*राजस्थान में ट्रेन उड़ाने की साजिश, ट्रैक पर ब्लास्ट:पैसेंजर रेल गुजरने के करीब 45 मिनट बाद धमाका, 200 मीटर दूर तक आवाज, ट्रेन कैंसिल*> श्रीगंगानगर / अनूपगढश्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद ब्लास्ट हो गया है। ये धमाका इतना जोरदार था कि आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी।ब्लास्ट के कारण रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक (सिल्लियां) पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। घटना मंगलवार देर रात करीब 9:45 बजे, अनूपगढ़ कस्बे के 50 जीबी गांव के पास की है।ब्लास्ट की जानकारी के बाद आईबी, सीआईडी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे तक इस लाइन पर ट्रैफिक बंद किया गया।ग्रामीणों ने सुना धमाका, रात 11 बजे पहुंची पुलिसरामसिंहपुर सीआई राम प्रताप ने बताया- मंगलवार रात 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन रवाना हुई थी।करीब 9 बजे ट्रेन 50 जीबी गांव के पास आस-पास पहुंची। ट्रेन के गुजरने के करीब 45 मिनट बाद पटरी पर धमाका हुआ।धमाके की आवाज सुनकर 200 मीटर दूर बसे ढाणी में रहने वाले ग्रामीण पटरियों के पास पहुंचे थे। उनकी सूचना के बाद रात 11 बजे पुलिस व दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।ट्रेनें कैंसिल की, ATS अधिकारी भी मौके पररात करीब 2 बजे आईबी और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची। सवा दो बजे एटीएस के एडीशनल एसपी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने कहा- ब्लास्ट की तीव्रता कितनी थी और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। द टाइम्स ऑफ एमपी व्हाट्सएप्प चैनल ज्वाइन करे। एफएसएल की टीम यहां से सैंपल लेकर जांच करेगी। घटना के बाद सुरक्षा और जांच के चलते सुबह 9 बजे तक ट्रेनों को ट्रेनें रद्द दिया है। घटनास्थल पर जांच और सुरक्षा से जुड़ी कार्रवाई जारी है।अक्टूबर में सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था विस्फोटकपाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। इनमें 7.750 किलोग्राम विस्फोटक (RDX), दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 867 कारतूस हैं।5 बैटरी और दो रिमोट भी हैं। ये हथियार सोमवार रात पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए। पिस्टल पर 'Made in Turkey' लिखा हुआ है। आशंका है कि यह किसी बड़ी साजिश की तैयारी थी।राजस्थान में पहले भी हुईं ट्रेन बेपटरी करने की साजिश19 जनवरी, 2026: 9 महीने पहले जयपुर में विदेशी पर्यटकों से भरी महाराजा एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश हुई। साजिशकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर लोहे की एंगल रख दिए थे। लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया07 अप्रैल, 2026: चित्तौड़गढ़ में इसी साल 7 अप्रैल को रात करीब 2.37 बजे रेल ट्रैक पर लोहे की पटरी रखकर मालगाड़ी को डिरेल करने की कोशिश की गई। ओराई नदी की पुलिया पर रखे 17 फीट टुकड़े से इंजन टकराया, लेकिन वह दूर गिर गया और हादसा टल गया। 23 अगस्त, 2024 :दो साल पहले पाली में हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को बेपटरी करने की साजिश का मामला सामने आया था। 23 अगस्त की रात को अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रख दिया था। रात करीब साढ़े 8 बजे अहमदाबाद से जोधपुर आ रही वंदे भारत ट्रेन इस सीमेंट के ब्लॉक से टकरा गई थी।
byAll State News 24
-
0