समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*ब्रेकिंग न्यूज*राजस्थान पुलिस का बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदमराजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, पुलिस और शिक्षा विभाग ने मिलाया हाथ।प्रदेश के 36,765 सरकारी स्कूलों में चलेगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम।महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू।एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग श्रीमती लता मनोज कुमार और स्कूल शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने किए एमओयू पर हस्ताक्षर।डीआईजी, क्राइम दीपक भार्गव भी रहे मौजूदकक्षा 6 से 12 तक की हर बालिका को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने की बड़ी पहल।बेटियों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर, मुश्किल परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने का मिलेगा आत्मविश्वास।केवल आत्मरक्षा ही नहीं, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता सेवाओं के इस्तेमाल की भी मिलेगी जानकारी।11,701 ब्लॉक स्तरीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा राजस्थान पुलिस विभाग।प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से सभी 36,765 विद्यालयों में पहुंचेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण।शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण के साथ बाल अधिकार एवं जेंडर जागरूकता पर भी रहेगा फोकस।सुरक्षित स्कूल, सशक्त बेटियां और आत्मनिर्भर भविष्य—इस पहल का मुख्य लक्ष्य।

Post a Comment

Previous Post Next Post