरनिया मंडी से आगे होटल भारत पैलेस के पास एक और नियंत्रित आईसर गाड़ी वाले ने 30 से 40 भेड़ों को टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही 10 से 15 भेड़ों की मौत हो गई एवं अन्य घायल है byAll State News 24 -September 12, 2026
*जयपुर: में एक साथ 4 हत्या मामले में बड़ा खुलासा, कमरे में मिले संघर्ष के निशान, रात 1.30 बजे पीहर में हुई थी बात**11 सितंबर शुक्रवार 2026-27**जयपुर:**जयपुर। शहर के करधनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर के तीन अलग-अलग कमरों में गीता देवी (40) और उसकी तीन बेटियों नंदिनी (22), राधिका (17) और गिरिशा उर्फ गोरी (14) के शव मिले। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों की हत्या गीता के पति राहुल कुमार झा (45) ने सीमेंट की मोटी ईंट से वार कर की है।वारदात के बाद राहुल ने कपड़े बदले। सुबह करीब सात बजे दूधवाले से दूध लिया और अपने पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय बनाकर पिलाई। इसके बाद मोबाइल घर पर छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में शेयर बाजार में भारी नुकसान और पत्नी से गृह क्लेश के चलते वारदात किए जाने की आशंका सामने आई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।*पति-पत्नी के कमरे में संघर्ष के निशान:*सुबह करीब 9 बजे तक बहू और पोतियों के नहीं उठने पर लक्ष्मीनाथ उन्हें देखने गए। घर के अलग-अलग कमरों में मां-बेटियों को खून से लथपथ पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को दूसरी मंजिल पर बने पति-पत्नी के कमरे में संघर्ष के संकेत मिले हैं।आशंका है कि राहुल की पहले गीता से कहासुनी हुई और संघर्ष के बाद उसने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने सो रही तीनों बेटियों पर हमला किया। गीता के गुजरात में रहने वाले पीहर पक्ष से रात करीब डेढ़ बजे मोबाइल पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। पुलिस इस बातचीत के बाद के घटनाक्रम को भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु मान रही है।*सामने के भूखण्ड से लाया था दो ईंट:*घर के सामने वाले भूखण्ड में निर्माण कार्य चल रहा था और वहां सीमेंट की मोटी ईंटें रखी थीं। पुलिस के अनुसार राहुल वहां से दो ईंटें उठाकर घर में लाया था। प्रारंभिक जांच में इन्हीं से चारों के सिर पर वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान राहुल का मोबाइल बरामद किया। पुलिस परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।*ब्यूटी पार्लर में हाथ बंटाती थी नंदिनी:*गीता घर पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बड़ी बेटी नंदिनी प्राइवेट बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ मां के काम में हाथ बंटाती थी। राधिका 12वीं और गिरिशा आठवीं कक्षा में पढ़ रही थी। चार मौतों से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।🔶 🔷 🔜 FIRST INDIA NEWS byAll State News 24 -September 11, 2026
*मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, महिला के सिर पर किया वार; बच्ची रोती रही, वीडियो वायरल..*मंदसौर। जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टाकेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो में एक महिला पर लाठी से हमला किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के सिर पर लाठी लगने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इस दौरान पास में मौजूद एक छोटी बच्ची अपनी मां को लेकर रोती-बिलखती नजर आ रही है। byAll State News 24 -September 11, 2026
*SP राजेश व्यास ने किया बड़ा फेरबदल*! *जारी की तबादला सूची, देखिए किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी*नीमच। : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास (भा.पु.से.) ने आदेश जारी कर कई शासकीय सेवकों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना सौंपी है।दिनांक 09/09/2026 को जारी इस आदेश के तहत कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है! प्रआर. (चा.) 06 विजय तनान: पुलिस लाइन नीमच से हटाकर कार्या. अपु जावद भेजा गया है! प्रआर. (चा.) 423 जालिम सिंह: पुलिस लाइन नीमच से कार्या. नपुअ नीमच पदस्थ किए गए हैं! प्रआर. (चा.) 157 गिरवर प्रसाद शर्मा: पुलिस लाइन नीमच से थाना यातायात नीमच भेजे गए हैं! आर. (चा.) 88 रूपेश कुमार: थाना यातायात नीमच से पुलिस लाइन नीमच लाइन अटैच किए गए हैं! आर. (चा.) 432 राजेश तनान: थाना कुकड़ेश्वर से कार्या. नपुअ नीमच में नवीन पदस्थापना मिली है! आर. (चा.) 93 सोनू कलोसिया: थाना रामपुरा से पुलिस लाइन नीमच भेजे गए हैं! आर. (चा.) 71 बीरबल कुमावत: पुलिस लाइन नीमच से थाना रामपुरा की कमान संभालने पहुंचे हैं.! आर. (चा.) 481 धीरज नरवाल: पुलिस लाइन नीमच से चौकी डिकेन थाना रतनगढ़ पदस्थ किए गए हैं! आर. (चा.) 48 राघवेन्द्र दांगी: पुलिस लाइन नीमच से थाना कुकड़ेश्वर भेजे गए हैं! आर. (चा.) 20 बाबूलाल माली: कार्या. नपुअ नीमच से पुलिस लाइन नीमच लाए गए हैं! आर. (चा.) 478 रूपेश अहीर: पुलिस लाइन नीमच से कार्या. उपुअ अजাক नीमच पदस्थ किए गए हैं! विशेष निर्देश: आदेशानुसार संबंधित रक्षित निरीक्षक और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इन शासकीय सेवकों को तत्काल रवानगी देकर उनकी रवानगी/आआमद रिपोर्ट इस कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें । byAll State News 24 -September 11, 2026
*नगर निकाय चुनाव 2026 : निंबाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों में मतदान जारी, नगर सरकार बनाने को लेकर मतदाताओं में उत्साह**निम्बाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों में आज नगर सरकार चुनने के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।**नगर सरकार बनाने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता बड़ी संख्या में घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कई बूथों पर सुबह 7 बजे से ही वोट डालने के लिए भीड़ उमड़ी।**प्रशासन द्वारा 45 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।**प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं से संपर्क में जुटे हैं। गली-मोहल्लों में चुनावी चर्चा तेज है।**दोपहर तक मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। शाम तक मतदान संपन्न होगा, जिसके बाद 14 तारीख को परिणाम घोषित होंगे और तय होगा कि निंबाहेड़ा की नगर सरकार किसके हाथ में होगी।* byAll State News 24 -September 11, 2026
*नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, कार खाई में पलटी*दमन-दीव से जयपुर जा रहे थे कार सवार, गरोठ अस्पताल में इलाज जारीगरोठ। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर रूपरा के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए गरोठ सिविल अस्पताल लाया गया। सभी यात्री खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार दमन-दीव गुजरात से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रूपरा के पास चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। byAll State News 24 -September 11, 2026
नीमच में CBI का बड़ा एक्शन: सीबीएन अधिकारी सिद्धार्थ के घर छापा, 50 लाख के संदेहास्पद ऑनलाइन लेनदेन से महकमे में हड़कंपनीमच। मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स से जुड़े एक बड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीमच में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की कॉलोनी में दबिश दी। गुरुवार देर शाम CBI की टीम ने CBN के सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को घेर लिया।ड्रग मेडिसिन जब्ती से जुड़े एक संवेदनशील मामले को मैनेज करने के एवज में 50 लाख रुपये की रिश्वत का लेन-देन सामने आया है। यह रकम सीधे अधिकारी के पास न जाकर उनके किसी करीबी रिश्तेदार के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी। वित्तीय लेनदेन के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।गुरुवार देर शाम से शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चली। टीम ने ड्रग्स जब्ती के रिकॉर्ड, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच की, तथा घर के दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की।इस अचानक कार्रवाई से नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। महकमे में सन्नाटा पसरा हुआ है और जांच का दायरा बढ़ने तथा आने वाले समय में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। byAll State News 24 -September 10, 2026
*ब्रेकिंग न्यूज़**अफीम नीति 2026-27: 20 से 25 सितंबर के बीच होगा नई पॉलिसी का ऐलान,**मालवा-मेवाड़ के किसानों को जल्द मिलेगी राहत...**नीमच । मालवा और मेवाड़ अंचल के अफीम काश्तकारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फसल वर्ष 2026-27 के लिए नई अफीम नीति 20 से 25 सितंबर के बीच घोषित होने जा रही है। वित्त मंत्रालय की हरी झंडी के बाद केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर देगा।**सूत्रों के मुताबिक, इस बार की नीति में किसानों के हित में कई बड़े फैसले संभव हैं। CPS (कॉन्सेंट्रेटेड पॉपी स्ट्रॉ) पद्धति के तहत लाइसेंस प्राप्त किसानों को पुनः पारंपरिक लुआई-चिराई के पट्टे देने और कटे हुए पट्टों को बहाल करने की मांग पर सकारात्मक रुख बना है।**विभाग ने नीति जारी होने से पहले किसानों को दलालों से सावधान रहने और केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करने की चेतावनी दी है। नीति आते ही जिला स्तर पर पात्र काश्तकारों के लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।* byAll State News 24 -September 10, 2026
⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳🏆🏆🥇🥈🥉🏆🏆🏆*विद्या भारती मालवा प्रांत* *ग्राम भारती जिला नीमच* 💥💥💥💥💥💥💥💥*जिला स्तरीय एकल एवं बौद्धिक और दलीय खेलकूद प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर डीकेन (गगरानी धर्मशाला)में सम्पन्न हुई*।🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️*विद्या भारती मालवा प्रांत नीमच ग्राम विकास शिक्षण समिति जिला नीमच जिला स्तरीय खेलकूद समारोह दिनांक 8-09-2026 से 9-09-2026 दो दिवसीय प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर डीकेन में उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ*।✨✨✨✨✨✨✨✨*उद्घाटन सत्र में अतिथि**🌹श्री मति हेमलता धाकड़ ( प्रांतीय समिति सदस्य )* *🌹श्री श्रवण जी पाटीदार ( अध्यक्ष नगर परिषद डिकेन )**🌹 श्री अंकित अग्रवाल ( सचिव ग्राम भारती जिला नीमच )**🌹 श्री रमन जी गेहलोद ( सह सचिव ग्राम भारती जिला नीमच )**🌹 श्री बलराम सिंह सोलंकी ( जिला प्रमुख ग्राम भारती जिला नीमच )**🌹 श्री कन्हैयालाल जी कारपेंटर ( तहसील प्रमुख जावद )**सहयोग मंडल मंचासीन गरीमामय उपस्थिति रही*।🏆🏆🥇🥈🥉🏵️🏵️* *जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक एवं चित्रकला , रंगोली, एकल भजन रिले दौड़ कबड्डी खो- खो सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं जिसमें प्रतियोगिता प्रभारी**श्री नंदकिशोर सोनी ,सुनील जी पुरोहित बौद्धिक विभाग, श्री केशुराम जी रावत, श्री लोकेश जी शर्मा दलीय प्रतियोगिता प्रभारी, श्री कैलाश नागदा, श्री शंभूलाल जी धाकड़ एकल प्रतियोगिता प्रभारी, श्री प्रहलाद सिंह राठौड़ जिला खेल प्रमुख नीमच ने प्रतियोगिता सम्पन्न करवाई*। 🏆🏆🏆🏆🏆🥇🥈🥉*पुरुस्कार वितरण एवं समापन सत्र में पधारे अतिथि**🌹 श्री सत्यनारायण जी गगरानी**🌹 श्री डॉ. लक्ष्मीनारायण जी शर्मा ( ग्राम भारती अध्यक्ष नीमच )**🌹 श्री गोवर्धन जी चारण ( कोषाध्यक्ष ग्राम भारती जिला नीमच )**🌹 श्री श्रवण जी पाटीदार ( अध्यक्ष नगर परिषद डीकेन )**🌹 श्री जिनेंद्र जी बगड़िया ( जावद ग्राम भारती उप समिति अध्यक्ष )**🌹 श्री बलराम सिंह जी सोलंकी ( जिला प्रमुख नीमच )**🌹 श्री कन्हैयालाल जी कारपेंटर ( तहसील प्रमुख जावद )**🌹 श्री राम सिंह जी जाट ( संयोजक खोर विद्यालय)**🌹श्री तुलसीराम जी धाकड़ ( विद्यालय अध्यक्ष डीकेन)* *🌹 श्री विक्रम जी पाटीदार ( विद्यालय संयोजक डीकेन )**🌹 श्री शिवलाल जी भीमावत* *(वरिष्ठ समाजसेवी डीकेन)*💥💥💥💥💥💥💥💥*पधारे हुए अतिथिगण द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता भैया बहनों को मेडल एवं शील्ड पारितोषिक से सम्मानित किया गया भैया बहनों को खेल भावनाओं के प्रति जाग्रत कर खेल के महत्व के विषय में मार्गदर्शित किया गया*। *कार्यक्रम में अंत सरस्वती शिशु मंदिर डीकेन के प्रधानाचार्य अविनाश आर्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया*।📲📲📲📲📲📲📲📲*उक्त जानकारी सहप्रचार प्रमुख शंकर सिंह सिसोदिया दी गई*। byAll State News 24 -September 10, 2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | दलौदालाल मोहर्रम से भरे ट्रैक्टर ने भेड़ पालक महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौतदलौदा कचनारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सरसोंद मगरे से लाल मोहर्रम भरकर आ रहे एक ट्रैक्टर ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए राजस्थान के पाली निवासी भेड़ पालक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 से 3 भेड़ों के भी चपेट में आने की जानकारी सामने आई है।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कचनारा पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर सरसोंद निवासी का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की विवेचना की जा रही है।⚠️ लापरवाही से वाहन चलाने का एक और दर्दनाक परिणाम।दलौदा | मंदसौर byAll State News 24 -September 10, 2026
*शिक्षक भर्ती का मामला: रिक्त पदों की संख्या का गणित समझ लो, सब क्लियर हो जाएगा**भोपाल:* स्कूल शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने और नई शिक्षक भर्ती को लेकर लगातार मांगें उठाई जा रही हैं। अभ्यर्थियों की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर संवेदनशील माहौल बनाया जा रहा है। जबकि वास्तविकता यह है कि यदि अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार कर दिया जाए तो भर्ती प्रक्रिया, नियमावली, आरक्षण व्यवस्था, विषयवार जरूरत और सेवारत शिक्षकों के अधिकार, सबका उल्लंघन हो जाएगा। वह ऐसी चीज मांग रहे हैं जो उनकी है ही नहीं, और उपलब्ध भी नहीं है।*मामले को पॉइंट टू पॉइंट समझ लीजिए*स्कूल शिक्षा विभाग की स्थिति के अनुसार, सीधी भर्ती के लिए उपलब्ध अधिकांश रिक्त पद गणित एवं विज्ञान विषयों से संबंधित हैं। नियमों के तहत इन विशेष विषयों के पदों पर अन्य विषयों (आर्ट एंड कॉमर्स) के अभ्यर्थियों को नियुक्ति की पात्रता नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न हो पाने के कारण बैकलॉग के पद बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं, जिन्हें नियमानुसार किसी अन्य वर्ग के उम्मीदवारों से नहीं भरा जा सकता। उपलब्ध कुल रिक्त पदों का एक बड़ा हिस्सा, जिसमें लगभग 59,000 पद शामिल हैं, पदोन्नति (Promotion) के लिए निर्धारित हैं। यदि इन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से नहीं भरा जा सकता। *प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी भ्रम फैला रहे हैं*प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारी खुद को चयनित शिक्षक बता रहे हैं, जबकि वस्तुस्थिति यह है कि इनके नाम न तो चयन सूची में दर्ज हैं और न ही प्रतीक्षा सूची में। दूसरी तरफ, पिछले तीन वर्षों के दौरान बड़ी संख्या में नए अभ्यर्थियों ने आवश्यक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताएं हासिल कर ली हैं। ऐसे में योग्य नए अभ्यर्थियों को नजरअंदाज करके अचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग कोई भी स्वीकार नहीं कर सकता। byAll State News 24 -September 10, 2026
*नकली शराब के कारोबार पर बड़ा सवाल!**सागर कांड के बाद मंदसौर में भी खतरे की घंटी, कार्रवाई के बावजूद कथित अवैध ठिकानों पर कब गिरेगी गाज?**हिम्मत सिंह चौहान*मंदसौर। सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पूरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। मंदसौर जिले में भी पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा लगातार दबिश देकर अवैध शराब, महुआ लहान और कच्ची शराब नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण से जुड़ी सामग्री बरामद होने की खबरें सामने आई हैं।लेकिन इन कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिले में अवैध शराब के पूरे नेटवर्क तक प्रशासन पहुंच पा रहा है?सूत्रों का दावा है कि जिले के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में कच्ची शराब के साथ कथित रूप से नकली शराब के निर्माण और खपाने का नेटवर्क भी सक्रिय है। आरोप तो यहां तक लगाए जा रहे हैं कि कुछ स्थानों पर राजनीतिक संरक्षण की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।*किराना दुकान जैसी आसानी से मिल रही ‘पोटलियां’?*ग्रामीण क्षेत्रों में कथित रूप से शराब की छोटी-छोटी पोटलियों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अवैध शराब खुलेआम उपलब्ध हो रही है तो निगरानी तंत्र आखिर क्या कर रहा है?दूसरी ओर, आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद सवाल यह भी है कि छोटे विक्रेताओं तक कार्रवाई सीमित है या फिर बड़े सप्लायर और निर्माण स्थलों तक भी जांच पहुंच रही है?*सागर कांड ने चेताया, अब मंदसौर की बारी?*सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ सख्ती का अभियान शुरू किया है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रकरण दर्ज होने और शराब जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।मंदसौर में भी पिछले दिनों अवैध भट्टियों और लहान के खिलाफ कार्रवाई हुई है। ऐसे में अब जरूरत सिर्फ छिटपुट कार्रवाई की नहीं, बल्कि अवैध शराब के निर्माण से लेकर परिवहन और बिक्री तक की पूरी चेन को खंगालने की है। यदि जिले में वास्तव में ऐसे बड़े ठिकाने सक्रिय हैं, जिनकी जानकारी स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारों तक पहुंच रही है, तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?क्या विभाग को इन ठिकानों की जानकारी नहीं है या फिर निगरानी व्यवस्था में कहीं गंभीर चूक है? byAll State News 24 -September 10, 2026
*नकली शराब के कारोबार पर बड़ा सवाल!**सागर कांड के बाद मंदसौर में भी खतरे की घंटी, कार्रवाई के बावजूद कथित अवैध ठिकानों पर कब गिरेगी गाज?**हिम्मत सिंह चौहान*मंदसौर। सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पूरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। मंदसौर जिले में भी पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा लगातार दबिश देकर अवैध शराब, महुआ लहान और कच्ची शराब नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण से जुड़ी सामग्री बरामद होने की खबरें सामने आई हैं।लेकिन इन कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिले में अवैध शराब के पूरे नेटवर्क तक प्रशासन पहुंच पा रहा है?सूत्रों का दावा है कि जिले के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में कच्ची शराब के साथ कथित रूप से नकली शराब के निर्माण और खपाने का नेटवर्क भी सक्रिय है। आरोप तो यहां तक लगाए जा रहे हैं कि कुछ स्थानों पर राजनीतिक संरक्षण की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।*किराना दुकान जैसी आसानी से मिल रही ‘पोटलियां’?*ग्रामीण क्षेत्रों में कथित रूप से शराब की छोटी-छोटी पोटलियों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अवैध शराब खुलेआम उपलब्ध हो रही है तो निगरानी तंत्र आखिर क्या कर रहा है?दूसरी ओर, आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद सवाल यह भी है कि छोटे विक्रेताओं तक कार्रवाई सीमित है या फिर बड़े सप्लायर और निर्माण स्थलों तक भी जांच पहुंच रही है?*सागर कांड ने चेताया, अब मंदसौर की बारी?*सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ सख्ती का अभियान शुरू किया है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रकरण दर्ज होने और शराब जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।मंदसौर में भी पिछले दिनों अवैध भट्टियों और लहान के खिलाफ कार्रवाई हुई है। ऐसे में अब जरूरत सिर्फ छिटपुट कार्रवाई की नहीं, बल्कि अवैध शराब के निर्माण से लेकर परिवहन और बिक्री तक की पूरी चेन को खंगालने की है। यदि जिले में वास्तव में ऐसे बड़े ठिकाने सक्रिय हैं, जिनकी जानकारी स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारों तक पहुंच रही है, तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?क्या विभाग को इन ठिकानों की जानकारी नहीं है या फिर निगरानी व्यवस्था में कहीं गंभीर चूक है? byAll State News 24 -September 10, 2026
*कनघट्टी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच घायल**पिपलियामंडी:-* कनघट्टी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद में दो महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए पिपलियामंडी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं अस्पताल पहुंचने के बाद अव्यवस्था का एक मामला भी सामने आया। जानकारी के अनुसार दो घायलों को अस्पताल में तत्काल स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों व अन्य लोगों ने उन्हें परिसर में उठाकर लेटाया। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। byAll State News 24 -September 10, 2026
राजस्थान *मन्दसौर जिले के ट्रैक्टर-ट्रॉली को बस ने मारी टक्कर 2 कि मौत 15 से ज्यादा घायल देवमाली में दर्शन करने जा रहे थे* ब्यावर जिले में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इससे ट्रॉली सवार कई यात्री उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कुछ उसके नीचे दब गए। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोग घायल हो गए। मसूदा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 4:15 बजे यह हादसा खरवा गांव और मसूदा के बीच हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी 4-5 परिवारों के 31 लोग सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी करीब 10 दिन पहले धार्मिक यात्रा पर निकले थे। रामदेवरा और खाटूश्यामजी के दर्शन के बाद पुष्कर पहुंचे थे। पुष्कर दर्शन कर बुधवार को देवमाली जा रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही मसूदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद 15 से ज्यादा गंभीर घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जेएलएन अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया। घायलों के पहुंचते ही इमरजेंसी में इलाज शुरू किया गया। *हादसे में दो की मौत* मसूदा थाने के कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया- हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को अजमेर रेफर किया गया। सभी यात्री धार्मिक यात्रा पर निकले थे। पीछे से बस की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।हादसे में कालूलाल (65) और नाहर सिंह (62) की मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। byAll State News 24 -September 09, 2026
*आबकारी विभाग नीमच की अवैध मदिरा पर कार्यवाही* * Special drive के अंतर्गत *जिला नीमच में दिनांक 8/9/2026 को * जिला नीमच आबकारी कार्यपालिक दलबल द्वारा नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर अवैध शराब पर कार्यवाही की।जिसमें मुख्य रूप से ग्राम केनपुरिया, जोरावर पूरा, मांगरोल, मांगरोल चक, मुंडला चक, बोरखेड़ी सहारगराम, हिंगोरिया आदि ग्रामों में अवैध शराब के संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर विधिवत् तलाशी लेकर निम्न अनुसार अवैध मदिरा बरामद की गई :-1. देशी मदिरा प्लेन 3.24 बल्क लीटर 2. हाथ भट्टी मदिरा 25 ब.लि3. महुआ लाहन 880 लीटर अवैध मदिरा जप्त कर 02 आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं धारा 36(ए)के तहत *कुल 07 *प्रकरण* पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 96,176/- रुपये है । *उपरोक्त के साथ नयागांव टोल के समीप अन्तराज्यीय हाईवे पर नाका लगाकर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की गई। byAll State News 24 -September 09, 2026
ब्रेकिंगजिला आबकारी विभाग, इंदौर मुखबिर सूचना पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, बंद मकान से 234 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद अनुमानित कीमत लगभग 1.17 लाख मसाला 11 पेटी एवं प्लेन 15 पेटी मदिरा जब्तआबकारी आयुक्त महोदय मध्यप्रदेश के दिए गए निर्देशों के परिपालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर महोदय शिवम वर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में, कंट्रोलर कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर के नेतृत्व में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 09 सितंबर 2026 को प्रातःकाल के वक़्त आबकारी अधिकारी को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर महू गाव की सुपरसिटी कॉलोनी,शांति नगर में स्थित मकान नंबर 28D की तलाशी की कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर , निधि शर्मा एवं आबकारी उपनिरीक्षक जयेश वास्केल एवं उनकी टीम द्वारा की गई।इस प्रकार मौके से कुल लगभग 234 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.17 लाख है। बरामद मदिरा मध्यप्रदेश में बिक्री हेतु थी।जिला आबकारी विभाग, इंदौर द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध अभियान निरंतर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगा। byAll State News 24 -September 09, 2026
*ओम बड़ोदिया ने मूक पशु के प्रति दिखाई संवेदना- सड़क दुर्घटना में मृत ऊंट का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार*मंदसौर । सीतामऊ फाटक स्थित ब्रिज पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में एक ऊंट की असमय मृत्यु हो गई। राजस्थान के रेबारी समाज के लोग अपने ऊंटों को लेकर ब्रिज से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक वाहन की तेज गति देखकर ऊंट अचानक घबरा गया और संतुलन बिगड़ने के कारण ब्रिज से सीधे नीचे जा गिरा। अत्यधिक ऊंचाई से गिरने तथा गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही निरंतर मूक पशु-पक्षियों की सेवा और संरक्षण में लगे गौ आरोग्य सेवा समिति के अध्यक्ष ओम बड़ोदिया तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की संवेदनशीलता को समझते हुए बिना किसी देरी के राहत और व्यवस्था का कार्य शुरू किया। ओम बड़ोदिया ने क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र गिरी गोस्वामी और ऊंट के मालिक के साथ मिलकर नगर पालिका प्रशासन से संपर्क साधा। तत्पश्चात नगर पालिका की जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को मौके पर बुलवाया गया। byAll State News 24 -September 09, 2026
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर मैं लगभग 170 साल पुराना हनुमान मंदिर रोड चोडीकरण के नाम पर हटाया जा रहा था लेकिन मंदिर का बाहरी ढांचा तो हट गया लेकिन 4 दिन की मेहनत प्रशासन बुलडोजर जेसीबी और क्रेन मशीन के द्वारा भी चार दिन की मशक्कत के बाद भी हनुमान जी की जो प्रतिमा है उसको टस से मस नहीं किया जा सका जय हो बजरंगबली की 🙏🙏🙏The Power Of Hanuman ji Maharaj byAll State News 24 -September 09, 2026
*ठेकेदार की लापरवाही ने ली महिला की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा**नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जमुनिया कलां गांव के पास बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने पैदल चल रही महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।**घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लगी एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर न तो वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं और ना ही कोई सांकेतिक बोर्ड (डायवर्जन साइन)। निर्माण कंपनी और ठेकेदार की इसी घोर लापरवाही के कारण क्षेत्र में आए दिन हादसे और मौतें हो रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।* byAll State News 24 -September 09, 2026
मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल को विदाई, जितेंद्र भास्कर को अतिरिक्त प्रभारमंदसौर। मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी सुश्री कीर्ति बघेल के लिए लंबे समय बाद मंदसौर जिला मुख्यालय पर विदाई समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें विदाई दी जाएगी।वहीं, मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी मंदसौर सीएसपी जितेंद्र भास्कर को सौंपी गई है। अब वे सीएसपी की जिम्मेदारी के साथ ग्रामीण एसडीओपी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। byAll State News 24 -September 09, 2026
*कुएं में मिली आरती आदिवासी की मौत का खुलासा, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार**झगड़े के दौरान जान से मारने की नीयत से कुएं में धकेलने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा**सिलवानी।* थाना सिलवानी क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा में खेत के कुएं में मृत मिली 28 वर्षीय आरती आदिवासी की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के अज्ञात कारणों का खुलासा कर आरोपी को महज 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत हादसा नहीं बल्कि झगड़े के दौरान कुएं में धकेले जाने से हुई थी।जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को ग्राम रानीपुरा निवासी आरती आदिवासी, उम्र 28 वर्ष, अपने पिता प्रीतम सिंह आदिवासी के खेत में बने कुएं में मृत अवस्था में मिली थी। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस ने मर्ग कायम कर प्राथमिक कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराया।मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटनास्थल के आसपास के लोगों एवं साक्षियों से पूछताछ की। साक्षियों के कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच आरती और उसके पति प्रदीप रघुवंशी के बीच कुएं के पास झगड़ा और झूमाझटकी हुई थी।पुलिस जांच के अनुसार, विवाद के दौरान प्रदीप रघुवंशी ने कथित रूप से आरती को जान से मारने की नीयत से कुएं में धकेल दिया। पानी में डूबने से आरती की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।मामले में पुलिस ने आरोपी प्रदीप रघुवंशी पिता देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम वेगवाकलां, थाना सिलवानी के विरुद्ध धारा 103(2) बीएनएस एवं धारा 3(2)(वी) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।*एसडीओपी के मार्गदर्शन में विशेष टीम ने की कार्रवाई*मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर एसडीओपी सिलवानी कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप रघुवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मृतिका की मौत के पीछे छिपे कारणों का खुलासा होने के साथ ही मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित हुई।इनकी रही सराहनीय भूमिकापूरी कार्रवाई में एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीत परते, सहायक उप निरीक्षक कृष्णपाल चंदेल, प्रधान आरक्षक अजीत राय, राजेश गौतम, आरक्षक अरविन्द, विक्रम एवं सैनिक अजय राजपूत की सराहनीय भूमिका रही। byAll State News 24 -September 09, 2026
केंट थाना क्षेत्र के रामाया पेट्रोलियम एचपी पंप पर ठगी का सनसनीखेज मामला― कैमरे से बचने के लिए चेहरे पर रखा हाथ, फिर वेन्यू कार से 2700 रुपए का डीजल उड़ाकर फरारनीमच। मध्यप्रदेश के नीमच में केंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरेआम ठगी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला नीमच-निंबाहेड़ा रोड स्थित चंगेरा मंडी के रामाया पेट्रोलियम एचपी पंप पर सामने आया है, जहाँ ठगी की यह पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के अनुसार, एक सफेद रंग की वेन्यू कार जिसके फ्रंट शीशे पर शिव शक्ति लिखा हुआ है में सवार होकर एक बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचा। गाड़ी से बाहर उतरने के बाद जब उसने ऊपर नजर घुमाई, तो उसकी नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। कैमरे को देखते ही वह समझ गया और तुरंत अपने हाथ से अपना चेहरा ढकते हुए वापस गाड़ी में जाकर बैठ गया। इसके बाद शातिर बदमाश ने अपनी गाड़ी में 2700 रुपए का फुल टैंक डीजल डलवाया और बिना भुगतान किए ही अपनी कार लेकर तेजी से रफूचक्कर हो गया। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा इस पूरे मामले की शिकायत नीमच केंट थाने में दर्ज कराई गई है। और पुलिस अब इन बेखौफ बदमाशों की तलाश में जुट गई है। byAll State News 24 -September 08, 2026
ब्रेकिंग,,, रतलाम जिले के रिंगनोद थाना पुलिस ने चल रहे सटे के गिरोह में मारा छापा छापे में 7 आरोपी के साथ करीब 90 हजार रुपये जप्त किए गए, पुलिस कार्यवाही जारी ।वहीं सूत्र बताते की कुछ आरोपी मंदसौर जिले के भी है byAll State News 24 -September 08, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एडिक्टिव डिजाइन पर PIL पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाईदिल्ली हाईकोर्ट में कानून के प्रोफेसर डॉ. विकास कथूरिया द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई प्रस्तावित है। याचिका का प्रतिनिधित्व Chambers of Kartika Sharma द्वारा किया जा रहा है। याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ऐसे डिजाइन और आर्किटेक्चर का मुद्दा उठाया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को अत्यधिक और बार-बार सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करता है। याचिका में भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ऐसे एडिक्टिव डिजाइन फीचर्स पर रोक लगाने की मांग की गई है, जो सोशल मीडिया के अत्यधिक और समस्याग्रस्त उपयोग को बढ़ावा देते हैं। इसके परिणामस्वरूप, विशेषकर किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चिंता व्यक्त की गई है।याचिका में इनफिनिट स्क्रॉल, ऑटोप्ले, एल्गोरिदम आधारित क्यूरेटेड फीड्स, लगातार आने वाले नोटिफिकेशन्स और “लाइक्स” जैसे वैरिएबल-रिवार्ड फीचर्स को प्रतिबंधित, नियंत्रित या विनियमित करने के निर्देश देने की मांग की गई है, जो उपयोगकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए डिजाइन किए गए हैं। याचिका में कानून बनने तक इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी करने तथा उपयोगकर्ताओं को हो चुके नुकसान के लिए उचित मुआवजे के माध्यम से जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई है।याचिका में इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट से अलग उनके डिजाइन और आर्किटेक्चर से जोड़ा गया है तथा बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण और विकास पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई गई है। byAll State News 24 -September 08, 2026
*जीरन में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल*जीरन के पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार 11वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि ग्राम तालखेड़ा निवासी जुनैद पिता अकबर खान (9), समीर पिता अकबर खान (11), अरबाज खान पिता इनायत खान (24) तथा निकुम चौराहा निवासी इस्माइल खान पिता अजीज खान (17) एक ही बाइक पर सवार होकर हरर्कियाखाल से जीरन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में चारों उछलकर सड़क पर गिर गए। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद करीब आधे से एक घंटे तक घायल मौके पर ही पड़े रहे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें जीरन शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 11 वर्षीय समीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है। byAll State News 24 -September 08, 2026
ड्रग्स तस्करी मामले में बड़वानी से दो लोगों को उठाने की सूचना मिली है। सूत्र बताते हैं कि एमडी ड्रग्स मामले में इनके तार मंदसौर से जुड़े हुए हैं। byAll State News 24 -September 08, 2026
*22 मौत के बाद बड़ा एक्शन, बंडा SDM-SDOP हटाए, 30 पर FIR 14 गिरफ्तार*मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली और अवैध शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा एक्शन लिया है। बंडा SDM आरती यादव और SDOP प्रदीप वाल्मीकि को हटा दिया गया है। ताजा स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक मौतों की संख्या 22 तक पहुंचने की जानकारी है, जबकि बड़ी संख्या में मरीजों का सागर और भोपाल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शराब ठेकेदार समेत कुल 30 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है और अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस शराब के निर्माण, पैकिंग, बिक्री और सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की कार्रवाई तेज हो गई है। बंडा SDM आरती यादव को पद से हटाकर सागर कलेक्टर कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार जैन को बंडा SDM का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जैन के पास शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।प्रशासन के बाद पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। बंडा के SDOP प्रदीप वाल्मीकि को हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। उनकी जगह पुलिस मुख्यालय से DSP रोहित लखारे को बंडा SDOP की जिम्मेदारी दी गई है। यह कार्रवाई 7 सितंबर की रात जारी आदेश के बाद सामने आई।ताजा स्थानीय रिपोर्टों में बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई है। इनमें एक ही परिवार के पिता-पुत्र की मौत का मामला भी शामिल है। हालांकि इस संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में अंतर है। PTI आधारित 7 सितंबर के अपडेट में आधिकारिक तौर पर 12 मौतों की पुष्टि थी, जबकि बाद की स्थानीय और अस्पताल आधारित रिपोर्टों में यह संख्या तेजी से बढ़कर 22 बताई गई। Times of India ने भी 22 मौतों का आंकड़ा दिया है, लेकिन इसे गांवों, अस्पताल और अंतिम संस्कार संबंधी सूचनाओं पर आधारित बताते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर अंतिम पुष्टि बाकी थी। इसलिए प्रकाशन में “ताजा स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक 22 मौतें” लिखना ज्यादा तथ्यात्मक रहेगा।स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक शराब पीने के बाद बीमार पड़े 112 मरीजों का सागर और भोपाल के अस्पतालों में इलाज चल रहा है और कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अस्पताल में भर्ती मरीजों की कुल संख्या को लेकर भी अलग-अलग अपडेट आए हैं। एक अन्य रिपोर्ट में पूरे घटनाक्रम के दौरान 160 से अधिक लोगों के अस्पताल पहुंचने की बात कही गई है। इसका अंतर संभवतः cumulative admissions और वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या के कारण हो सकता है।पुलिस कार्रवाई में शराब ठेकेदारों और अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कस रहा है। पुलिस के अनुसार अलग-अलग मामलों में कुल 30 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें शराब की बिक्री और सप्लाई से जुड़े लोग भी शामिल हैं। अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि शराब कहां बनी, किसके जरिए सप्लाई हुई और गांवों तक किस नेटवर्क से पहुंची, इसका पता लगाया जा सके।सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि संदिग्ध शराब कहां तैयार हुई, उसका भंडारण कहां किया गया, गांवों तक सप्लाई किसने पहुंचाई और शराब की बिक्री के दौरान किन विभागों या अधिकारियों से लापरवाही हुई। जांच में यह भी तय किया जाएगा कि मौतों की वास्तविक वजह संदिग्ध शराब थी या कोई अन्य कारण। byAll State News 24 -September 08, 2026
*केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन की ऊंचेड़ में बड़ी कार्यवाही 10 किलो अफीम के साथ राजू बंजारा गिरफ्तार, टीम को देखकर छत से कूद कर भागने का प्रयास* *नीमच जिले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।वही जानकारी के अनुसार दिनांक 7 सितम्बर सोमवार को जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (CBN) की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मनासा तहसील के ग्राम ऊंचेड़ में लगभग 5 दर्जन से अधिक सीबीएन सदस्यों की टीम ने एक नामी आरोपी राजू बंजारा पिता खेता बंजारा उम्र 50 वर्ष के घर पर दबिश दी ओर लगभग 10 किलो अवैध अफीम बरामद की है।**जैसे यह कार्यवाही करने सीबीएन की टीम पहुंची गांव में हड़कंप मच गया। लगभग 4 से 5 घंटे चली इस कार्यवाही में तस्कर राजू बंजारा ने भागने के सभी पैतरे आजमाएं यहां तक की सीबीएन की टीम को देखकर छत से छलांग लगाकर भगाने का भी प्रयास किया, परंतु सीबीएन की कड़ी मुस्तेदी के सामने राजू बंजारा के पैतरे काम नहीं आए और आखिर सीबीएन की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।**केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन की टीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है इस मामले में कुछ और नाम आने की भी संभावना बताई जा रही है।* byAll State News 24 -September 08, 2026
*जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिप्स-कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपा 1.95 लाख का डोडाचूरा जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार**नीमच।जिले के अंतर्गत जीरन पुलिस ने मऊ-नीमच हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 'बालाजी वेफर्स' लिखे टाटा टेंपो (RJ06GD6772) को रोककर तलाशी ली, तो उसमें कुरकुरे और वेफर्स के पैकेटों के नीचे छिपाकर रखे गए 3 प्लास्टिक कट्टों में 39 किग्रा डोडाचूरा बरामद हुआ। जब्त डोडाचूरा की कीमत लगभग ₹1,95,000 और टेंपो की कीमत ₹5 लाख बताई जा रही है।**मामले में आरोपी चालक किशन पिता पृथ्वीराज साल्वी (25), निवासी काठी (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। जीरन पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डोडाचूरा के मुख्य स्रोतों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।* byAll State News 24 -September 07, 2026
गिरदौड़ा में अवैध रेत के स्टॉक पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाईगिरदौड़ा में अवैध रेत के स्टॉक पर बड़ी कार्रवाई, 4-5 डंपर व 3-4 ट्रैक्टर जब्तखनिज विभाग की कार्रवाई से रेत माफियाओं में मचा हड़कंप, देर रात तक जारी रही कार्रवाईनीमच। अवैध रेत के खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनासा रोड स्थित गिरदौड़ा गांव में अवैध रूप से जमा किए गए बालू रेत के स्टॉक को जब्त किया।जिला खनिज अधिकारी जगन सिंह भिड़े के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब 4 से 5 डंपर बालू रेत तथा 3 से 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए। जब्त किए गए वाहनों को खनिज विभाग के कार्यालय ले जाया गया।बताया जा रहा है कि विभाग की टीम द्वारा देर रात तक मौके पर कार्रवाई जारी रही। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।खनिज विभाग द्वारा जब्त रेत एवं वाहनों के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई को अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। byAll State News 24 -September 07, 2026
*नारायणगिरी बाबा की जमीन को बचाए**यादव समाज की जमीन पर अवैध कब्जा**आदरणीय समाजजनों अम्बेडकर कालोनी में यादव समाज के आराध्यदेव नारायण गिरी बाबा देव स्थान के लिए पूर्व यादव महासभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हेमंत हरित के प्रयासो से नगरपालिका द्वारा जमीन आवंटित की गई थी। इसी जमीन पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार द्वारा सामुदायिक भवन की सौगात दी गई। नारायणगिरी बाबा देवस्थान पर सालों पुरानी अस्थि कलश दबे हुए हैं, इसका महत्व हमारे पुवुर्जों से जुड़ा हुआ है। अब नारायण गिरी बाबा देवस्थान जमीन पर गुमटी रखकर काले त्रिपाल की आड़ में दो कमरे-लेटबाथ अवैध तरीके से बनाया जा रहा है। समाज के युवाओं ने जनसुनवाई में शिकायत भी की गई लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। समाजजनों से अनुरोध है कि नारायण गिरी बाबा देवस्थान की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए आगे आए और इस धरोहर को बचाए। रिपोर्ट-प्रदीप कुमार सगर. ऑल स्टेट, न्यूज़ 24 .9424041113 byAll State News 24 -September 07, 2026
*दलौदा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई**करीब 700 लीटर महुआ लहान किया नष्ट, 11 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त..!!**दलौदा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में दलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।**अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं सीएसपी जितेंद्र भास्कर (प्रभारी एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि रविंद्र प्रताप डांगी एवं टीम ने 7 सितंबर 2026 को ग्राम बानीखेड़ी, एलची मगरा एवं ग्राम लखमाखेड़ी के बाछड़ा डेरों में सघन तलाशी अभियान चलाया।**तलाशी के दौरान डेरों के आसपास झाड़ियों एवं सुनसान कमरों में प्लास्टिक के विभिन्न डिब्बों में रखा करीब 700 लीटर महुआ लहान बरामद हुआ, जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत नष्ट किया गया।**वहीं ग्राम लखमाखेड़ी निवासी पप्पू पिता नाथू पंवार, जाति बाछड़ा के कब्जे से करीब 11 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब ₹1,100 बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।**सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी, सउनि प्रमोद सिंह तोमर, सउनि तेजसिंह डामर, प्रधान आरक्षक नारायण डाबी, आरक्षक कुलश्रेष्ठ सिंह एवं आरक्षक लखन सालवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही* byAll State News 24 -September 07, 2026
हनुमान अंश' के बाद पर्दे पर आएगी खाटू श्याम की कहानी, इस दिन होगी रिलीज; फिर टूटेंगे रिकॉर्ड?फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद अब बाबा खाटू श्याम पर आधारित नई फिल्म 'हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा' का ऐलान हुआ है.फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें खाटू श्याम और बर्बरीक की पौराणिक कहानी देखने को मिलेगी. नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित उनकी आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने रिलीज के पांचवें रविवार को ₹130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. महज ₹10 लाख की ओपनिंग से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक असाधारण सफर तय करते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. इस फिल्म की सफलता को देखते हुए एक और भक्ति फिल्म का ऐलान किया गया है. बाबा खाटु श्याम पर फिल्म बनाए जाने का ऐलान किया गया है. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 'हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा' पर फिल्म बनने की जानकारी शेयर की है. अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और सिलेक्ट मीडिया बाबा खाटू श्याम की कहानी को लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म के टाइटल का भी ऐलान कर दिया गया है. तरण आदर्श की पोस्ट के मुताबिक, फिल्म का टाइटल 'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' है.बताया जा रहा है कि यह फिल्म 'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' भी सच्ची कहानी पर बेस्ड होगी. इसमें श्री खाटू श्याम जी की कहानी दिखने के लिए मिलने वाली है. उन्हें लोग प्यार से श्याम बाबा भी कहते हैं और उनके मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं. साथ ही इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे खाटू श्याम जी का आशीर्वाद अनगिनत भक्तों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देता है. खाटू श्याम पर बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया गया है. तरण आदर्श ने यही भी बताया कि फिल्म को अगले साल यानी कि 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, अभी तक डेट तय नहीं की गई है लेकिन शेयर की गई जानकारी में कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे भी रिवील किया जाएगा. साथ ही डायेक्टर, स्टार कास्ट और प्रोडक्शन तक के बारे में सारी जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी। byAll State News 24 -September 07, 2026
मंदसौर *जेल में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत,6 अगस्त से मारपीट के मामले में था बंद।* जिला जेल में बंद 44 वर्षीय समरथ कुमावत की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। जेल स्टाफ उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।जेल अधीक्षक यशवंत कुमार मांझी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे समरथ को अचानक चक्कर आए। वे गिर गए। जेल स्टाफ ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई।समरथ कालूलाल कुमावत के बेटे और लसुडावन गांव के रहने वाले थे। वे किसान थे। मारपीट के एक मामले में उन्हें 6 अगस्त को न्यायिक हिरासत में जिला जेल लाया गया था।परिजनों के अनुसार, करीब एक हफ्ते पहले वे समरथ से जेल में मिलने गए थे। उस समय उनकी तबीयत ठीक थी। उन्होंने किसी परेशानी की बात नहीं बताई थी। सोमवार को बेटा श्रीराम उनसे मिलने जेल पहुंचा था। वहां उसे बताया गया कि तबीयत बिगड़ने पर समरथ को अस्पताल ले जाया गया है। श्रीराम ने इसकी जानकारी परिवार के दूसरे सदस्यों को दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें समरथ की मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर लिया है। न्यायिक हिरासत में मौत होने के कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। byAll State News 24 -September 07, 2026