*सांसद सुधीर गुप्ता साढ़े बारह साल, एक ही सांसद, और रेल सुविधाओं में सिर्फ कटौती!* 🚂नीमच-मंदसौर-जावरा के सांसद सुधीर गुप्ता अब रेल मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति के अध्यक्ष बना दिए गए हैं। पर जिस इलाके ने उन्हें 2014 से लगातार संसद भेजा, वहीं के यात्रियों की हालत देखिए:🔸 दिल्ली के लिए एक भी दैनिक ट्रेन नहीं। मंदसौर–कोटा लिंक एक्सप्रेस बंद हुई, तो बदले में साप्ताहिक ट्रेन थमा दी गई। सीआरपीएफ की जन्मस्थली और अफीम-क्षारोद कारखाने वाला नीमच आज भी चित्तौड़गढ़/रतलाम जाकर ट्रेन पकड़ता है।🔸 इंदौर/भोपाल के लिए सुबह की एक भी इंटरसिटी नहीं। मरीजों, छात्रों और कामकाजी लोगों को निजी बसों की मनमानी वसूली झेलनी पड़ती है।इसी तरह अजमेर कलकत्ता साप्ताहिक ट्रेन जो कि नीमच मंदसौर होकर जाती थी वह भी इन्हीं सांसद के कार्यकाल में बंद कर दी गई!🔸 डेमू को "एक्सप्रेस" बनाकर किराया ₹10 से ₹35। रतलाम–भीलवाड़ा डेमू का रैक, रफ्तार और ठहराव वही है, सिर्फ नाम बदलकर 250% वसूली हो रही है। देश में ऐसी ट्रेनें 2024 से मूल किराये पर लौट चुकी हैं, यहां नहीं..🔸 मेमू गांवों के स्टेशन छोड़कर भागती है। उज्जैन–चित्तौड़गढ़ मेमू जावद रोड, पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़ जैसे स्टेशनों पर नहीं रुकती।🔸 सस्ते डिब्बे गायब, एसी की भरमार। जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस से 2S कोच हटे, भोपाल–खातीपुरा में 16 में से 11 डिब्बे एसी।🔸 चंदेरिया से पूर्वी भारत की ट्रेनें कोटा/अजमेर मोड़ दी जाती हैं, नीमच-मंदसौर नहीं लाई जातीं।🔸 नीमच स्टेशन के FOB पर लिफ्ट आज तक चालू नहीं, जबकि चित्तौड़गढ़ में सालों से चल रही है।रतलाम–चित्तौड़गढ़ दोहरीकरण पूरा होने को है। अरबों का मालभाड़ा यहां से रेलवे को जाता है, पर यात्री को मिला क्या?माननीय सांसद जी, अब आप रेल समिति के अध्यक्ष हैं। अपने ही क्षेत्र की छीनी गई सुविधाएं लौटवाइए, वरना जनता पूछेगी कि 12 साल में आपने किया क्या। 🙏नीमच–मंदसौर को खैरात नहीं, अपनी कमाई का वाजिब हक चाहिए!
byAll State News 24
-
0