*राजस्थान पासिंग हुंडई क्रेटा कार से 2.495 किलो MD ड्रग्स बरामद* रतलाम। रतलाम के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान पासिंग हुंडई क्रेटा कार से 2.495 किलो MD ड्रग्स बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए आंकी गई है। मावता चौकी प्रभारी को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानीगांव फंटे पर नाकाबंदी की थी, जिसके बाद तस्करों ने वाहन नहीं रोका और पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। उबड़-खाबड़ कच्चे रास्ते के कारण आरोपी बिलंदपुर-चिपिया के जंगल में कार छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने कार और ड्रग्स को जब्त कर मुख्य आरोपी लखन मीणा सहित चार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनके पूरे सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।
byAll State News 24
-
0