समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*MP की जेलों में अलर्ट**दीपावली पर कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, रातभर रहेगा पहरा*भोपाल। दीपावली के त्योहार को देखते हुए प्रदेशभर की जेलों में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। जेल मुख्यालय ने सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। रातभर कम से कम एक वरिष्ठ अधिकारी जेल परिसर में मौजूद रहकर सुरक्षा की निगरानी करेगा। जेल अधीक्षक और उप अधीक्षक भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।*8 सिमी कैदी हुए थे फरार*भोपाल सेंट्रल जेल से 31 अक्टूबर 2016 को दीपावली की रात 8 सिमी आतंकियों के फरार होने की घटना के बाद हर साल विशेष सतर्कता बरती जाती है। आतंकी जेल की दीवार फांदकर भागे थे। फरार होने से पहले उन्होंने प्रधान आरक्षक की हत्या की थी। हालांकि, सुबह भोपाल के बाहरी इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ में सभी आतंकियों को मार गिराया था।*32 सिमी कैदी है जेल में*वर्तमान में भोपाल सेंट्रल जेल के उच्च सुरक्षा वाले अंडा सेल में सिमी से जुड़े 32 कैदी बंद हैं। जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने सात से नौ नवंबर के बीच धनतेरस, दीपावली और भाई दूज के त्योहारों को देखते हुए एक दिन पहले से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने त्योहार समाप्त होने के बाद भी सतर्कता बनाए रखने को कहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post