*उदयपुर में एक परिवार का निर्णय हर किसी को हैरान कर रहा है*यहां राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर सूरत के कपड़ा बाजार में 15 करोड़ रुपये का सालाना साम्राज्य खड़ा करने वाले एक परिवार ने सांसारिक मोह-माया को त्यागकर वैराग्य का मार्ग चुन लिया है उदयपुर जिले के जसवंतगढ़ गांव निवासी दिलीप भाई भोगर (47), उनकी पत्नी ज्योति बेन (45) और उनकी दोनों बेटियां छवि (22) व चार्वी (14) अब करोड़ों के व्यापार और तमाम सुख-सुविधाओं को छोड़कर जैन संत बनने जा रहे हैं *पूरे परिवार की भव्य दीक्षा आगामी 8 फरवरी, 2027 को सूरत के पाल में संपन्न होगी*
byAll State News 24
-
0