समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*रतलाम के 1644 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप का तोहफा, खाते में आएंगे 25-25 हजार रुपये**प्रदेश के 1.22 लाख विद्यार्थियों को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का होगा अंतरण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को करेंगे राशि ट्रांसफर*रतलाम/भोपाल, 31 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश सरकार ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लैपटॉप क्रय के लिए राशि वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों के खातों में 25-25 हजार रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेशभर के विद्यार्थियों को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जाएगी।इस महत्वाकांक्षी योजना में रतलाम जिले के 1644 मेधावी विद्यार्थी भी शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को दिया जा रहा है, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।*रतलाम के दो टॉपर भोपाल में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व*लैपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से दो-दो टॉपर्स को आमंत्रित किया गया है। रतलाम जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालूखेड़ा की नीलोफर शेख और साईं श्री एकेडमी रतलाम की अक्षिता पालीवाल कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 1644 मेधावी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से दी जाने वाली यह राशि विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।*डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया संबल*प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों से जोड़ना है। लैपटॉप मिलने से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अन्य तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।सरकार की इस पहल को उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर मेधावी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का प्रोत्साहन मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर डिजिटल दौर में उनकी शिक्षा को तकनीकी संसाधनों का मजबूत सहारा मिलेगा। 1 सितंबर को होने वाला राशि अंतरण प्रदेश के हजारों मेधावी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और तकनीक की दिशा में नई शुरुआत साबित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post