समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)
Showing posts from October, 2026

*बेगूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कारों से अफीम व डोडाचूरा जब्त**चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने चन्दाखेड़ी-जोगणियामाता रोड पर नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को देखकर भागे तस्करों की दो कारों (ग्रांड आई-10 व स्विफ्ट) को जब्त कर उनमें से 3.590 किग्रा अफीम दूध और 86.080 किग्रा डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।*

*नीमच। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ( dj )श्रीमान वीरेंद्र सिंह राजपूत साहब की फोटो और पदनाम का उपयोग कर व्हाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। न्यायालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह ठगी या अफवाह फैलाने का प्रयास हो सकता है। किसी भी संदिग्ध मैसेज या मांग पर विश्वास न करें और तुरंत सतर्क रहें।*

प्रतापनगर पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 13.01 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तारUdaipur Police उदयपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए 13.01 ग्राम अवैध MDMA बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह राव एवं डीएसटी प्रभारी भरत योगी के नेतृत्व में की गई।जांच में सामने आया कि आरोपी जसवन्त (29) निवासी करूकड़ा, भादसौड़ा, चित्तौड़गढ़ ने आरोपी पूजा (33) निवासी प्रतापनगर, उदयपुर से 13.01 ग्राम MDMA (मिथाइलीनडाईऑक्सी मेथैमफेटामाइन) खरीदा था। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया।मामले में थाना प्रतापनगर में प्रकरण संख्या 546/2026, धारा 8/22 व 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से MDMA की खरीद-फरोख्त से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के संबंध में पूछताछ कर रही है।

*सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति की, उपचार के दौरान मृत्यु*! नीमच । जिले की जावद तहसील अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले देवीलाल पिता लाला रेगर उम्र 54 वर्ष निवासी रूपपुरा के रहने वाले मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की 28/09/2026 को अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी जिससे युवक मोटरसाइकिल सहित खाई में गिर गया था जिसे उपचार के लिए नीमच शासकीय चिकित्सालय लाया गया था जहां से उसे अन्यत्र रेफर किया गया था बीते कल उसकी मृत्यु हो गई, नीमच शासकीय चिकित्सालय में शव परीक्षण करवाने के पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया उक्त मामले में जावद पुलिस का जांच अनुसंधान जारी है।

*मृतक सांवलिया ग्वाला की घटना को लेकर श्री चंद्रवंशी ग्वाला समाज छावनी ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*_नीमच।_ श्री चंद्रवंशी ग्वाला समाज छावनी के पदाधिकारियों ने आज _अपर कलेक्टर श्री चंद्र सिंह जी धार्वे_ को जिला कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मृतक _सांवलिया पिता सूरज सुराह ग्वाला_ की दुखद घटना को लेकर विक्रम फैक्ट्री प्रबंधन पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बताया गया कि 29 सितम्बर को तबीयत बिगड़ने पर सांवलिया को उदयपुर ले जाते समय नयागांव फाटक पर लगभग 30 से 35 मिनट तक फाटक बंद रहने के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाया और रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक 5 बहनों पर इकलौता भाई था। समाज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में इस तरह की घटना ना हो, इसके लिए नयागांव फाटक पर अंडरब्रिज या ओवरब्रिज बनाया जाए। साथ ही इस घटना को लेकर रेलवे फाटक पर एम्बुलेंस रोकने को लेकर लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर समाज के _पटेल श्री बालकिशन जी पटेल, उपाध्याय श्री शेरसिंह जी दीवान, सचिव श्री अनिल जी सुराह, सह-सचिव श्री गोविंद जी सुराह, पार्षद श्री हरगोविंद दीवान, गोपाल चंद्रवंशी, अशोक सुराह, राजू ग्वाला,कमल ग्वाला, लव कुमार ग्वाला, गोविंद ग्वाला, राहुल ग्वाला, महेश ग्वाला, विनय ग्वाला, भोला ग्वाला, तरुण ग्वाला, विशाल ग्वाला, लोकेश ग्वाला, गौरव ग्वाला, चेतन ग्वाला, केशव ग्वाला, निखिल ग्वाला, राजू ग्वाला, नवल ग्वाला, सनी ग्वाला, गंगाराम दीवान, भारत ग्वाला, राजू ग्वाला, पूनम ग्वाला, सूरज ग्वाला, गोपाल ग्वाला, अंकीत ग्वाला, राम ग्वाला, मनोज ग्वाला, गगन ग्वाला, ईश्वर ग्वाला, अशोक ग्वाला, कन्हैया लाल ग्वाला, जितेन्द्र ग्वाला, गोपाल ग्वाला सहित बड़ी संख्या में ग्वाला समाजजन उपस्थित रहे।_

*ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत छोटीसादड़ी में 12.50 लाख की अफीम के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार**प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।**अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और वृत्ताधिकारी रामेश्वर लाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने एनएच 56 पर स्वरूपगंज तिराहे के पास गश्त के दौरान यह सफलता हासिल की। कार्यवाहक थाना प्रभारी दिलीप सिंह उप निरीक्षक मय जाब्ता ने संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर बैठे दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा।**पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिनेश कुमार बेनीवाल निवासी डेडवा (जालौर) और लक्ष्मण भादू निवासी सुतला (जोधपुर) बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।*

*AI का खौफनाक खेल: रिश्तेदार ने महिला के बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 50 लाख रुपये*नीमच में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला; ढाबे पर काम करने आए यूपी के युवक ने AI ऐप से रची साजिश, गहने और जमीन बिकवा कर करवाई वसूलीनीमच | डिजिटल डेस्क:मध्य प्रदेश के नीमच जिले से साइबर ब्लैकमेलिंग और ठगी की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ ससुराल पक्ष के एक दूर के रिश्तेदार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल कर एक महिला के अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगभग 50 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घर में रहकर जीता भरोसा, फिर रची ब्लैकमेलिंग की साजिशमामला नीमच सिटी थाना क्षेत्र के माहेश्वरी मोहल्ला का है। पीड़ित मुकेश वर्मा ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके ससुराल पक्ष का दूर का रिश्तेदार ऋषभ वर्मा (निवासी: उत्तर प्रदेश) करीब 5-6 महीने पहले उनके घर आया था। वह उनके 'ओम साईं ढाबा' पर काम करने लगा और घर पर ही रहने लगा। इस दौरान उसने परिवार का पूरा भरोसा जीत लिया और घर की आर्थिक स्थिति, जमीन-जायदाद व बैंक से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल कर लीं।AI ऐप से बनाए आपत्तिजनक फोटो और वीडियोकरीब 6 महीने काम करने के बाद ऋषभ वापस उत्तर प्रदेश लौट गया। इसके कुछ समय बाद उसने महिला के सामान्य फोटो-वीडियो को एक AI ऐप के जरिए मॉर्फ करके अश्लील बना दिया। उसने ये आपत्तिजनक क्लिप और फोटो महिला के व्हाट्सएप पर भेजे और धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए, तो इन्हें सोशल मीडिया पर डालकर पूरे परिवार को बदनाम कर देगा।पति और बच्चों को जान से मारने की दी धमकीबदनामी और डर के साए में जी रही महिला ने जब शुरुआत में पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने उसके पति और दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दे डाली। डर के कारण महिला ने यह बात अपने पति से छुपाकर रखी। आरोपी अलग-अलग व्यक्तियों के 20 से 25 फोन-पे स्कैनर भेजकर पैसे मंगवाता रहा।गहने गिरवी रखे, जमीन बेची और दे दिए 50 लाख रुपयेब्लैकमेलिंग के इस जाल में फंसकर महिला ने पिछले 5 से 6 महीनों के भीतर: * फोरलेन पर स्थित जमीन की बिक्री से मिले पैसे, * घर में रखे सोने के जेवरात गिरवी रखकर और गोल्ड लोन लेकर जुटाए गए पैसे, लगभग 50 से 60 बार में टुकड़ों-टुकड़ों में आरोपी द्वारा भेजे गए QR कोड व फोन-पे स्कैनर पर ट्रांसफर कर दिए। यह रकम करीब 50 लाख रुपये तक पहुंच गई।रुपये खत्म होने पर खुली पोलजब घर की पूरी जमा पूंजी खत्म हो गई और आरोपी की धमकियां लगातार बढ़ती रहीं, तब महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी बात बताई। सच सामने आते ही पति मुकेश वर्मा अपनी पत्नी को लेकर नीमच सिटी थाने पहुंचे और आरोपी ऋषभ वर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।क्या कहती है पुलिस?विजय सागरिया टीआई नीमच "फरियादी की शिकायत पर आरोपी ऋषभ वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5) के तहत जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने AI टूल्स का सहारा लेकर अश्लील तस्वीरें जनरेट की थीं और करीब 50 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम उत्तर प्रदेश रवाना कर दी गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साइबर सेल के जरिए पैसों के ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है। "

Load More
That is All