समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*_राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री, मंत्रियों तक के गढ़ में हारी बीजेपी_*राजस्थान में बीजेपी लगातार पिछड़ रही है राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के नतीजे आ रहे हैं और तस्वीर साफ हो रही है।जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों में कांग्रेस काफी आगे चल रही है। अभी तक के नतीजों में कांग्रेस पंचायत समिति में 3000 से ज्यादा सीटें जीत चुकी है, जबकि भाजपा 1800-2000 के आसपास है। जिला परिषद में भी कांग्रेस की साफ बढ़त है। कई जिलों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भी कांग्रेस ने जिला परिषद पर कब्जा जमा लिया।अब थोड़ा पिछली बार की बात करें। 2020-21 के पंचायत चुनाव में भाजपा कई जिला परिषदों में मजबूत रही थी, खासकर पहले चरण में। पंचायत समितियों में दोनों पार्टियों में कड़ी टक्कर थी और कांग्रेस कुछ जगहों पर आगे रही थी। कुल मिलाकर पिछली बार दोनों के बीच काफी नजदीकी मुकाबला था।इस बार का रुझान अलग है। कांग्रेस ने पिछली बार के मुकाबले काफी मजबूत प्रदर्शन किया है। गांव-गांव में भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी साफ दिख रही है। निर्दलीय और आरएलपी जैसी पार्टियां भी अच्छी संख्या में सीटें ले रही हैं, जो कई जगहों पर निर्णायक साबित हो सकती हैं।नतीजे अभी पूरे नहीं आए हैं। 4 जिलों की गिनती दिसंबर में होगी। लेकिन अभी के रुझान बता रहे हैं कि ग्रामीण राजस्थान में कांग्रेस की वापसी जोरदार है।इन जिला परिषद के रिजल्ट पर एक नजर डालिए, जैसलमेर-टोटल वार्ड-21 वार्डकांग्रेस-20बीजेपी-1दौसा-टोटल वार्ड-37कांग्रेस-35बीजेपी-2कोटपुतली-बहरोड़-टोटल-27कांग्रेस-20बीजेपी-5अन्य-1टोंक-टोटल वार्ड-31कांग्रेस-25बीजेपी-5अन्य-1सवाईमाधोपुरटोटल वार्ड-31कांग्रेस-26बीजेपी-4अन्य-1सिरोहीटोटल वार्ड-27कांग्रेस-21बीजेपी-5अन्य-1हनुमानगढ़टोटल-37कांग्रेस-26बीजेपी 7अन्य 4जोधपुरटोटल-43कांग्रेस 31बीजेपी 9अन्य 3

Post a Comment

Previous Post Next Post