समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*10 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये का माल जब्त*मंदसौर। नारायणगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नारायणगढ़-मल्हारगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर बाइक सवार को रोककर बैग की तलाशी ली, जिसमें 10 किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनलाल पिता रामचंद्र मीणा निवासी केशरपुरा, प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में अफीम जीवन सिंह से लाना बताया। जब्त माल की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post