समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*ऑपरेशन त्रिनेत्र: हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की 1.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज**अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आलीशान मकान, क्रेटा कार और जॉन डियर ट्रैक्टर पर पुलिस की कार्रवाई,राजस्थान-मध्यप्रदेश में दर्ज हैं 19 आपराधिक मामले..**प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अरनोद क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अरनोद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत की।**पुलिस के अनुसार आरोपी ने तस्करी से अर्जित कमाई से गांव देवल्दी में करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपए का आलीशान मकान, 12 लाख रुपए की क्रेटा कार और 9 लाख रुपए का जॉन डियर ट्रैक्टर खरीदा था। सक्षम प्राधिकारी सफेमा एवं एनडीपीएस एक्ट नई दिल्ली से फ्रीजिंग आदेश स्वीकृत होने के बाद 15 नवंबर को पुलिस ने संपत्तियों पर बोर्ड लगाकर उन्हें फ्रीज किया।**आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 से 2026 तक राजस्थान और मध्यप्रदेश में हत्या, मारपीट, अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी सहित 19 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी वर्तमान में जोधपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद है।**अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा की टीम ने वित्तीय जांच के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया।*

Post a Comment

Previous Post Next Post