समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)
Showing posts from August, 2026

सब जेल जावद में ब्रह्माकुमारी बहनों ने आयोजित किया आध्यात्मिक शिविर एवं राखी मिलन समारोहनीमच, 31 अगस्त 2026। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को सब जेल जावद में आध्यात्मिक शिविर एवं राखी मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से जीवन में सकारात्मक बदलाव, नैतिक मूल्यों, शांति और सद्भाव के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, श्रुति दीदी, मेघना दीदी, योगिता दीदी एवं समता दीदी ने आध्यात्मिक प्रवचन दिए। उन्होंने बंदियों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच तथा नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में बुराइयों का त्याग कर सद्भाव, प्रेम और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान जिन बंदियों को राखी बांधने वाला कोई नहीं था, उन्हें ब्रह्माकुमारी बहनों ने पवित्र राखी बांधी। उन्होंने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए भाईचारे, प्रेम और आत्मिक संबंधों की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बंदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी बंदियों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बंदियों को पांच प्रतिज्ञाएं भी दिलाई गईं। इनमें बुराइयों का त्याग करने, नशे से दूर रहने, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन जीने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प शामिल रहा। कार्यक्रम ने बंदियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की भावना को प्रोत्साहित किया।

*भ्रष्टाचार के मामले में विशेष न्यायालय उज्जैन ने आरोपी सेवाराम खान्डेगर, तत्कालीन परिवहन निरीक्षक जिला उज्जैन को आय से अधिक संपति अर्जित करने संबंधित प्रकरण में चार वर्ष सश्रम कारावास एवं 60 लाख रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई* विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) उज्जैन द्वारा दिनांक ÷31.08.2026 को पारित अपने निर्णय में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन के अपराध क्रमांक 122/2011 में आरोपी सेवाराम खान्डेगर, तत्कालीन परिवहन निरीक्षक जिला उज्जैन को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1ई),13(2) में चार वर्ष सश्रम कारावास एवं 60 लाख रुपए के अर्थदण्ड से दंडित कर भेरूगढ़ जेल भेज दिया गया।आरोपी सेवाराम खांडेकर तत्कालीन परिवहन निरीक्षक जिला उज्जैन के विरूद्ध थाना विपुस्था भोपाल में दिनांक 11.11.2011 को असल अपराध क्रमांक 122/2011 पर पंजीबद्ध किया गया। उप पुलिस अधीक्षक श्री ओपी सागोरिया द्वारा लोकायुक्त टीम के साथ अपराध पंजीवद्ध कर दिनांक 11.11.2011 को आरोपी के घर 11/ 3 अलकनंदा नगर उज्जैन में छापा कार्रवाई की गई थी। जिसमे आरोपी सेवाराम खांडेकर के घर पर विलासिता के समान सहित काफी मात्रा में नगदी एवं ज्वेलरी प्राप्त हुई थी। प्रकरण की विवेचना बाद में उप पुलिस अधीक्षक एस एस उदावत के द्वारा की गई थी विवेचना के दौरान विवेचक एस एस उदावत के द्वारा आरोपी सेवाराम की कुल आय 27,37,628 रूपये के विरुद्ध कुल व्यय 1,84,15,129 रूपये होकर 572% अधिक होना पाए जाने पर सेवाराम खांडेकर के विरुद्ध अभियोग पत्र दिनांक 30.8.2014 को विशेष न्यायालय उज्जैन मे अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था। जिसमें विचारण उपरांत विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम उज्जैन द्वारा आरोपी सेवाराम खान्डेगर, तत्कालीन परिवहन निरीक्षक जिला उज्जैन को दोष सिद्ध कर भैरूगढ़ जेल भेज दिया गया। अर्थदंड 60 लाख रुपए अदा ना करने पर आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास से दंडित किया गया

*दिल्ली-NCR: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप*नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में बस के चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल बस को जब्त कर लिया है। *घर से नाराज होकर निकली थी छात्रा*रिपोर्टों के मुताबिक छात्रा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के एक गांव की रहने वाली है। वह पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी। उसका इरादा नोएडा के सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जाने का था।तेज बारिश और अंधेरा होने के कारण वह रास्ता भटक गई और ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। वहां उसने एक स्लीपर बस को रुकवाकर नोएडा सेक्टर-63 जाने के बारे में पूछा। कथित तौर पर कंडक्टर ने उसे बताया कि बस सेक्टर-63 जा रही है, जिसके बाद वह बस में सवार हो गई। *बस में कोई अन्य यात्री नहीं था*रिपोर्टों के अनुसार उस समय बस में छात्रा के अलावा चालक और कंडक्टर ही थे। आरोप है कि बस चलने के बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत शुरू की और विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसे विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। *करीब 47 किलोमीटर तक चलती रही बस*बताया गया है कि बस परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर चली। बस की खिड़कियों पर गहरे पर्दे लगे हुए थे, जिसके कारण बाहर से अंदर देखना मुश्किल था। रिपोर्टों में यह भी सवाल उठाया गया है कि इतने लंबे रास्ते के दौरान बस किसी पुलिस जांच या पिकेट पर क्यों नहीं रोकी गई। *कश्मीरी गेट के पास छात्रा को उतारा*रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपियों ने छात्रा को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतार दिया और वहां से चले गए। इसके बाद छात्रा कश्मीरी गेट थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और बयान दर्ज किए। *CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस*मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम बनाई। पुलिस ने रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बस की पहचान की। इसके बाद ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर स्थित पार्किंग से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। बस को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।*बस वर्कशॉप से लौट रही थी*कुछ रिपोर्टों के अनुसार बस में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित वर्कशॉप में मरम्मत के लिए ले जाया गया था। मरम्मत के बाद चालक और कंडक्टर बस को वापस उत्तरी दिल्ली की तिमारपुर पार्किंग की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान छात्रा परी चौक पर बस में सवार हुई। *सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल*इस मामले ने स्लीपर बसों में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास तौर पर बस में पर्दे, CCTV, GPS, पैनिक बटन और रास्ते में निगरानी/चेकिंग जैसे सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इन सुरक्षा व्यवस्थाओं में से कौन-सी सुविधा उस विशेष बस में वास्तव में मौजूद या अनुपस्थित थी, इसकी अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही मानी जानी चाहिए।

*शमशान में मांस खाते नजर आए ओगड़ संत,सोशल मीडिया पर तस्वीर बनी चर्चा का विषय*उज्जैन। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक ओगड़ संत स्वयं को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बता रही है चिता से मांस का टुकड़ा निकाल कर खाते हुए नजर आ रही है तस्वीर में के हाथ में मांस जैसा पदार्थ नजर आ रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।तस्वीर को उज्जैन से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है, हालांकि फोटो की तारीख, स्थान और उसमें दिखाई दे रही वस्तु की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे फिलहाल वायरल तस्वीर के रूप में ही देखा जा रहा है। उज्जैन वायरल तस्वीर की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस घटना के बाद साधु संतों में काफी गुस्सा है और इस तरह की घटना को कार्य करने वाले पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

*रतलाम के 1644 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप का तोहफा, खाते में आएंगे 25-25 हजार रुपये**प्रदेश के 1.22 लाख विद्यार्थियों को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का होगा अंतरण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को करेंगे राशि ट्रांसफर*रतलाम/भोपाल, 31 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश सरकार ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लैपटॉप क्रय के लिए राशि वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों के खातों में 25-25 हजार रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेशभर के विद्यार्थियों को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जाएगी।इस महत्वाकांक्षी योजना में रतलाम जिले के 1644 मेधावी विद्यार्थी भी शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को दिया जा रहा है, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।*रतलाम के दो टॉपर भोपाल में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व*लैपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से दो-दो टॉपर्स को आमंत्रित किया गया है। रतलाम जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालूखेड़ा की नीलोफर शेख और साईं श्री एकेडमी रतलाम की अक्षिता पालीवाल कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 1644 मेधावी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से दी जाने वाली यह राशि विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।*डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया संबल*प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों से जोड़ना है। लैपटॉप मिलने से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अन्य तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।सरकार की इस पहल को उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर मेधावी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का प्रोत्साहन मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर डिजिटल दौर में उनकी शिक्षा को तकनीकी संसाधनों का मजबूत सहारा मिलेगा। 1 सितंबर को होने वाला राशि अंतरण प्रदेश के हजारों मेधावी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और तकनीक की दिशा में नई शुरुआत साबित होगा।

*दलौदा में चोरी का पर्दाफाश: आरोपी गिरफ्तार, सिगरेट-बाइक सहित 68 हजार का माल जब्त..!!**मंदसौर मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधो में त्वरित कार्यवाही कर पतारासी करने हेतु मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षेत्र के दलौदा चौपाटी पर पान की दुकान के काउण्टर का ताला तोङकर चोरी की गई गयी सिगरेट के पैकेट कीमती 18 हजार व एक चोरी की मो.सा. जप्त करने मे सफलता प्राप्त की घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.2026 को फरियादी विशाल पिता नानालाल शर्मा उम्र 21 साल निवासी मण्डीरोड दलौदा थाना दलौदा ने थाना दलौदा पर रिपोर्ट लिखाई कि उसकी दलौदा चौपाटी स्थित पान की दुकान के काउँण्टर का दिनांक 29.08.2026 की रात मे किसी अज्ञात बदमाश द्वारा ताला तोडकर उसमें रखी सिगरेट चुराकर ले गया है। जिस पर थाना दलौदा पर अप पंजिबध्द कर कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी दलोदा द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर तन्त्र व तकनिकी साक्ष्य एकत्रित कर चोरी गये मश्रुका व आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया गया। जो गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर सुचना व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर अज्ञात आरोपी की संभावित स्थानो पर तलाश की जाकर विश्वनीय मुखबिरो से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर एक आरोपी कृष्णा पिता विजेन्द्र उर्फ गुड्डा जाति बंजारा उम्र 19 वर्ष निवासी बापू गांधी नगर इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी गई अलग-अलग कंपनी की सिगरेट के पैकेट कीमती 18 हजार रुपये के जप्त किये गये। आरोपी कृष्णा उर्फ कन्हैया के कब्जे से आंवरी माता जी थाना भदेसर राजस्थान से चोरी की गई एक हिरो एचएफ डिलक्स कंपनी की मोटरसाईकिल क्रमांक MP11MN7978 किमती करीबन 50 हजार रुपये को भी जप्त किया गया। आरोपी कृष्णा उर्फ कन्हैया ने पुलिस पुछताछ में बताया कि आरोपी पैदल पैदल राजस्थान घुमने गया था जो आवरी माता थाना भदेसर राजस्थान में रोड किनारे खडी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी व मो.सा. लेकर वापस अपने घर इंदौर जा रहा था जो दलौदा चौपाटी पर पान की दुकान के काउण्टर का ताला तोडकर सिगरेट के पैकेट चोरी कर लिये थे जप्त मश्रुका - विभिन्न कपंनी की सिगरेट के पैकेट कीमती 18 हजार रुपये व एक हिरो कंपनी की एचएफडिलक्स कंपनी की मोटरसाईकिल क्रमांक MP11MN7978 कीमती 50 हजार रुपये गिरफ्तारी आरोपी कृष्णा पिता विजेन्द्र उर्फ गुड्डा बंजारा उम्र 19 वर्ष निवासी गांधी नगर इंदौर जिला इंदौर सराहनीय कार्य उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी दलौदा, प्रआर दीपेन्द्र सिंह, प्रआर यादवेन्द्रसिंह, आर. युवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

*रेत के डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रामपुरा का रहने वाला था मृतक* नीमच।कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंतिया रोड पर एक तेज रफ्तार रेत से भरे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कैलाश पिता केशुराम रावत, निवासी मगरदा (थाना रामपुरा) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। कुकड़ेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी, पढ़ाई के खर्च का बोझ बढ़ा*भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग (OBC) के कई विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि समय पर नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि शैक्षणिक सत्र आगे बढ़ चुका है, लेकिन अब तक उनके खातों में छात्रवृत्ति की राशि नहीं पहुंची है।छात्रवृत्ति पर निर्भर विद्यार्थियों के सामने कॉलेज फीस, किताबें, परीक्षा शुल्क और अन्य शैक्षणिक खर्चों को लेकर आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। कई विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने निर्धारित समय पर आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए थे, इसके बावजूद छात्रवृत्ति का भुगतान लंबित है। *विद्यार्थियों का सवाल—आखिर कब मिलेगी छात्रवृत्ति?*विद्यार्थियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि लंबित आवेदनों की तत्काल जांच कर पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी की जाए। साथ ही जिन आवेदनों में तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या है, उनका निराकरण करने के लिए स्पष्ट व्यवस्था की जाए।सरकार की छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है। ऐसे में भुगतान में देरी से सबसे ज्यादा असर उन विद्यार्थियों पर पड़ रहा है, जिनकी शिक्षा काफी हद तक इसी सहायता पर निर्भर है।अब देखना होगा कि सरकार और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग विद्यार्थियों की इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और लंबित छात्रवृत्ति की राशि कब तक खातों में पहुंचती है। विद्यार्थियों की मांग साफ है—हक की छात्रवृत्ति समय पर दो, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण किसी की पढ़ाई न रुके

*चितौडग़ढ़ ब्रेकिंग न्यूज़**जिले के बड़ीसादड़ी थाना पुलिस सी आई भगवान लाल की बड़ी कार्यवाही बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश चार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी चोरों से चोरी की चार बाइक बरामद,आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा, बाइक चोरी के साथ विद्युत तार व स्टार्टर चोरी में भी संलिप्त है,पुलिस कर रही है आरोपियों से पूछताछ आगे और भी खुलासा होने की है सम्भावना ।*

*आज सीएम उज्जैन आएंगे**मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिनांक 31 अगस्त 2026(सोमवार) को उज्जैन आएंगे**दोपहर 01:30 बजे ओरछा से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान**दोपहर 03:10 बजे उज्जैन हेलीपेड आगमन**भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में सम्मिलित होंगे।

*मल्हारगढ़ मंडी के सामने दर्दनाक हादसा: सांवलिया जी जा रहे बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल**आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे घायल, नहीं पहुंची एंबुलेंस; मंडी व्यापारी, हम्माल और किसानों ने ट्रैक्टर से पहुंचाया अस्पताल**मल्हारगढ़। सांवलिया जी दर्शन के लिए बाइक से जा रहे पति-पत्नी को सोमवार को मल्हारगढ़ कृषि उपज मंडी के सामने एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हादसे के बाद दोनों घायल सड़क पर करीब आधे घंटे तक पड़े रहे। बताया जा रहा है कि सूचना के बावजूद मौके पर समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद मंडी के व्यापारी, हम्माल और किसानों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को ट्रैक्टर में डालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक आगर मालवा के बताए जा रहे है।

दलोदा चौपाटी स्थित सांवलिया रेस्टोरेंट में चोरी, ताले तोड़कर हजारों का माल ले गए चोरदलोदा। दलोदा चौपाटी स्थित सांवलिया रेस्टोरेंट में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर रेस्टोरेंट के ताले तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट संचालक जब सुबह मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर रेस्टोरेंट से हजारों रुपए का माल गायब मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि दलोदा चौपाटी जैसे व्यस्त क्षेत्र में चोरी की घटना होना चिंता का विषय है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।वहीं, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि चोरी की घटना के वास्तविक कारण और आरोपियों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा संदिग्धों की तलाश किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी का खुलासा कर आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करती है।

*गरोठ पुलिस को मिली बड़ी सफलता* --------*ग्राम चांदबर्डा में हुए सनसनीखेज दोहरे अंधे कत्ल का किया पर्दा फाश,* --------*मंदसौर।* पुलिस अधीक्षक मदंसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा थाना गरोठ में बुजुर्ग (पति - पत्नी) के साथ हुई लूट के साथ हत्या जैसे जघन्य अपराध घटित करने वाले आरोपीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया । जिसके पालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्री राम सनेही मिश्रा, SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीर सिंह यादव व टीम के द्वारा लूट कर बुजुर्ग दम्पति की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपीगण को किया गया गिरफ्तार व आरोपीगण के कब्जे से लूटा गया मश्रुका व घटना वक्त उपयोग में ली गई मोटरसयाकल व मोबाईल फोन जप्त किये गये। *घटना का विवरणः-* दिनांक 25.08.2026 को फरियादी नारायण पिता देवीलाल बंजारा उम्र 35 साल निवासी चांदबर्डा थाना गरोठ ने रिपोर्ट किया की मेरी माता भुलीबाई व पिता देवीलाल चांदबर्डा गांव स्थित खेत पर बनी झोपडी मे रात्री मे सो रहे थे । रात्री में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी पत्थरो से सिर पर हमला कर पिता देवीलाल की हत्या कर दी है । तथा माता भुलीबाई गम्भीर घायल है। जिस पर थाना गरोठ पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 334/2026 धारा 103(1),109(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना मृतक के पुत्र नारायण द्वारा बताया गया की मेरी माँ चांदी के आमले (कडे ) पहनती थी जो माँ के पैरो में नही होना बताया व घटना के दौरान लूट की आंशका होना बताया। दौराने ईलाज प्रकरण मे घायल भुलीबाई की भी मृत्यु हो गई। *पुलिस टीम का गठन व त्वरित कार्यवाहीः- इस दोहरे हत्याकांड* की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में साइबर सेल, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक (FSL) टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। बाद श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्रीमान राम सनेही मिश्रा, SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव के नेतृत्व में अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश थाना गरोठ, थाना शामगढ़, थाना भानपुरा के क्षेत्र में मिलने के सम्भावित स्थानों पर की गई साथ ही सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर झालावाड, भवानीमण्डी, नीमच, मनासा मे की गई। विवेचना के दौरान अनुसंधान मे आये साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कान्हा उर्फ करण पिता विष्णु निवासी दुरगपुरा थाना मनासा हा.मु. सगोरिया थाना शामगढ़ ,व आरोपी पवन पिता उदयराम निवासी सातलखेडी थाना भानपुरा तथा आरोपिया संतोषबाई उर्फ संता पति अमरलाल निवासी भाटखेडी थाना नाहरगढ़ हा.मु. चांदबर्डा थाना गरोठ को गिरफ्तार किया गया। एवं प्रकरण के आरोपी राजेश कीर ने खड़ावदा के पास किसी गाँव में खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग पति पत्नि की हत्या करने के बाद हत्या व लूट करने का सुसाईड नोट लेख कर मनासा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पूछताछ और वारदात का तरीका हिरासत में लिये गए आरोपीयो से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया व आरोपीयो ने बताया की संताबाई करीब 02 वर्ष से अपने पति से अलग होकर ग्राम चांदबर्डा मे अपने माता – पिता के यहा पर निवास कर रही है संताबाई का कान्हा उर्फ करण निवासी सगोरिया शामगढ़ से प्रेम संबंध है। प्रकरण के आरोपी पवन निवासी सातलखेडी थाना भानपुरा व राजेश निवासी राजगढ़ झालावाड नीमच के करण उर्फ कान्हा के मित्र है करण उर्फ कान्हा तथा संताबाई ने अपने साथी पवन व राजेश के साथ मिलकर पैसों के लिए लुट की योजना बनाई थी। संताबाई ने अपने साथी आरोपीगणों को मृतिका भुलीबाई व मृतक देवीलाल के संबंध मे सम्पूर्ण जानकारी दी कि चांदबर्डा गाँव के देवीलाल व भुलीबाई गाँव से दुर खेत पर बनी झोपड़ी में अकेले सोते है ओर भुली बाई चांदी के भारी आमले पहनती है। संताबाई से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपीगणों ने दिनांक 24 – 25.08.26 की रात्री में ग्राम चांदबर्डा में स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे देवीलाल व उसकी पत्नी भुली बाई के सिर पर भारी पत्थरो से हमला कर देवीलाल की हत्या कर दी व भुली बाई को गम्भीर रुप से घायल कर उसके पैरो में पहने चांदी के आमले निकाल लिये बाद आरोपीगण करण उर्फ कान्हा, पवन व राजेश आमले लूट कर फरार हो गये थे। *बरामदगी आरोपियों की निशानदेही पर लुटे गये चांदी के जेवरात (आमले) किमती 50 हजार रूपये व घटना मे प्रयुक्त बिना नम्बर की हीरो कम्पनी की एक्सट्रीम मोटरसायकल किमती 50 हजार रूपये, 03 मोबाईल फोन किमती 45 हजार रूपये एवं वारदात के समय आरोपियों द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े व घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए खून से सने बड़े पत्थर जप्त किये गये। प्रकरण मे अग्रिम कार्यवाही जारी है। *नाम आरोपी –* *1.* कान्हा उर्फ करण पिता विष्णु निवासी दुरगपुरा थाना मानसा हा.मु. सगोरिया थाना शामगढ़*2.* पवन पिता उदयराम निवासी सातलखेडी थाना भानपुरा *3.* संतोषबाई उर्फ संता पति अमरलाल निवासी भाटखेडी थाना नाहरगढ़ हा.मु. चांदबर्डा थाना गरोठ*4.* राजेश पिता मोहनलाल निवासी राजगढ़ जिला झलावाड़ राजस्थान हा.मु. मनासा जिला नीमच (मृतक)*जप्त मश्रुका -* पुरानी इस्तेमाली चांदी के जेवरात (आमले) किमती करीब 50 हजार रुपयेघटना मे प्रयुक्त एक बिना नम्बर की हीरो कम्पनी की एक्सट्रीम मोटरसायकल किमती 50 हजार रुपये03 एनड्राईड मोबाईल फोन किमती करीब 45 हजार रूपये *सराहनीय कार्य–* उनि बलवीरसिहं यादव थाना प्रभारी गरोठ, उनि जितेन्द्र सिंह चौहान, उनि मांगीलाल चौहान, उनि मनोज महाजन (चंदवासा चौकी प्रभारी), सउनि जसराज सिंह चंदेल, सउनि मीना राठौर, (प्रआर. आशीष बैरागी, प्रआर. मुजफ्फर सायबर सेल मंदसौर) प्रआर. 794 दुर्गाशंकर मीणा, (प्रआर. 370 जगन्नाथ गुर्जर, आर. 777 नरेन्द्र सोनी एसडीओपी कार्यालय गरोठ), आर. 815 मोतीलाल, आर. 764 दिनेश, आर. 727 जीवन, आर. 482 मुख्तयार, आर. 710 शैतान, आर. 508 अनिल पाटीदार, आर. 394 योगेश धनगर, आर. 128 वकील, आर. 497 राजेन्द्र सिंह, आर. 690 विपिन नैन (चौकी चंदवासा) एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई**स्कॉर्पियो से 324 किलो 420 ग्राम अवैध डोडा चूरा व 1 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम बरामद**12 बोर के 8 व पिस्टल के 4 जिंदा कारतूस सहित 8 अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद*चित्तौड़गढ़, 30 अगस्त 2026। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान पीछा करने पर पुलिस वाहन को टक्कर मारकर फरार हुए संदिग्ध स्कॉर्पियो सवारों की गाड़ी की तलाशी लेकर 324 किलो 420 ग्राम अवैध डोडा चूरा, 1 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम, 12 बोर के 8 जिंदा कारतूस, पिस्टल के 4 जिंदा कारतूस तथा 8 अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद की हैं। पुलिस ने मादक पदार्थ, कारतूस एवं नंबर प्लेटों सहित संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपाल सिंह कानावत आरपीएस व पुलिस उप अधीक्षक रावतभाटा शंकर लाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया जाकर 28 अगस्त 2026 को श्रीपुरा से आगे पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस जाप्ते ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया। स्कॉर्पियो चालक पुलिस जाप्ते को देखकर वाहन को वापस धांगड़मऊ की तरफ मोड़कर तेज गति से भगाने लगा। पुलिस जाप्ते ने स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए धांगड़मऊ चौकी के जाप्ते को सूचना दी। सूचना पर चौकी का जाप्ता सरकारी बोलेरो वाहन से धांगड़मऊ की तरफ से श्रीपुरा की ओर रवाना हुआ। सामने से आती स्कॉर्पियो को रुकवाने का प्रयास करने पर चालक ने सरकारी बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक एवं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए। संदिग्ध स्कोर्पियो की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान अवैध डोडा चुरा 324 किलो 420 ग्राम अवैध अफिम 1 किलो 920 ग्राम, अवैध 12 बोर के 8 जिन्दा कारतुस व पिस्टल के 4 जिन्दा कारतुस एव 8 अलग-अलग नम्बरो की नम्बर प्लेट भी मिली जिनको मय गाडी स्कॉर्पियो सहित जप्त कर थाना भैंसरोडगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट,पीडीपीपी एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।पुलिस टीम थाना भैसरोडगढ:-थानाधिकारी कमलचंद मीणा , कांस्टेबल धर्मेन्द्र ,भागीरथ ,लक्ष्मण ,ब्रजराज सोनूराम।

*_बाढ़ में बहकर आया बैंक का लाकर तो मची लूट , 92 लाख बरामद_*_नेपाल में आई बाढ़ की वजह से अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और ढाई हजार लोग लापता बताए जा रहे हैं , लापता लोगों में 320 भारतीयों समेत 537 विदेशी भी शामिल हैं , इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया_दरअसल रसुवा में बाढ़ के सैलाब में एक बैंक का लॉकर भी बह गया , ये बैंक लॉकर धादिंग जिले के गल्छी गांवपालिका-4 स्थित बेलखूखोला के पास त्रिशूली नदी के किनारे पहुंचा तो इसमें से नकदी की लूट मच गई_ हालांकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया , गिरफ्तार लोगों से 92 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है , आरोपियों के पास से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपए बरामद किए गए हैं , कुल 29 लोगों को पुलिस ने नियंत्रण में लिया है_

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: सिंगोली में तिलस्वां महादेव घाट के पास सड़क हादसे में जैन समाज के मां-बेटे की दर्दनाक मौतरक्षाबंधन का पावन पर्व सिंगोली नगर और जैन समाज के लिए एक गहरी त्रासदी लेकर आया। बिजोलिया से राखी बंधवाकर लौट रहे मां-बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा कल शाम 6 से 7 बजे के बीच तिलस्वा घाट से कास्या के बीच तिलस्वा रोड पर बने पुल के पास हुआ।घटना का विवरणमृतक मनीष मोहिवाल (44 वर्ष) और उनकी माता लाड़ बाई (65 वर्ष) मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिंगोली लौट रहे थे। इसी दौरान तिलस्वा रोड स्थित पुल के पास यह दुर्घटना हो गई, जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना कैसे हुई (वे खुद बाइक से गिरे या किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आए) इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।मानवता की मिसाल और चिकित्सा प्रयासदुर्घटना के समय बूंदी से रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे सिंगोली के समाजसेवी शुभम चतुर्वेदी और निक्कू बरदास वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली को सूचना देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर हितेश व्यास अपना रक्षाबंधन पर्व बीच में ही छोड़कर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों का तुरंत प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गंभीर चोटें होने के कारण दोनों को तुरंत कोटा रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें निजी साधन से कोटा लेकर गए, जहां देर रात्रि चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समाजसेवी और स्थानीय लोग एकत्र हो गए।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़मृतक मनीष मोहिवाल, प्रतिष्ठित समाजसेवी हरकचंद जैन मोहिवाल (बर्तन भंडार) के सुपुत्र थे। इस हादसे में मनीष मोहिवाल के दो मासूम बच्चों—13 वर्ष की बड़ी पुत्री और 8 वर्ष की छोटी पुत्री—के सिर से पिता का साया उठ गया है। एक ही परिवार में मां और बेटे की एक साथ हुई मौत से पूरे सिंगोली नगर और संपूर्ण जैन समाज में शोक की लहर व्याप्त है।अंतिम यात्रादोनों की अंतिम यात्रा आज 29 अगस्त को उनके निज निवास वार्ड नंबर 13 से निकाली जाएगी, जिसके पश्चात सिंगोली मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फरार नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम, दर- दर भटक रहीं पूर्व सीएसपी, जमीन सौदा कांड में घोषित हुआ इनाम, नेहा पच्चीसिया समेत तीनों आरोपी वांटेड, जमीन सौदेबाजी कांड में गिरफ़्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने घोषित कियाकटनी की पूर्व सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) नेहा पच्चीसिया अब गिरफ़्तारी से बचने के लिए दर— दर भटक रहीं हैं। पुलिस उनके पीछे पड़ी है। कभी पुलिस अफसर के रूप में कानून-व्यवस्था संभालने वालीं पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया अब खुद पुलिस से भाग रही हैं। बहुचर्चित जमीन सौदा कांड में एफआइआर दर्ज होने के बाद पूर्व सीएसपी समेत तीनों आरोपी फरार हैं। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी की गिरफ़्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। विदेश भागने की आशंका को देख लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। एसआइटी और पुलिस टीमों ने कार्रवाई तेज कर दी है। संभावित ठिकानों पर दी जा रही दबिश के दौरान आरोपियों के मकानों पर ताले मिले हैं।पुलिस अफसर के रूप में जिनपर कटनी की कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थी अब नेहा पच्चीसिया को उसी पुलिस से बचने के लिए यहां वहां भागना पड़ रहा है। बहुचर्चित सीएसपी जमीन सौदा कांड में एफआईआर दर्ज होने के बाद पूर्व सीएसपी समेत तीनों आरोपी फरार हैं। मामले में नेहा पच्चीसिया के साथ क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी आरोपी हैं। एसआईटी और पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।एसआईटी को आरोपियों के मकानों पर ताले मिले-गत दिवस कटनी पहुंची एसआईटी को आरोपियों के मकानों पर ताले मिले थे। मारूफ के घर पर तो कई दिनों से ताला बंद बताया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अब तीनों की गिरफ़्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। इनाम की घोषणा के साथ ही पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है।

*नेपाल की तबाही में भोपाल के एक ही परिवार के 29 रिश्तेदार लापता, आखिरी कॉल में कहा था- हम नहीं बचेंगे, बच्चों का ख्याल रखना*नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक मामला सामने आया है। भोपाल में निवासरत नेपाल मूल के एक परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, लापता हुए 29 लोग आपस में निकट संबंधी हैं। इस समूह में जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी, दीदी-जीजाजी समेत कई करीबी रिश्तेदार शामिल हैं जो पूर्णिमा के पावन अवसर पर दर्शन करने निकले थे।*भोजन छोड़ जान बचाने को पहाड़ की ओर भागे, छत पर ली शरण*भोपाल की रहने वाली देवकी अधिकारी ने बताया कि उनके अपने परिवार के चार सदस्य भी इस लापता समूह का हिस्सा हैं। उन्होंने दर्दनाक आपबीती साझा करते हुए बताया कि यात्रा के दौरान अचानक बाढ़ आने की सूचना मिली।खतरे की आहट पाते ही सभी श्रद्धालु अपना भोजन और सामान वहीं छोड़कर जान बचाने के लिए पहाड़ी इलाके की तरफ भागे।सुरक्षित स्थान की तलाश में उन्होंने पहाड़ पर बने एक मकान की छत पर आश्रय लिया।श्रद्धालुओं ने फोन पर अपने परिजनों को सूचित किया कि जिस बस से वे आए थे, वह उफनती बाढ़ में बह चुकी है और वे स्वयं जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे हैं।*'घर डूब रहा है, अब हम नहीं बचेंगे'*देवकी अधिकारी ने बताया कि बीते दिन प्रातः लगभग 9:30 बजे परिजनों से अंतिम बार बातचीत हो सकी थी। फोन पर डूबते हुए लोगों ने कहा, "मकान आधा जलमग्न हो चुका है, हमारे बचने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। हमारे पीछे हमारे मासूम बच्चों का ध्यान रखना।"बातचीत के दौरान ही दूसरी तरफ से आवाज आनी बंद हो गई, हालांकि कॉल तुरंत डिस्कनेक्ट नहीं हुआ था। उस समय के बाद से ही सभी 29 सदस्यों से संपर्क पूरी तरह से कटा हुआ है। न तो यात्रियों का कोई सुराग मिला है, न ही उनकी बस का पता चला है और न ही कोई पार्थिव शरीर बरामद हुआ है।

*कंजार्डा पुलिस की घेराबंदी में खुला नशे की तस्करी का राज डोडाचूरा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो-बाइक सहित 3 गिरफ्तार..!!**नीमच माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।* *नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी महोदय मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है मुखबिर सूचना पर कंजार्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई इसी अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी महोदय मनासा निरीक्षक श्री निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस चौकी कंजार्डा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो कैम्पर वाहन में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर* *तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है तथा उक्त वाहन की एक मोटरसाइकिल सवार द्वारा पायलटिंग की जा रही है मुखबिर सूचना को गंभीरता से लेते हुए कंजार्डा पुलिस टीम द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा सूचना के आधार पर संभावित मार्ग पर घेराबंदी एवं वाहन चेकिंग की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ संदिग्ध बोलेरो कैम्पर एवं उसके आगे पायलटिंग कर रही मोटरसाइकिल को रोककर चेक किया गया।**वाहनों की तलाशी लेने पर बोलेरो कैम्पर में 21 कट्टों में कुल 4.24 क्विंटल (424 किलोग्राम) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा होना पाया गया। पुलिस द्वारा डोडाचूरा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को विधिवत जप्त कर मौके से कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपियों का विवरण 1. श्यामलाल पिता हजारीलाल गुर्जर, निवासी ग्राम तामोटी, थाना कुकड़ेश्वर 2. ⁠दशरथ पिता सूरजमल भील, निवासी ग्राम तामोटी, थाना कुकड़ेश्वर 3. ⁠रतन पिता भाना भील, निवासी ग्राम तामोटी, थाना कुकड़ेश्वर जप्तशुदा सामग्री 1.अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा — 21 कट्टों में कुल 4.24 क्विंटल (424 किलोग्राम 1. एक बोलेरो कैम्पर वाहन — अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त 2. ⁠एक मोटरसाइकिल तस्करी के दौरान पायलटिंग में प्रयुक्त पुलिस द्वारा प्रकरण में डोडाचूरा की तस्करी से जुड़े लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है, नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा मादक पदार्थों की तस्करी एवं इससे जुड़े अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी सराहनीय कार्य : थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक श्री निलेश अवस्थी , चौकी प्रभारी कंजार्डा एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही*

*कनावटी के मुकेश नायक ने समय पर सीपीआर देकर बचाई अनजान व्यक्ति की जान**स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने किया था सम्मानित*नीमच । कनावटी निवासी मुकेश कुमार नायक ने अपनी सूझबूझ और समय पर सीपीआर देकर सड़क पर बेहोश पड़े एक अनजान व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया। मुकेश कुमार नायक ने बताया कि 22 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे वे फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। मौके पर कई लोग खड़े थे, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा था। मुकेश कुमार ने तत्काल अपनी गाड़ी रोकी और व्यक्ति की स्थिति देखी। धड़कन महसूस नहीं होने पर उन्होंने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया, जिससे उसकी सांस वापस चलने लगी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डॉ. स्वप्निल वधवा ने भी अपनी गाड़ी रोकी। उन्होंने व्यक्ति की पल्स चेक की, जो चालू हो चुकी थी। इसके बाद मुकेश कुमार और डॉ. वधवा ने व्यक्ति को सरकारी अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। अस्पताल में व्यक्ति की जेब से एक मोबाइल फोन और डायरी मिली। डायरी में दर्ज सरपंच के नंबर पर डॉ. वधवा ने संपर्क किया, जिससे जानकारी मिली कि अस्पताल में भर्ती व्यक्ति का नाम प्रेम सिंह है। मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सीपीआर देने की जानकारी अपनी पत्नी से सीखी थी, जिन्होंने नर्सिंग की है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में सीपीआर किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने सभी लोगों से सीपीआर का प्रशिक्षण एवं इसकी जानकारी प्राप्त करने की अपील की, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर उसकी जान बचाई जा सके।

नीमच। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कनावटी स्थित जिला जेल में भाई-बहन के अटूट प्रेम की भावुक तस्वीर देखने को मिली। जेल में बंद भाइयों की कलाइयों पर जब बहनों ने राखी बांधी तो माहौल भावुक हो गया। कई बहनों ने भाइयों की जल्द रिहाई और बेहतर भविष्य की कामना की, वहीं बंदी भाइयों ने भी आगे बेहतर जीवन जीने का संकल्प लिया।रक्षाबंधन पर करीब 350 बंदियों से मिलने लगभग 1000 महिलाओं के पहुंचने का अनुमान है। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की कतारें नजर आईं। राखी, मिठाई और श्रीफल लेकर पहुंचीं बहनों ने भाइयों से मुलाकात की, राखी बांधी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान कई भाई-बहन भावुक होकर एक-दूसरे से गले मिले।मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्थाएं-जिला जेल के उप अधीक्षक नारायण सिंह राणा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर बंदियों और उनकी बहनों की सुगम मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ महिलाओं की सुविधा और व्यवस्थित मुलाकात के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए।जेल परिसर की कैंटीन में राखी, मिठाई और श्रीफल की व्यवस्था भी की गई, जिससे बाहर से आने वाली बहनों को सुविधा मिली। व्यवस्थाओं को लेकर महिलाएं संतुष्ट नजर आईं।रक्षाबंधन पर जेल की ऊंची दीवारें और सलाखें भले ही भाइयों को अपनों से दूर रखे थीं, लेकिन राखी की एक डोर ने भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट और भावनाओं को फिर जीवंत कर दिया।

*_ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत_*_उदयपुर- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया , हादसे में 22 वर्षीय युवक मोहम्मद सलमान की मौत हो गई , जानकारी के अनुसार युवक जुलूस के दौरान मिनी स्टील गन में आलू बम नामक पटाखा रखकर उसे फोड़ रहा था , इसी दौरान गन का धमाका होने से पटाखा तेज गति से युवक की गर्दन पर जा लगा , गंभीर चोट लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया_ _परिजन और समाज के लोग तत्काल उसे एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया , मृतक मोहम्मद सलमान (22) प्रतापनगर थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी का रहने वाला बताया गया है , पुलिस को सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली , एएसआई सूरजमल मीणा के अनुसार पटाखे से हुए हादसे में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट लगी थी , उसकी श्वास नली और भोजन नली प्रभावित होने से काफी खून बह गया_ _पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है , हादसे के बाद परिवार और समाज में शोक का माहौल है_

*पिपलियामंडी में झोलाछाप डॉक्टरों का बढ़ता जाल, लोगों की जान से खिलवाड़ का आरोप**पिपलियामंडी में बाहरी झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार होने का आरोप है। बिना पर्याप्त योग्यता एवं वैध अनुमति के इलाज करने वाले ऐसे लोगों पर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लग रहे हैं। पिछले वर्ष 18 अगस्त 2025 को इलाज के दौरान 15 वर्षीय अजय प्रजापति निवासी पिपलियामंडी की दर्दनाक मौत हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में संचालित ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों की जांच कर नियमों के विरुद्ध पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए....!*

*राजस्थान पासिंग हुंडई क्रेटा कार से 2.495 किलो MD ड्रग्स बरामद* रतलाम। रतलाम के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान पासिंग हुंडई क्रेटा कार से 2.495 किलो MD ड्रग्स बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए आंकी गई है। मावता चौकी प्रभारी को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानीगांव फंटे पर नाकाबंदी की थी, जिसके बाद तस्करों ने वाहन नहीं रोका और पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। उबड़-खाबड़ कच्चे रास्ते के कारण आरोपी बिलंदपुर-चिपिया के जंगल में कार छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने कार और ड्रग्स को जब्त कर मुख्य आरोपी लखन मीणा सहित चार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनके पूरे सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

Load More
That is All