डॉक्टर साहब की 'गुंडागर्दी' वाला ऑडियो वायरल, मरीज की मौत के बाद परिजनों को दी गंदी-गंदी गालियां और धमकियां!डॉक्टर साहब का बिगड़ा बोल: "हिजड़े करते हैं फोन पर बात, मर्द हो तो सामने आ..."नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। आशा अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक तिवारी का एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर कम और किसी बाहुबली या दबंग की भाषा बोलने वाले डॉक्टर साहब सरेआम फोन पर गंदी-गंदी गालियां बकते और जान से मारने की धमकियां देते सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो में डॉक्टर साहब मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए कह रहे हैं— "तू आ अस्पताल, तेरे को मालूम है न मैं कहाँ बैठता हूँ... मर्द का दूध पिया है तो सामने आके बात कर, फोन पर तो हिजड़े बात करते हैं..."क्या है पूरा मामला- क्या ऑडियो वायरल के बाद होगी कार्यवाही ?इस मामले में 21.1.2025 p को पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन) के मुताबिक, कूंजार्ड (चौकड़ी), मनासा निवासी पुष्पा बाई राठौर ने आरोप लगाया है कि उनके पति बाबूलाल राठौर को अचानक सीने में दर्द होने पर 3 नवंबर 2024 की रात करीब 11:30 बजे चौधरी नर्सिंग होम लाया गया था।परिजनों का आरोप है कि डॉ. अभिषेक तिवारी ने बिना किसी गंभीर जांच के केवल ईसीजी के आधार पर मरीज को 'पावरफुल' इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद मरीज की तबीयत सुबह तक और ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें तुरंत अन्यत्र ले जाने को कह दिया। जब परिजन मरीज को उदयपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने सीटी स्कैन रिपोर्ट देखकर बताया कि मरीज को ब्रेन हेमरेज (Brain Hemorrhage) हुआ था, जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इसी मामले में मृतक के बेटे ने डॉक्टर से मोबाइल पर बात की थी तो डॉक्टर ने गाली गलौज की! अब इसका ऑडियो वायरल हुआ है, इस मामले में पर्याप्त सबूत मिले हैं क्या पुलिस कार्यवाही करेगी!
byAll State News 24
-
0