*ब्रेकिंग न्यूज*राजस्थान पुलिस का बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदमराजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, पुलिस और शिक्षा विभाग ने मिलाया हाथ।प्रदेश के 36,765 सरकारी स्कूलों में चलेगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम।महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू।एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग श्रीमती लता मनोज कुमार और स्कूल शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने किए एमओयू पर हस्ताक्षर।डीआईजी, क्राइम दीपक भार्गव भी रहे मौजूदकक्षा 6 से 12 तक की हर बालिका को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने की बड़ी पहल।बेटियों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर, मुश्किल परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने का मिलेगा आत्मविश्वास।केवल आत्मरक्षा ही नहीं, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता सेवाओं के इस्तेमाल की भी मिलेगी जानकारी।11,701 ब्लॉक स्तरीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा राजस्थान पुलिस विभाग।प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से सभी 36,765 विद्यालयों में पहुंचेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण।शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण के साथ बाल अधिकार एवं जेंडर जागरूकता पर भी रहेगा फोकस।सुरक्षित स्कूल, सशक्त बेटियां और आत्मनिर्भर भविष्य—इस पहल का मुख्य लक्ष्य। byAll State News 24 -November 23, 2026
सभी पत्रकार साथियों से आग्रह है कि हमारी सुरक्षा के लिए सरकार प्रशासन कोई जवाब दे नहीं निभा कर हमारी एक दूसरे की फूट में लगातार कई कार्यवाहियों कई पत्रकार साथियों के ऊपर फर्जी तरीके की गई है जिसमें कुछ जलन भावना से हो रही है हम सभी को कोई तनख्वा नहीं मिलती हम विज्ञापन विज्ञप्ति के कमीशन के जरिए शासन प्रशासन की योजना और कई वाते लोगों तक पहुंचते है लोगो की समस्या शासन प्रशासन तक जिन नेताओं और कर्मचारी अधिकारी को बल देते है वहीं लोग हमारे साथियों के ऊपर झूठी साजिश रच कर फर्जी प्रकरण बना कर उनके काले कारनामे दबाने के लिए दबाते है तो इस आवाज को सभी साथी खुद अपने लिए अपने साथियों के लिए बने और सभी पत्रकार साथी ज्ञापन में शामिल हो कर पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए समय पर पहुंचने की कृपा करे byAll State News 24 -November 22, 2026
*10 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये का माल जब्त*मंदसौर। नारायणगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नारायणगढ़-मल्हारगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर बाइक सवार को रोककर बैग की तलाशी ली, जिसमें 10 किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनलाल पिता रामचंद्र मीणा निवासी केशरपुरा, प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में अफीम जीवन सिंह से लाना बताया। जब्त माल की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। byAll State News 24 -November 22, 2026
MP में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट! निर्धारित समय पर ही होंगे चुनाव, मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिए तैयारी के आदेश।मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के बयानों और सरकारी तैयारियों से जुड़ी मुख्य बातें उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रकार हैं:• चुनाव का समय: रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदेश में पंचायत चुनाव अप्रैल–मई 2027 में या वर्तमान कार्यकाल पूरा होने से पहले कराए जाने की तैयारी व चर्चा चल रही है। पिछला पंचायत चुनाव जून–जुलाई 2022 में हुआ था, जिसके आधार पर प्रदेश की करीब 23,000 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 2027 में पूरा होना है।• मतदाता सूची व प्रक्रिया: एक रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची 1 जनवरी 2027 के आधार पर तैयार की जाएगी। चुनाव की आधिकारिक तारीखों व अंतिम कार्यक्रम की घोषणा निर्वाचन आयोग की अधिसूचना से ही होगी। byAll State News 24 -November 21, 2026
*जिला प्रमुख का चुनाव 25 को, प्रधान का 27 को होगा**पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में जिला परिषद में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद अब जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा**26 को उप जिला प्रमुख के लिए चुनाव होगा, 27 को प्रधान और 28 को उप प्रधान का चुनाव होगा**इन चुनावों के दौरान नामांकन 10 से 11 बजे तक होगा, जबकि नामांकन की जांच 11.30 बजे तक होगी, 1 बजे तक नाम वापसी और इसके बाद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी**चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा, इसके बाद दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान होगा, इसके तुरंत बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा!* byAll State News 24 -November 21, 2026
*_राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री, मंत्रियों तक के गढ़ में हारी बीजेपी_*राजस्थान में बीजेपी लगातार पिछड़ रही है राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के नतीजे आ रहे हैं और तस्वीर साफ हो रही है।जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों में कांग्रेस काफी आगे चल रही है। अभी तक के नतीजों में कांग्रेस पंचायत समिति में 3000 से ज्यादा सीटें जीत चुकी है, जबकि भाजपा 1800-2000 के आसपास है। जिला परिषद में भी कांग्रेस की साफ बढ़त है। कई जिलों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भी कांग्रेस ने जिला परिषद पर कब्जा जमा लिया।अब थोड़ा पिछली बार की बात करें। 2020-21 के पंचायत चुनाव में भाजपा कई जिला परिषदों में मजबूत रही थी, खासकर पहले चरण में। पंचायत समितियों में दोनों पार्टियों में कड़ी टक्कर थी और कांग्रेस कुछ जगहों पर आगे रही थी। कुल मिलाकर पिछली बार दोनों के बीच काफी नजदीकी मुकाबला था।इस बार का रुझान अलग है। कांग्रेस ने पिछली बार के मुकाबले काफी मजबूत प्रदर्शन किया है। गांव-गांव में भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी साफ दिख रही है। निर्दलीय और आरएलपी जैसी पार्टियां भी अच्छी संख्या में सीटें ले रही हैं, जो कई जगहों पर निर्णायक साबित हो सकती हैं।नतीजे अभी पूरे नहीं आए हैं। 4 जिलों की गिनती दिसंबर में होगी। लेकिन अभी के रुझान बता रहे हैं कि ग्रामीण राजस्थान में कांग्रेस की वापसी जोरदार है।इन जिला परिषद के रिजल्ट पर एक नजर डालिए, जैसलमेर-टोटल वार्ड-21 वार्डकांग्रेस-20बीजेपी-1दौसा-टोटल वार्ड-37कांग्रेस-35बीजेपी-2कोटपुतली-बहरोड़-टोटल-27कांग्रेस-20बीजेपी-5अन्य-1टोंक-टोटल वार्ड-31कांग्रेस-25बीजेपी-5अन्य-1सवाईमाधोपुरटोटल वार्ड-31कांग्रेस-26बीजेपी-4अन्य-1सिरोहीटोटल वार्ड-27कांग्रेस-21बीजेपी-5अन्य-1हनुमानगढ़टोटल-37कांग्रेस-26बीजेपी 7अन्य 4जोधपुरटोटल-43कांग्रेस 31बीजेपी 9अन्य 3 byAll State News 24 -November 21, 2026
*भारत में सोना लाख रुपए के नीचे आ जाएगा..!*सोने की कीमतों में भारी गिरावट की आशंका जताते हुए बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) ने भविष्यवाणी की है कि भारत में सोना ₹98,000 प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है..! byAll State News 24 -November 20, 2026
लोकायुक्त उज्जैन ने ग्राम खानखेड़ी, तहसील मनासा, जिला नीमच के पटवारी जितेश मराठा को ₹ 2,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।नीमच। विपुस्था लोकायुक्त के महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देशन व उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज कुमार सिंह एवं विपुस्था लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.11.2026 को लोकायुक्त उज्जैन टीम ने ग्राम खानखेड़ी, तहसील मनासा, जिला नीमच, के पटवारी जितेश मराठा को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। शिकायतकर्ता तेजूदास बैरागी पिता ओमप्रकाशदास बैरागी, निवासी- ग्राम खानखेड़ी तहसील मनासा, जिला नीमच ने दिनांक 12.11.2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री विनोद कुमार दीक्षित को शिकायत की थी की मेरे प्लॉट के अतिक्रमण दर्ज करवाने के एवज में पटवारी, जितेश मराठा द्वारा एक प्लॉट के हिसाब से 8,000/- कुल 16,000/- की मांग की जा रही थी, आवेदक के निवेदन करने पर पटवारी जितेश मराठा 10,000 रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुआ तथा 3,000/- उसी समय ले लिए थे। आज दिनांक को पटवारी जितेश मराठा ने बाकी के बचे हुए रुपए एक प्लॉट के हिसाब से 2,000/- आवेदक तेजूदास बैरागी से अपनी मोटरसाइकिल के बैग में रखवा लिए। जो कि जितेश मराठा की मोटरसाइकिल के बैग से बरामद किए।ट्रैप कार्रवाई में 1-डीएसपी दिनेशचंद पटेल,2-निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल धनगर, आरक्षक शिव कुमार शर्मा, आरक्षक मोहम्मद इसरार, सदस्यों की टीम शामिल रहीl byAll State News 24 -November 20, 2026
इंदौर में एमडी ड्रग्स के खिलाफ कनाड़िया पुलिस की कार्रवाई.!20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ मंदसौर का अफजल गिरफ्तार, कार के डैशबोर्ड में छिपाकर ले जा रहा था नशे का सामान।पुलिस ने ₹2 लाख की एमडी और ₹2 लाख की ऑल्टो कार सहित कुल ₹4 लाख का मश्रुका किया जब्त। आरोपी मंदसौर से सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर इंदौर और उज्जैन में महंगे दामों पर बेचने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में केस दर्ज। पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी। byAll State News 24 -November 20, 2026
*सिस्टम' के पहरे धरे रह गए: जब सीएम तक पहुंची नेहा की चीख, तो प्रशासन को नींद से जागना ही पड़ा!**नीमच। 💯☝️✒️कल जो बेटी सुरक्षाकर्मियों के घेरे और पुलिस के पहरे के बीच सीएम के काफिले के आगे रोती-बिलखती रही, आज उसी नेहा की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद अपने पास बैठाकर दास्तान सुनी। सोशल मीडिया पर कल वायरल हुए उस लाचार वीडियो ने ऐसा सियासी तूफान उठाया कि आज तस्वीर पूरी तरह बदल गई।**मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए नेहा को विशेष तौर पर बुलवाया और उसकी पीड़ा को बेहद गंभीरता से सुना। बात सिर्फ सुनने तक सीमित नहीं रही, सीएम मोहन यादव ने नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्र को तत्काल प्रभाव से पूरे मामले की जांच करने और समस्या के त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि जिस फरियाद को सुनने के लिए कल इस बेटी को जद्दोजहद करनी पड़ी, उस पर जिला प्रशासन कितनी तेजी से अमलीजामा पहनाता है।*@all byAll State News 24 -November 18, 2026
*उदयपुर में एक परिवार का निर्णय हर किसी को हैरान कर रहा है*यहां राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर सूरत के कपड़ा बाजार में 15 करोड़ रुपये का सालाना साम्राज्य खड़ा करने वाले एक परिवार ने सांसारिक मोह-माया को त्यागकर वैराग्य का मार्ग चुन लिया है उदयपुर जिले के जसवंतगढ़ गांव निवासी दिलीप भाई भोगर (47), उनकी पत्नी ज्योति बेन (45) और उनकी दोनों बेटियां छवि (22) व चार्वी (14) अब करोड़ों के व्यापार और तमाम सुख-सुविधाओं को छोड़कर जैन संत बनने जा रहे हैं *पूरे परिवार की भव्य दीक्षा आगामी 8 फरवरी, 2027 को सूरत के पाल में संपन्न होगी* byAll State News 24 -November 17, 2026
_*मंगलवार 17 नवंबर को शाम 4 बजे नीमच जिले के मनासा मे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव यहां पर लोकल प्रोग्राम करेंगे फिर शाम 5.15 बजे मंदसौर जिले के गांधीसागर के लिये रवाना जहाँ पर रात्रि विश्राम कर 18 नंबर को सुबह केबिनेट बैठक मे होंगे शामिल*__*मनासा में सीएम मोहन यादव का रोड़ शो संभावित*__*सीएम मोहन यादव का नीमच मंदसौर जिले का दौरा कार्यक्रम हुआ जारी*_ byAll State News 24 -November 16, 2026
*थाना औ.क्षेत्र. जावरा टीम को चोरी गये आयशर ट्रक को 24 घंटे में जप्त करने में मिली सफलता**घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 09.11.26 को फरियादी – अंकलेश्वर पिता प्रभुलाल भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम भूतड़ा द्वारा रिपोर्ट किया कि मेरी आयशर ट्रक क्रमांक RJ 09 GE 5978 इंजन नम्बर E426CDTA512174 व चेसिस नम्बर MC2CAMRCOTA123361 कीमत 27 लाख रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना औ.क्षे. जावरा पर अप.क्र. 612/26 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध किया गया।*पुलिस की कार्यवाही*प्रकरण में घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम विवेक कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औ. क्षेत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित मिश्रा के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की पतारसी व चोरी गया मश्रुका बरामगी हेतु टीम गठित की गयी।प्रकरण में गठित टीम द्वारा टोल बैरियर पर उक्त वाहन RJ 09 GE 5978 की जानकारी प्राप्त करते उक्त वाहन मुंबई तरफ गुमराह करने हेतु लेकर गया तथा करीब 03.00 बजे वापस दिल्ली तरफ जाने की जानकारी मिली जिसकी तलाश हेतु गठित टीम को एक्सप्रेसवे पर उक्त वाहन के डिटेक्ट होने की जानकारी प्राप्त हुई। टीम रवाना होकर लगातार पीछा करते हुए आगे आने वाले पुलिस स्टेशनों को सूचना दी गई। चौकी जयसिंहपुरा जिला नूह हरियाणा को चोरी गये ट्रक के संबंध में सूचना दी गई थी। जिनके द्वारा ट्रक के नम्बर की जानकारी टोल बैरियर पर दी गई थी। कलिंजर टोल जिला नूह हरियाणा पर ट्रक खराब होने से अज्ञात आरोपियों के द्वारा ट्रक छोड़कर भाग जाना बताया गया तथा चौकी जयसिंहपुरा में ट्रक RJ 09 GE 5978 को जप्त किया गया। पुलिस टीम तथा चौकी जयसिंहपुरा पुलिस की मदद से लगातार मेहनत करते हुए ट्रक के जाने के रास्तो में सूचना देकर और पीछा कर ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।*जप्त मश्रुका*1\. आयशर ट्रक क्रमांक RJ 09 GE 5978 इंजन नम्बर E426CDTA512174 व चेसिस नम्बर MC2CAMRCOTA123361 कीमत 27 लाख रुपये।सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक सुमित मिश्रा, उनि प्रदीप शर्मा, प्रआर 567 बालकृष्ण चन्देल, प्रआर 128 वीरेन्द्रसिंह व उनि बलवीर सिंह चौकी प्रभारी चौकी जयसिंहपुरा जिला नूह हरियाणा, सुनील शर्मा चौकी जयसिंहपुरा हरियाणा। byAll State News 24 -November 16, 2026
*ऑपरेशन त्रिनेत्र: हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की 1.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज**अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आलीशान मकान, क्रेटा कार और जॉन डियर ट्रैक्टर पर पुलिस की कार्रवाई,राजस्थान-मध्यप्रदेश में दर्ज हैं 19 आपराधिक मामले..**प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अरनोद क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अरनोद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत की।**पुलिस के अनुसार आरोपी ने तस्करी से अर्जित कमाई से गांव देवल्दी में करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपए का आलीशान मकान, 12 लाख रुपए की क्रेटा कार और 9 लाख रुपए का जॉन डियर ट्रैक्टर खरीदा था। सक्षम प्राधिकारी सफेमा एवं एनडीपीएस एक्ट नई दिल्ली से फ्रीजिंग आदेश स्वीकृत होने के बाद 15 नवंबर को पुलिस ने संपत्तियों पर बोर्ड लगाकर उन्हें फ्रीज किया।**आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 से 2026 तक राजस्थान और मध्यप्रदेश में हत्या, मारपीट, अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी सहित 19 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी वर्तमान में जोधपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद है।**अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा की टीम ने वित्तीय जांच के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया।* byAll State News 24 -November 15, 2026
*मंदसौर में पुलिस अधिकारियों के तबादले, एसपी ने जारी किए आदेश**सीतामऊ, शामगढ़ में बदले थाना प्रभारी, 8 अधिकारियों की नई पदस्थापना*मंदसौर-: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।1. निरीक्षक संतोष वाघेला पुलिस लाईन मंदसौर थाना प्रभारी सीतामऊ2. निरीक्षक कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी सीतामऊ थाना प्रभारी शामगढ़3. उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ़ थाना कोतवाली4. उप निरीक्षक मनोज महाजन चौकी प्रभारी चन्दवासा थाना वायडी नगर5. उप निरीक्षक भूमिका सिरोहिया पुलिस लाईन मंदसौर चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा6. उप निरीक्षक अविनाश सोनी थाना नाहरगढ़ चौकी प्रभारी बुदा7. उप निरीक्षक ओमप्रकाश राठौर थाना शामगढ़ चौकी प्रभारी चन्दवासा8. सउनि नरेन्द्र मकवाना थाना भावगढ़ चौकी प्रभारी झार्डानिरीक्षक संतोष वाघेला को पुलिस लाईन से सीतामऊ थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि सीतामऊ थाना प्रभारी रहे निरीक्षक कमलेश प्रजापति को शामगढ़ भेजा गया है। शामगढ़ थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय को कोतवाली भेजा गया है। byAll State News 24 -November 14, 2026
*सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: EMI नहीं चुकाने पर फाइनेंस कंपनियां मनमाने ढंग से नहीं उठा सकेंगी वाहन**आधी रात को ट्रक का स्टीयरिंग लॉक तोड़कर ले जाना पड़ा भारी, फाइनेंस कंपनी पर 10 लाख रुपये मुआवजा और 50 हजार रुपये मुकदमा खर्च लगाने का आदेश*नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने वाहन फाइनेंस कंपनियों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं (NBFCs) की मनमानी रिकवरी पर महत्वपूर्ण कानूनी सिद्धांत स्पष्ट करते हुए कहा है कि ऋण की किश्तें (EMI) जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी अपने संविदात्मक अधिकारों की आड़ में किसी वाहन को बलपूर्वक, धोखे से अथवा चोरी-छिपे जब्त नहीं कर सकती। ऋण की वसूली और हाइपोथिकेटेड वाहन का कब्जा लेने के लिए विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है।सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने Hari Dutta Sharma बनाम State of U.P. मामले में 16 सितंबर 2026 को निर्णय देते हुए स्पष्ट किया कि फाइनेंस कंपनियों को वाहन की जब्ती के नाम पर बाहुबल, दबाव और मनमाने तरीकों का सहारा लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए वाहन मालिक को राहत प्रदान की।*रात एक बजे CCTV कैमरे के सामने तोड़ा स्टीयरिंग लॉक*मामले के अनुसार, याचिकाकर्ता हरि दत्त शर्मा ने वर्ष 2019 में टाटा SFC 407 ट्रक खरीदने के लिए चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी से व्यावसायिक वाहन ऋण लिया था। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कुछ किश्तें जमा नहीं हो सकीं। आरोप के अनुसार, वर्ष 2023 में जब उनका ट्रक CCTV कैमरों की निगरानी में खड़ा था, तब रात करीब 1 बजे चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसका स्टीयरिंग लॉक तोड़कर वाहन अपने कब्जे में ले लिया। वाहन चोरी होने की आशंका में ट्रक मालिक ने उसी दिन ई-एफआईआर दर्ज कराई। बाद में कानूनी नोटिस के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि फाइनेंस कंपनी ने वाहन अपने कब्जे में लेकर बेच दिया है। इसके बावजूद कंपनी द्वारा ऋण खाते में बकाया राशि दर्शाई जा रही थी।*लोन एग्रीमेंट की शर्तों को भी न्यायिक कसौटी पर परखा*सुप्रीम कोर्ट ने ऋण अनुबंध के अनुच्छेद 11 का परीक्षण करते हुए पाया कि डिफॉल्ट होने पर बिना किसी नोटिस के उधारकर्ता के वाहन संबंधी अधिकार समाप्त करने तथा रिकवरी एजेंटों को किसी भी स्थान पर जाकर वाहन तलाशने का अधिकार देने जैसी शर्तें निष्पक्ष और विधिसम्मत प्रक्रिया के मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि वाहन जब्त करने की संविदात्मक शर्त भी भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 तथा भारतीय रिजर्व बैंक की उचित व्यवहार संहिता के अनुरूप होनी चाहिए। वाहन का कब्जा लेने से पहले निर्धारित नोटिस, कब्जा लेने की पारदर्शी प्रक्रिया, बिक्री की उचित व्यवस्था तथा कर्जदार को बकाया भुगतान का अंतिम अवसर दिया जाना आवश्यक है।*फाइनेंस कंपनी को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश*सुप्रीम कोर्ट ने मामले की परिस्थितियों को देखते हुए फाइनेंस कंपनी को याचिकाकर्ता के दोनों ऋण खातों को बंद करने का निर्देश दिया। ट्रक की बिक्री से प्राप्त 4,50,000 रुपये की राशि 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित वापस करने का आदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त अवैध जब्ती, आजीविका के नुकसान और मानसिक प्रताड़ना के लिए 10,00,000 रुपये मुआवजा तथा 50,000 रुपये मुकदमे का खर्च देने का निर्देश दिया गया।*RBI को भी प्रभावी कदम उठाने के निर्देश*सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक को निर्देशित किया कि वह बैंकों एवं NBFCs द्वारा ऋण वसूली और वाहनों की जब्ती के संबंध में जारी दिशानिर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। न्यायालय ने पूर्व में ICICI Bank Ltd. v. Prakash Kaur (2007) में व्यक्त किए गए उस सिद्धांत को भी महत्व दिया कि भारत में ऋण वसूली और वाहन जब्ती कानून के माध्यम से ही की जा सकती है, बाहुबल के माध्यम से नहीं।*देशभर के वाहन मालिकों और ऋण लेने वालों के लिए महत्वपूर्ण कानूनी संदेश*इस फैसले से यह कानूनी सिद्धांत और स्पष्ट हुआ है कि EMI में चूक होने मात्र से किसी फाइनेंस कंपनी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं मिल जाता। ट्रक, ट्रैक्टर, बस, कार अथवा अन्य हाइपोथिकेटेड वाहन की जब्ती में निर्धारित संविदात्मक शर्तों और लागू कानूनी सुरक्षा उपायों का पालन आवश्यक है। मनमानी, बलपूर्वक अथवा अनुचित तरीके से की गई जब्ती न्यायिक चुनौती और परिस्थितियों के अनुसार क्षतिपूर्ति का आधार बन सकती है। byAll State News 24 -November 14, 2026
*माँ को बता देना मैं कुंए में गिर रहा हूं**आखिरी मैसेज भेजकर खामोश हो गया कांस्टेबल का जीवन*रतलाम। मंदसौर जिले के दलौदा में शुक्रवार रात कुएं में गिरने से रतलाम जिले के पिपलौदा थाने में पदस्थ आरक्षक की मौत हो गई। मृतक दलौदा के सगरा गांव निवासी 40 वर्षीय कमलसिंह चौहान हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाम को घर पर मां और पत्नी से विवाद के बाद वे बाहर निकल गए थे।बताया जा रहा है कि उन्होंने एक पड़ोसी से मां को यह संदेश देने के लिए कहा था कि वे कुएं में गिर रहे हैं। जिस कुएं में उनका शव मिला, वह भी उन्हीं का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शासकीय कार्य से गए थे मंदसौरपिपलौदा थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के अनुसार, कमलसिंह शुक्रवार सुबह शासकीय कार्य से मंदसौर गए थे। वे मूल रूप से दलौदा के सगरा गांव के रहने वाले थे। शाम को घर पर ही रुके थे। रात करीब 7 से 8 बजे के बीच उनके कुएं में गिरने की सूचना मिली।शुरुआत में जानकारी सामने आई थी कि वे शराब के नशे में बाइक सहित कुएं में गिर गए, लेकिन उनकी बाइक और चप्पल कुएं के बाहर मिली हैं। सूचना पर दलौदा पुलिस मौके पर पहुंची। रात में रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने कुएं से उनका शव बाहर निकाला।परिवार में मां और पत्नी, संतान नहींकमलसिंह के परिवार में मां और पत्नी हैं। उनकी कोई संतान नहीं थी। एक भतीजी को गोद रखने की जानकारी भी सामने आई है। उनके पिता नारायणसिंह चौहान का निधन हो चुका है। शनिवार सुबह मंदसौर में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा जाएगा।पिपलौदा थाना प्रभारी रणजीत सिंगार ने बताया कि मामले की जांच के लिए थाने से भी आरक्षकों को भेजा गया है। दलौदा पुलिस घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। byAll State News 24 -November 13, 2026
*पुलिस थाना चन्देरिया* *प्रेस नोट* *दिनांक: 09.11.2026* *DST चित्तौड़गढ़ और पुलिस थाना चंदेरिया की सयुक्त कार्यवाही**अवैध हथियार के 05 जिन्दा कारतूस जप्त, 02 अभियुक्त गिरफ्तार **श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र सिंह (I.P.S.), श्री गजेन्द्र सिंह जोघा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़, एवं श्रीमान दिनेश सुखवाल, आर.पी.एस., वृताधिकारी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ के निर्देशन में दिनांक 09.11.2026 को मन भरत सिंह, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना चन्देरिया मय जाप्ता श्री शंकर लाल सउनि, श्री महेन्द्र सिंह कानि 88, श्री ईश्वर कानि 1419, गोगराज कानि 1017, रमेश कानि 1711, करण कानि 308 व श्रीमति कृष्णा मकानि 1100 (मय वाहन सरकारी चालक) के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु थाने से रवाना होकर कस्बा चन्देरिया में गश्त कर रहे थे। तभी एएसआई सुरज कुमार, डीएसटी प्रभारी ने सूचना दी कि चन्देरिया कस्बा क्षेत्र में अवैध आर्म्स होने की पूर्ण संभावना है। जिस पर अभियुक्त श्री रोशन लाल पिता रतन लाल सुवालका, उम्र 62 साल, निवासी साँवरिया कोलोनी, चन्देरिया और श्री अमित पिता रोशन लाल सुवालका, उम्र 25 साल, निवासी सॉवरिया कोलोनी, चन्देरिया द्वारा बिना अनुज्ञा पत्र के 12 बोर के 05 जिन्दा कारतूस अपने कब्जे में रखने पर गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अभियुक्तों को 04 दिन का रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान जारी है। *गिरफ्तार अभियुक्त**प्रकरण संख्या 230/2026 धारा 3/25, 5/25 आर्म्स एक्ट1. श्री रोशन लाल पिता रतन लाल सुवालका, उम्र 62 साल, निवासी साँवरिया कोलोनी, चन्देरिया 2. श्री अमित पिता रोशन लाल सुवालका, उम्र 25 साल, निवासी सॉवरिया कोलोनी, चन्देरिया *पुलिस टीम*1. श्री भरत सिंह, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना चन्देरिया 2. श्री सूरज कुमार सउनि, डीएसटी प्रभारी – विशेष भूमिका 3. श्री अरविन्द कुमार कानि, डीएसटी – विशेष भूमिका 4. श्री कृष्णकांत कानि, डीएसटी – विशेष भूमिका 5. श्री अशोक कुमार कानि, डीएसटी – विशेष भूमिका 6. श्री शंकर लाल सउनि 7. श्री महेन्द्र सिंह कानि 88 8. श्री ईश्वर कानि 1419 9. श्री गोगराज कानि 1017 10. श्री रमेश कानि 1711 11. श्री करण कानि 308 12. श्रीमति कृष्णा मकानि 1100 byAll State News 24 -November 13, 2026
ग्रीनको पावर प्लांट की ‘क्लीन चिट’ या हकीकत पर पर्दा डालने की कवायद? चुनिंदा पत्रकारों को करवा दिया प्लांट का भ्रमण, लेकिन मजदूरों की मौतों, हादसों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर खामोशी क्यों? हजारों करोड़ के निवेश वाले प्रोजेक्ट में आखिर जवाबदेही की जांच कब होगी?नीमच। किसी भी औद्योगिक इकाई की वास्तविक स्थिति का आकलन महज चुनिंदा लोगों को परिसर का भ्रमण करवाकर और चमकती व्यवस्थाएं दिखाकर नहीं किया जा सकता। खासकर तब, जब उसी औद्योगिक परियोजना को लेकर मजदूरों की मौत, दुर्घटनाओं और सुरक्षा इंतजामों से जुड़े गंभीर सवाल समय-समय पर चर्चा में रहे हों। ऐसे में ग्रीनको पावर प्लांट का कुछ पत्रकार साथियों को करवाया गया भ्रमण कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह वास्तविक निरीक्षण था या फिर व्यवस्थाओं की एक ऐसी चुनिंदा तस्वीर दिखाई गई, जिसमें असहज सवालों और जमीनी हकीकत के लिए कोई जगह ही नहीं थी?बताया जा रहा है कि हजारों करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ी इस परियोजना में आम लोगों और बाहरी व्यक्तियों की पहुंच बेहद सीमित है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त है कि परिंदा भी पर नहीं मार सके। लेकिन सवाल यह है कि जब परियोजना के भीतर सब कुछ व्यवस्थित और सुरक्षित है, तो फिर मजदूरों की कथित मौतों, कार्यस्थल पर हुए हादसों और उनसे जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने आने में इतनी कठिनाई क्यों महसूस होती है? आखिर इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच, श्रमिकों की सुरक्षा और जिम्मेदारों की जवाबदेही को लेकर क्या स्थिति है?यदि यही निरीक्षण का मापदंड है तो हर विभाग को मिल सकते हैं सौ से भी अधिक अंक!जरा कल्पना कीजिए, यदि खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी भी चुनिंदा दुकानों पर जाकर केवल वही व्यवस्थाएं देखें, जो दुकानदार उन्हें दिखाना चाहता है, तो खाद्य सुरक्षा के मामले में भी हर दुकान को शानदार प्रमाणपत्र मिल सकता है। इसी तरह यदि कलेक्टर और अन्य अधिकारी स्कूलों, सरकारी विभागों तथा संस्थानों का निरीक्षण केवल पूर्व निर्धारित व्यवस्थाओं और चुनिंदा स्थानों तक सीमित रखें, तो शायद नीमच जिला 100 में से 100 नहीं, बल्कि 100 से भी अधिक अंक हासिल कर ले।लेकिन वास्तविक प्रशासनिक निरीक्षण का अर्थ है कमियों तक पहुंचना, शिकायतों की पड़ताल करना, रिकॉर्ड खंगालना और जिम्मेदारों से जवाब मांगना। केवल अच्छी व्यवस्थाएं दिखा देना किसी संस्थान की संपूर्ण कार्यप्रणाली का प्रमाण नहीं हो सकता।सवाल पत्रकारों के भ्रमण का नहीं, पारदर्शिता और जवाबदेही का है!पत्रकारों को किसी भी औद्योगिक परियोजना का भ्रमण करवाना गलत नहीं है। बल्कि पारदर्शिता के लिहाज से यह एक अच्छी पहल हो सकती है। लेकिन यदि भ्रमण केवल चुनिंदा पत्रकारों तक सीमित हो, सवाल पूछने की स्वतंत्रता न हो और मजदूरों की सुरक्षा, दुर्घटनाओं तथा पुराने घटनाक्रमों पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध न कराई जाए, तो ऐसे भ्रमण की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।आखिर परियोजना प्रबंधन सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट क्यों नहीं करता कि अब तक कितनी दुर्घटनाएं हुईं, कितने श्रमिक प्रभावित हुए, यदि किसी मजदूर की मृत्यु हुई तो उसके कारण क्या थे, जांच किस एजेंसी ने की और सुरक्षा मानकों में क्या सुधार किए गए? क्या श्रमिकों को निर्धारित सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है? क्या श्रम विभाग और संबंधित औद्योगिक सुरक्षा एजेंसियों ने नियमित निरीक्षण किए हैं?हजारों करोड़ का निवेश, लेकिन श्रमिकों की सुरक्षा और सूचना के अधिकार का सवाल सबसे ऊपर!औद्योगिक विकास का स्वागत होना चाहिए, निवेश आना चाहिए और रोजगार के अवसर बढ़ने चाहिए। लेकिन विकास की चमक के पीछे यदि श्रमिकों की सुरक्षा, दुर्घटनाओं की जानकारी और जवाबदेही जैसे सवाल दब जाएं तो यह चिंता का विषय है।ग्रीनको प्रबंधन और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि वे केवल चुनिंदा भ्रमणों के माध्यम से अच्छी तस्वीर प्रस्तुत करने के बजाय परियोजना की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करें। श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़े रिकॉर्ड, दुर्घटनाओं का विवरण और निरीक्षण रिपोर्ट पारदर्शी तरीके से सामने आएं, ताकि भ्रमण नहीं बल्कि वास्तविक व्यवस्था अपनी कहानी खुद बयां कर सके।क्योंकि पत्रकारिता का काम किसी संस्थान की सजावट देखना नहीं, बल्कि उन सवालों तक पहुंचना है जिनके जवाब जनता और मजदूर जानना चाहते हैं। और प्रशासन का दायित्व भी केवल निरीक्षण की औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि वास्तविकता की तह तक पहुंचना है। byAll State News 24 -November 12, 2026
*नीमच खाद्य सुरक्षा अधिकारी बने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी*नीमच मध्य प्रदेश में 70 से अधिक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिला वरिष्ठ पद इसी कड़ी में नीमच जिले में पूर्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रहे राजू सोलंकी नीमच में अपना कार्यकाल करने के पश्चात इंदौर पदस्थ हुए थे, मध्य प्रदेश शासन ने उनको पुनः नीमच पिछले वर्ष खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ किया था खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी की कार्यशैली हमेशा व्यावसायिक, व्यापारिक प्रतिष्ठानो , सहित बड़ी-बड़ी खाद्य कंपनियां को हमेशा विशेष रूप से स्वच्छता अच्छे गुणवत्ता पूर्वक सामग्री आम जनमानस को खाद्य पदार्थ की उत्तम गुणवत्ता प्रदान हो इसके लिए समय-समय पर विशेष रूप से अभियान चलाते हुए खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन हो के मामले में जाने जाते हैं, मध्य प्रदेश में हर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी उनकी कार्यशैली से काफी सकारात्मकता का अनुभव करते हैं आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी को एक वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पद मिला है उनके इष्ट मित्रों सहित व्यापारियों ने उनको इस विशेष अवसर पर बधाइयां प्रेषित की। byAll State News 24 -November 11, 2026
*पड़ोसी मुल्क मे भारी बवाल और हिंसा*बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी, ढाका में बिगड़े हालात, गाड़ियों में लगाई आग byAll State News 24 -November 11, 2026
भोपाल। ग्वालियर,राजगढ़, सीहोर,नीमच सहित कुछ जिलों के कलेक्टर बदलने की कवायद।उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में भी होने जा रही बड़ी नियुक्ति। byAll State News 24 -November 11, 2026
उदयपुर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस चट्टान से टकराई:4 बच्चों और 7 महिलाओं समेत 18 लोग घायल हुए, पास ही बिजली की लाइन थीउदयपुरउदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे छोटी चट्टान से टकरा गई। हादसे में करीब 18 यात्री घायल हो गए। इनमें 4 नाबालिग बच्चे और 7 महिलाएं शामिल हैं।घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए गोगुंदा और जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया।हादसा भटकेश्वर महादेव मंदिर के पास शाम करीब 4:30 बजे हुआ। यहां डूंगरपुर डिपो की बस फालना से यात्रियों को लेकर उदयपुर की तरफ आ रही थी। तभी बस का अचानक संतुलन बिगड़ा और सड़क से उतरकर किनारे चट्टान से जा टकराई। बस में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।पास ही थी 11Kv बिजली की लाइनबस के आगे का कांच टूट गया। पास से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है। क्योंकि घटनास्थल पर समतल रोड है, जिस पर ट्रेफिक का दबाव भी कम है। इसके बावजूद बस क्यों और किस कारण से अनियंत्रित हुई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर जाब्ते के साथ थानाधिकारी घेवरचंद पहुंचे और घटना का जायजा लिया। byAll State News 24 -November 10, 2026
*नीमच बायपास हाईवे के होटल-ढाबों की राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की सघन जांच* *खबर आजतक* 11 होटल-ढाबों पर दी गई दबिश, भरभड़िया नाका के पास किंगफिशर ढाबे पर बैठाकर शराब पिलाने पर प्रकरण दर्जकलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से शराब पिलाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 9 नवंबर की देर रात्रि नीमच बायपास हाईवे तथा जेतपुरा फंटे से नयागांव तक संचालित होटल-ढाबों की सघन जांच की गई।संयुक्त दल ने शराब पिलाने के उद्देश्य से बैठक व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले संदिग्ध 11 होटल-ढाबों पर दबिश देकर जांच की। इस दौरान भरभड़िया नाका के पास स्थित किंगफिशर ढाबे पर ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाने का मामला सामने आया। इस पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 के अंतर्गत एक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। साथ ही सभी होटल-ढाबा संचालकों को अपने परिसर में शराब न पिलाने की सख्त हिदायत दी गई।यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के निर्देशन में की गई। जांच दल में नीमच तहसीलदार श्री मुंगेंद्र सिसोदिया, नीमच सिटी थाना प्रभारी श्री विजय सागरिया, आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार कवारे, श्री संजय राठौड़, श्री पंकज राठौड़, श्री दीपक आंजना, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री गोपाल शर्मा, आबकारी आरक्षक श्री विष्णु यादव, श्री विलास डागिया, श्री बलवंत भाटी, श्री महेश गेहलोत, सुश्री निशा राजपूत, सुश्री मधुमिता मालवीय एवं नीमच सिटी पुलिस थाना का स्टाफ शामिल रहा। byAll State News 24 -November 10, 2026
*_खातेगांव टीआई हत्याकांड: मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गुजरात से गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा_*_देवास। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की मिनी ट्रक से कुचलकर हुई निर्मम हत्या के मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल को गुजरात से धर दबोचा है। फरार चल रहे आरोपी मनीष को देवास लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।__पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर की रात अवैध शराब की चेकिंग के दौरान खातेगांव टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी को शराब तस्करों ने वाहन से कुचल दिया था। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल फरार था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। देवास पुलिस की विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से सख्त पूछताछ कर मध्य प्रदेश से गुजरात तक फैले अवैध शराब तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य सफेदपोशों और घटना की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।_ byAll State News 24 -November 09, 2026
*जयपुर: टीचर भर्ती रद्द हुई तो सिलाई करने लगीं, अब बन गईं सरपंच... शारदा राणा ने 6 करोड़पति उम्मीदवारों को चुनाव में दी पटखनी**06 नवम्बर शुक्रवार 2026-27**जयपुर:* कहते हैं कि किस्मत कब और कहां पलट जाए, कोई नहीं जानता. जिस महिला का सपना शिक्षक बनकर बच्चों का भविष्य संवारने का था, वह आज गांव की सरपंच बनकर ग्रामीणों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी संभालने जा रही है. यह कहानी है जालोर जिले की भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा कुमारी राणा की.पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती निरस्त होने के चलते शिक्षक बनने का सपना अधूरा रह गया. बीए और बीएड की डिग्री हासिल करने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं मिली तो शारदा ने हार नहीं मानी. सिलाई का काम करते हुए अपनी तैयारियां जारी रखीं. लेकिन इस बार उन्होंने चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई और ऐसी जीत दर्ज की, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी.दरअसल, आहोर विधानसभा क्षेत्र की भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद की सीट सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित थी. चुनाव में कुल 13 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें से दो ने नाम वापस ले लिया.इसके बाद मैदान में 11 महिला प्रत्याशी रह गईं. इनमें पांच सामान्य वर्ग, 5 ओबीसी वर्ग और एकमात्र अनुसूचित जनजाति यानी ST वर्ग की उम्मीदवार शारदा कुमारी राणा थीं. 30 अक्टूबर को हुए मतदान में ग्राम पंचायत के कुल 4159 मतों में से 2671 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. 107 वोट खारिज हुए और 13 मत नोटा को मिले.कुल 2564 वैध मतों में शारदा कुमारी राणा को 650 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाकुमारी को 461 वोट मिले. इस तरह शारदा राणा ने 189 मतों से शानदार जीत दर्ज कर सरपंच पद पर कब्जा जमा लिया.*करोड़ों की संपत्ति वाली प्रत्याशी को दी शिकस्त:*शारदा राणा की जीत इसलिए भी खास बन गई, क्योंकि उन्होंने जिस प्रत्याशी को हराया, वह क्षेत्र की जानी-मानी राजनीतिक और रावला परिवार की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं. उमाकुमारी आहोर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे माधोसिंह के पौत्र शिवप्रताप सिंह की पत्नी हैं. वह भैंसवाड़ा के हेरिटेज रावला की मालकिन भी हैं. चुनावी शपथ पत्र में उमाकुमारी ने अपनी कुल संपत्ति 6 करोड़ 56 लाख 34 हजार 596 रुपये घोषित की थी. उनके पति शिवप्रताप सिंह वर्ष 2015 में भैंसवाड़ा के सरपंच भी रह चुके हैं.*जालौर के भैंसवाड़ा में शारदा राणा ने पूर्व विधायक के पोते की पत्नी को हराया:*इसके बावजूद गांव की सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली शारदा राणा ने चुनाव में उन्हें शिकस्त देकर साबित कर दिया कि लोकतंत्र में मतदाता का फैसला ही सबसे बड़ी ताकत है.*जनता के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प:*नवनिर्वाचित सरपंच शारदा कुमारी राणा के पति अचलेश्वर राणा ने बताया कि गांव की जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा. सभी को साथ लेकर गांव के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा. कुल मिलाकर भैंसवाड़ा पंचायत का यह चुनाव सिर्फ एक सरपंच की जीत नहीं, बल्कि संघर्ष, उम्मीद और लोकतांत्रिक ताकत की एक ऐसी कहानी बन गया है, जहां शिक्षक बनने का सपना देखने वाली बीए-बीएड डिग्रीधारी महिला ने सिलाई के काम से अपने संघर्ष को जारी रखा और आखिरकार गांव की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हासिल कर ली. byAll State News 24 -November 06, 2026
डॉक्टर साहब की 'गुंडागर्दी' वाला ऑडियो वायरल, मरीज की मौत के बाद परिजनों को दी गंदी-गंदी गालियां और धमकियां!डॉक्टर साहब का बिगड़ा बोल: "हिजड़े करते हैं फोन पर बात, मर्द हो तो सामने आ..."नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। आशा अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक तिवारी का एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर कम और किसी बाहुबली या दबंग की भाषा बोलने वाले डॉक्टर साहब सरेआम फोन पर गंदी-गंदी गालियां बकते और जान से मारने की धमकियां देते सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो में डॉक्टर साहब मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए कह रहे हैं— "तू आ अस्पताल, तेरे को मालूम है न मैं कहाँ बैठता हूँ... मर्द का दूध पिया है तो सामने आके बात कर, फोन पर तो हिजड़े बात करते हैं..."क्या है पूरा मामला- क्या ऑडियो वायरल के बाद होगी कार्यवाही ?इस मामले में 21.1.2025 p को पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन) के मुताबिक, कूंजार्ड (चौकड़ी), मनासा निवासी पुष्पा बाई राठौर ने आरोप लगाया है कि उनके पति बाबूलाल राठौर को अचानक सीने में दर्द होने पर 3 नवंबर 2024 की रात करीब 11:30 बजे चौधरी नर्सिंग होम लाया गया था।परिजनों का आरोप है कि डॉ. अभिषेक तिवारी ने बिना किसी गंभीर जांच के केवल ईसीजी के आधार पर मरीज को 'पावरफुल' इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद मरीज की तबीयत सुबह तक और ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें तुरंत अन्यत्र ले जाने को कह दिया। जब परिजन मरीज को उदयपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने सीटी स्कैन रिपोर्ट देखकर बताया कि मरीज को ब्रेन हेमरेज (Brain Hemorrhage) हुआ था, जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इसी मामले में मृतक के बेटे ने डॉक्टर से मोबाइल पर बात की थी तो डॉक्टर ने गाली गलौज की! अब इसका ऑडियो वायरल हुआ है, इस मामले में पर्याप्त सबूत मिले हैं क्या पुलिस कार्यवाही करेगी! byAll State News 24 -November 06, 2026
*MP की जेलों में अलर्ट**दीपावली पर कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, रातभर रहेगा पहरा*भोपाल। दीपावली के त्योहार को देखते हुए प्रदेशभर की जेलों में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। जेल मुख्यालय ने सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। रातभर कम से कम एक वरिष्ठ अधिकारी जेल परिसर में मौजूद रहकर सुरक्षा की निगरानी करेगा। जेल अधीक्षक और उप अधीक्षक भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।*8 सिमी कैदी हुए थे फरार*भोपाल सेंट्रल जेल से 31 अक्टूबर 2016 को दीपावली की रात 8 सिमी आतंकियों के फरार होने की घटना के बाद हर साल विशेष सतर्कता बरती जाती है। आतंकी जेल की दीवार फांदकर भागे थे। फरार होने से पहले उन्होंने प्रधान आरक्षक की हत्या की थी। हालांकि, सुबह भोपाल के बाहरी इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ में सभी आतंकियों को मार गिराया था।*32 सिमी कैदी है जेल में*वर्तमान में भोपाल सेंट्रल जेल के उच्च सुरक्षा वाले अंडा सेल में सिमी से जुड़े 32 कैदी बंद हैं। जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने सात से नौ नवंबर के बीच धनतेरस, दीपावली और भाई दूज के त्योहारों को देखते हुए एक दिन पहले से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने त्योहार समाप्त होने के बाद भी सतर्कता बनाए रखने को कहा है। byAll State News 24 -November 06, 2026
उज्जैनएडीएम कार्यालय का बाबू 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार,एडीएम ऑफिस में हुई कार्यवाही,उज्ज्वला गैस कनेक्शन के प्रकरण का निराकरण करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपए,महिला को नही मिला उज्ज्वला कनेक्शन, जबकि महिला के नाम से कनेक्शन जारी कर किसी और को 14 सिलेण्डर भी डिलीवर कर दिए गए,आरोपी बाबू का नाम रोहित गोठवाल, फरियादी का नाम ब्रजेश विश्वकर्मा,लोकायुक्त निरीक्षक दीपक शेजवार के नेतृत्व में हुई कार्यवाही,उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही की है। यहां एडीएम ऑफिस के बाबू को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रेप किया है। खास बात यह है कि बाबू ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन का प्रकरण के निराकरण के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपए की मांग की गई थी।दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि नागदा के बिरलाग्राम निवासी बृजेश विश्वकर्मा ने शिकायत की थी कि उनकी माताजी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन किसी अन्य व्यक्ति को अवैध रूप से दे दिया गया। जबकि इस कनेक्शन की मांग उन्हें खुद है। पीड़ित ने इसकी शिकायत कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में की थी। खाद्य विभाग ने मामले की जांच कर रिपोर्ट ADM कार्यालय को सौंप दी थी, लेकिन बाबू रोहित गोठवाल इस मामले में उचित कार्रवाई करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर आवेदक ने 29 अक्टूबर 2026 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद, 5 नवंबर 2026 को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी बाबू ने 20,000 रुपये की घूस ली, टीम ने उसे धर दबोचा। लोकायुक्त द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।खास बात यह है कि आरोपी बाबू ने रिश्वत के ₹20000 अपने हाथों में नहीं लिए बल्कि दराज में रखवा लिए थे। हालांकि लोकायुक्त पुलिस की सतर्कता के चलते भ्रष्ट बाबू नहीं बच सका। byAll State News 24 -November 05, 2026
*रतलाम में नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली:3 घंटे पहले पिता को किया था फोन, बोली- मेरे साथ मारपीट हुई, शाम को मौत; ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप*रतलाम के मंगलमूर्ति रेसीडेंसी में सोमवार शाम एक नवविवाहिता की मौत हो गई। 27 साल की नेहा किराये के मकान में फंदे पर लटकी मिली।घटना के समय उसका पति नवीन घर से ऑफिस का काम कर रहा था। काफी देर तक एक साल का बेटा रोता रहा तो नवीन कमरे में देखने गया।वहां नेहा का शव खिड़की के पास लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। नेहा के पिता ने पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।महिला ने पहले भी पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पति व बेटे के साथ मृतिका नेहा।पति व बेटे के साथ मृतिका नेहा।दोपहर में पिता से फोन पर की थी बातघटना औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके की मंगलमूर्ति रेसीडेंसी में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। नेहा (27) की शादी नवीन शंखवाल से हुई थी। दोनों किराये के मकान में रहते थे। उनका एक बेटा है। नवीन आईटी कंपनी में काम करता है। वह घर से ही ऑफिस का काम करता था।नेहा के पिता राजेंद्र कुमार साख्य ने बताया कि सोमवार दोपहर 3:34 बजे बेटी का फोन आया था। उसने अपने साथ मारपीट होने की बात बताई थी। पिता ने उसे ग्वालियर आने को कहा। इस पर नेहा ने कहा था कि वह 8 दिन बाद आएगी।शाम करीब 7:30 बजे दामाद नवीन का फोन आया। उसने बताया कि नेहा ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद पिता ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र थाने को जानकारी दी।पुलिस-FSL टीम मौके पर पहुंचीसूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर देवीलाल पाटीदार, FSL अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। घर के अंदर नेहा का शव खिड़की के पास लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। उस समय पति नवीन और बच्चा भी घर में थे।पुलिस ने जांच और पंचनामा बनाने के बाद सोमवार रात शव मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने नेहा के मायके वालों को सूचना दी। मंगलवार सुबह पिता, मां, बहनें और दूसरे परिजन ग्वालियर से रतलाम पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमॉर्टम हुआ।शाम करीब 4 बजे पुलिस ने शव मायके वालों को सौंप दिया। मायके पक्ष ने शव को ग्वालियर ले जाने के बजाय रतलाम में ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। byAll State News 24 -November 04, 2026
*राजस्थान में ट्रेन उड़ाने की साजिश, ट्रैक पर ब्लास्ट:पैसेंजर रेल गुजरने के करीब 45 मिनट बाद धमाका, 200 मीटर दूर तक आवाज, ट्रेन कैंसिल*> श्रीगंगानगर / अनूपगढश्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद ब्लास्ट हो गया है। ये धमाका इतना जोरदार था कि आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी।ब्लास्ट के कारण रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक (सिल्लियां) पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। घटना मंगलवार देर रात करीब 9:45 बजे, अनूपगढ़ कस्बे के 50 जीबी गांव के पास की है।ब्लास्ट की जानकारी के बाद आईबी, सीआईडी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे तक इस लाइन पर ट्रैफिक बंद किया गया।ग्रामीणों ने सुना धमाका, रात 11 बजे पहुंची पुलिसरामसिंहपुर सीआई राम प्रताप ने बताया- मंगलवार रात 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन रवाना हुई थी।करीब 9 बजे ट्रेन 50 जीबी गांव के पास आस-पास पहुंची। ट्रेन के गुजरने के करीब 45 मिनट बाद पटरी पर धमाका हुआ।धमाके की आवाज सुनकर 200 मीटर दूर बसे ढाणी में रहने वाले ग्रामीण पटरियों के पास पहुंचे थे। उनकी सूचना के बाद रात 11 बजे पुलिस व दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।ट्रेनें कैंसिल की, ATS अधिकारी भी मौके पररात करीब 2 बजे आईबी और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची। सवा दो बजे एटीएस के एडीशनल एसपी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने कहा- ब्लास्ट की तीव्रता कितनी थी और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। द टाइम्स ऑफ एमपी व्हाट्सएप्प चैनल ज्वाइन करे। एफएसएल की टीम यहां से सैंपल लेकर जांच करेगी। घटना के बाद सुरक्षा और जांच के चलते सुबह 9 बजे तक ट्रेनों को ट्रेनें रद्द दिया है। घटनास्थल पर जांच और सुरक्षा से जुड़ी कार्रवाई जारी है।अक्टूबर में सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था विस्फोटकपाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। इनमें 7.750 किलोग्राम विस्फोटक (RDX), दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 867 कारतूस हैं।5 बैटरी और दो रिमोट भी हैं। ये हथियार सोमवार रात पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए। पिस्टल पर 'Made in Turkey' लिखा हुआ है। आशंका है कि यह किसी बड़ी साजिश की तैयारी थी।राजस्थान में पहले भी हुईं ट्रेन बेपटरी करने की साजिश19 जनवरी, 2026: 9 महीने पहले जयपुर में विदेशी पर्यटकों से भरी महाराजा एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश हुई। साजिशकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर लोहे की एंगल रख दिए थे। लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया07 अप्रैल, 2026: चित्तौड़गढ़ में इसी साल 7 अप्रैल को रात करीब 2.37 बजे रेल ट्रैक पर लोहे की पटरी रखकर मालगाड़ी को डिरेल करने की कोशिश की गई। ओराई नदी की पुलिया पर रखे 17 फीट टुकड़े से इंजन टकराया, लेकिन वह दूर गिर गया और हादसा टल गया। 23 अगस्त, 2024 :दो साल पहले पाली में हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को बेपटरी करने की साजिश का मामला सामने आया था। 23 अगस्त की रात को अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रख दिया था। रात करीब साढ़े 8 बजे अहमदाबाद से जोधपुर आ रही वंदे भारत ट्रेन इस सीमेंट के ब्लॉक से टकरा गई थी। byAll State News 24 -November 03, 2026
*चल्दू में आदतन अपराधी नाहरसिंह का आतंक, किराना व्यापारी पर सरेआम तानी पिस्टल, एफआईआर दर्ज, अब पुलिस सिखाएगी गुंडागर्दी का असली सबक!*नीमच। चल्दू गांव में एक बार फिर एक कुख्यात और जिला बदर रह चुके बदमाश ने गांव की शांति भंग करने की जुर्रत की है। अपराधों को अपना पेशा बना चुके नाहरसिंह राजपूत ने रविवार सुबह जिस तरह एक शरीफ किराना व्यापारी की दुकान में घुसकर गदर मचाया और बाद में कायरों की तरह पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी दी, उसने इस गुंडे की ओछी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। लेकिन इस बार इस बदमाश का पाला मुस्तैद जीरन पुलिस से पड़ा है, जिसने फरियादी की शिकायत पर त्वरित एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और अब इस हिस्ट्रीशीटर को पाताल से भी खोज निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।*दुकान में घुसकर की कायराना तोड़फोड़ और मारपीट*प्राप्त जानकारी और एफआईआर के अनुसार, घटना सुबह करीब 9 बजे की है। गांव का एक शांतिप्रिय व्यापारी अपनी पोरवाल किराना दुकान पर बैठा था। तभी गांव में अपनी झूठी दहशत फैलाने का शौक पालने वाला आदतन अपराधी नाहरसिंह राजपूत वहां आ धमका। आते ही उसने अकारण और बेतुका विवाद शुरू कर दिया कि उसके बेटे जितेंद्र को दुकान पर क्यों आने दिया जाता है। व्यापारी ने जब इस बात का शालीनता से जवाब देना चाहा, तो दबंगई के नशे में चूर इस बदमाश ने सीधे दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए दुकान का सारा सामान उठाकर बाहर फेंक दिया और विरोध करने पर व्यापारी को भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।*फिल्मी स्टाइल में कार से आया और लहराई अवैध पिस्टल*आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उस वक्त तो इस सिरफिरे बदमाश को वहां से खदेड़ दिया, लेकिन अपनी बेइज्जती से बौखलाया नाहरसिंह कुछ ही देर बाद एक कार में सवार होकर वापस लौटा। इस बार उसने अपनी कायरता की सारी हदें पार कर दीं। कार से उतरते ही उसने सरेआम अपनी पैंट से एक अवैध पिस्टल निकाली और सीधे निहत्थे किराना व्यापारी के सीने की तरफ तान दी। उसने सरेआम गरजते हुए धमकी दी कि अगर आइंदा उसके लड़कों को दुकान पर आने से रोका, तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। ग्रामीणों की भीड़ को दोबारा अपनी तरफ आता देख यह डरपोक बदमाश हवा में धमकियां देता हुआ वहां से दुम दबाकर भाग निकला।*काले कारनामों का सरगना है जिला बदर नाहरसिंह*नाहरसिंह राजपूत कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, बल्कि क्षेत्र का एक ऐसा नामचीन बदमाश और उठाईगीरा है जिसकी क्राइम कुंडली काफी लंबी है। वह पूर्व में अपने इन्ही काले कारनामों की वजह से जिला बदर जैसी सख्त कार्रवाई का स्वाद चख चुका है। सूत्रों का कहना है कि यह शातिर बदमाश बाछड़ा समाज के कुछ लोगों को मोहरा बनाकर क्षेत्र में कई दुकानें और अवैध होटल संचालित करवाता है। इसी अघोषित व्यापार और झूठे रसूख के दम पर वह भोले-भाले ग्रामीणों को डराने-धमकाने का काम करता है। कानून को अपनी जागीर समझने वाले ऐसे आदतन अपराधियों का समाज से बाहर रहना ही उचित है।*जीरन पुलिस के रडार पर बदमाश*घटना की भनक लगते ही जीरन पुलिस ने पूरी सक्रियता दिखाते हुए फरियादी की शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस फरार गुंडे की सरगर्मी से तलाश कर रही है। नीमच पुलिस का अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' का शानदार रिकॉर्ड रहा है। जिस तरह से इसने अवैध पिस्टल का प्रदर्शन किया है, पुलिस अब आर्म्स एक्ट के तहत इसके अवैध हथियार सप्लाइ की चैन की तलाश में जुट चुकी है। चल्दू के ग्रामीणों को जीरन पुलिस की कार्यप्रणाली पर पूरा भरोसा है कि जल्द ही इस आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर इसका जुलूस निकाला जाएगा और इसे इसकी सही जगह यानी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। byAll State News 24 -November 01, 2026
*सांसद सुधीर गुप्ता साढ़े बारह साल, एक ही सांसद, और रेल सुविधाओं में सिर्फ कटौती!* 🚂नीमच-मंदसौर-जावरा के सांसद सुधीर गुप्ता अब रेल मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति के अध्यक्ष बना दिए गए हैं। पर जिस इलाके ने उन्हें 2014 से लगातार संसद भेजा, वहीं के यात्रियों की हालत देखिए:🔸 दिल्ली के लिए एक भी दैनिक ट्रेन नहीं। मंदसौर–कोटा लिंक एक्सप्रेस बंद हुई, तो बदले में साप्ताहिक ट्रेन थमा दी गई। सीआरपीएफ की जन्मस्थली और अफीम-क्षारोद कारखाने वाला नीमच आज भी चित्तौड़गढ़/रतलाम जाकर ट्रेन पकड़ता है।🔸 इंदौर/भोपाल के लिए सुबह की एक भी इंटरसिटी नहीं। मरीजों, छात्रों और कामकाजी लोगों को निजी बसों की मनमानी वसूली झेलनी पड़ती है।इसी तरह अजमेर कलकत्ता साप्ताहिक ट्रेन जो कि नीमच मंदसौर होकर जाती थी वह भी इन्हीं सांसद के कार्यकाल में बंद कर दी गई!🔸 डेमू को "एक्सप्रेस" बनाकर किराया ₹10 से ₹35। रतलाम–भीलवाड़ा डेमू का रैक, रफ्तार और ठहराव वही है, सिर्फ नाम बदलकर 250% वसूली हो रही है। देश में ऐसी ट्रेनें 2024 से मूल किराये पर लौट चुकी हैं, यहां नहीं..🔸 मेमू गांवों के स्टेशन छोड़कर भागती है। उज्जैन–चित्तौड़गढ़ मेमू जावद रोड, पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़ जैसे स्टेशनों पर नहीं रुकती।🔸 सस्ते डिब्बे गायब, एसी की भरमार। जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस से 2S कोच हटे, भोपाल–खातीपुरा में 16 में से 11 डिब्बे एसी।🔸 चंदेरिया से पूर्वी भारत की ट्रेनें कोटा/अजमेर मोड़ दी जाती हैं, नीमच-मंदसौर नहीं लाई जातीं।🔸 नीमच स्टेशन के FOB पर लिफ्ट आज तक चालू नहीं, जबकि चित्तौड़गढ़ में सालों से चल रही है।रतलाम–चित्तौड़गढ़ दोहरीकरण पूरा होने को है। अरबों का मालभाड़ा यहां से रेलवे को जाता है, पर यात्री को मिला क्या?माननीय सांसद जी, अब आप रेल समिति के अध्यक्ष हैं। अपने ही क्षेत्र की छीनी गई सुविधाएं लौटवाइए, वरना जनता पूछेगी कि 12 साल में आपने किया क्या। 🙏नीमच–मंदसौर को खैरात नहीं, अपनी कमाई का वाजिब हक चाहिए! byAll State News 24 -November 01, 2026