*थाना औ.क्षेत्र. जावरा टीम को चोरी गये आयशर ट्रक को 24 घंटे में जप्त करने में मिली सफलता**घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 09.11.26 को फरियादी – अंकलेश्वर पिता प्रभुलाल भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम भूतड़ा द्वारा रिपोर्ट किया कि मेरी आयशर ट्रक क्रमांक RJ 09 GE 5978 इंजन नम्बर E426CDTA512174 व चेसिस नम्बर MC2CAMRCOTA123361 कीमत 27 लाख रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना औ.क्षे. जावरा पर अप.क्र. 612/26 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध किया गया।*पुलिस की कार्यवाही*प्रकरण में घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम विवेक कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औ. क्षेत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित मिश्रा के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की पतारसी व चोरी गया मश्रुका बरामगी हेतु टीम गठित की गयी।प्रकरण में गठित टीम द्वारा टोल बैरियर पर उक्त वाहन RJ 09 GE 5978 की जानकारी प्राप्त करते उक्त वाहन मुंबई तरफ गुमराह करने हेतु लेकर गया तथा करीब 03.00 बजे वापस दिल्ली तरफ जाने की जानकारी मिली जिसकी तलाश हेतु गठित टीम को एक्सप्रेसवे पर उक्त वाहन के डिटेक्ट होने की जानकारी प्राप्त हुई। टीम रवाना होकर लगातार पीछा करते हुए आगे आने वाले पुलिस स्टेशनों को सूचना दी गई। चौकी जयसिंहपुरा जिला नूह हरियाणा को चोरी गये ट्रक के संबंध में सूचना दी गई थी। जिनके द्वारा ट्रक के नम्बर की जानकारी टोल बैरियर पर दी गई थी। कलिंजर टोल जिला नूह हरियाणा पर ट्रक खराब होने से अज्ञात आरोपियों के द्वारा ट्रक छोड़कर भाग जाना बताया गया तथा चौकी जयसिंहपुरा में ट्रक RJ 09 GE 5978 को जप्त किया गया। पुलिस टीम तथा चौकी जयसिंहपुरा पुलिस की मदद से लगातार मेहनत करते हुए ट्रक के जाने के रास्तो में सूचना देकर और पीछा कर ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।*जप्त मश्रुका*1\. आयशर ट्रक क्रमांक RJ 09 GE 5978 इंजन नम्बर E426CDTA512174 व चेसिस नम्बर MC2CAMRCOTA123361 कीमत 27 लाख रुपये।सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक सुमित मिश्रा, उनि प्रदीप शर्मा, प्रआर 567 बालकृष्ण चन्देल, प्रआर 128 वीरेन्द्रसिंह व उनि बलवीर सिंह चौकी प्रभारी चौकी जयसिंहपुरा जिला नूह हरियाणा, सुनील शर्मा चौकी जयसिंहपुरा हरियाणा।
byAll State News 24
-
0