समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*भोपाल के निशातपुरा में दिनदहाड़े दोस्त का मर्डर, चलती बाइक पर सिर में मारी गोली*-------राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कर्मावती अस्पताल के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार सुबह आठ बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दिनदहाड़े चलती बाइक पर बैठे एक युवक को उसके ही दोस्त ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपी तीसरे युवक को गन प्वाइंट पर लेकर मौके से फरार हो गया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना बल मौके पर पहुंच गया।एसीपी निशातपुरा शशांक जैन ने बताया कि मृतक की पहचान 23 वर्षीय ताशी, निवासी गैस राहत कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड करोंद के रूप में हुई है, जो निजी काम करता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post