समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*_खातेगांव टीआई हत्याकांड: मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गुजरात से गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा_*_देवास। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की मिनी ट्रक से कुचलकर हुई निर्मम हत्या के मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल को गुजरात से धर दबोचा है। फरार चल रहे आरोपी मनीष को देवास लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।__पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर की रात अवैध शराब की चेकिंग के दौरान खातेगांव टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी को शराब तस्करों ने वाहन से कुचल दिया था। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल फरार था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। देवास पुलिस की विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से सख्त पूछताछ कर मध्य प्रदेश से गुजरात तक फैले अवैध शराब तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य सफेदपोशों और घटना की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।_

Post a Comment

Previous Post Next Post