*रतलाम में नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली:3 घंटे पहले पिता को किया था फोन, बोली- मेरे साथ मारपीट हुई, शाम को मौत; ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप*रतलाम के मंगलमूर्ति रेसीडेंसी में सोमवार शाम एक नवविवाहिता की मौत हो गई। 27 साल की नेहा किराये के मकान में फंदे पर लटकी मिली।घटना के समय उसका पति नवीन घर से ऑफिस का काम कर रहा था। काफी देर तक एक साल का बेटा रोता रहा तो नवीन कमरे में देखने गया।वहां नेहा का शव खिड़की के पास लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। नेहा के पिता ने पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।महिला ने पहले भी पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पति व बेटे के साथ मृतिका नेहा।पति व बेटे के साथ मृतिका नेहा।दोपहर में पिता से फोन पर की थी बातघटना औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके की मंगलमूर्ति रेसीडेंसी में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। नेहा (27) की शादी नवीन शंखवाल से हुई थी। दोनों किराये के मकान में रहते थे। उनका एक बेटा है। नवीन आईटी कंपनी में काम करता है। वह घर से ही ऑफिस का काम करता था।नेहा के पिता राजेंद्र कुमार साख्य ने बताया कि सोमवार दोपहर 3:34 बजे बेटी का फोन आया था। उसने अपने साथ मारपीट होने की बात बताई थी। पिता ने उसे ग्वालियर आने को कहा। इस पर नेहा ने कहा था कि वह 8 दिन बाद आएगी।शाम करीब 7:30 बजे दामाद नवीन का फोन आया। उसने बताया कि नेहा ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद पिता ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र थाने को जानकारी दी।पुलिस-FSL टीम मौके पर पहुंचीसूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर देवीलाल पाटीदार, FSL अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। घर के अंदर नेहा का शव खिड़की के पास लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। उस समय पति नवीन और बच्चा भी घर में थे।पुलिस ने जांच और पंचनामा बनाने के बाद सोमवार रात शव मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने नेहा के मायके वालों को सूचना दी। मंगलवार सुबह पिता, मां, बहनें और दूसरे परिजन ग्वालियर से रतलाम पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमॉर्टम हुआ।शाम करीब 4 बजे पुलिस ने शव मायके वालों को सौंप दिया। मायके पक्ष ने शव को ग्वालियर ले जाने के बजाय रतलाम में ही अंतिम संस्कार करने की बात कही।
byAll State News 24
-
0