समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*ठेकेदार की लापरवाही ने ली महिला की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा**नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जमुनिया कलां गांव के पास बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने पैदल चल रही महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।**घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लगी एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर न तो वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं और ना ही कोई सांकेतिक बोर्ड (डायवर्जन साइन)। निर्माण कंपनी और ठेकेदार की इसी घोर लापरवाही के कारण क्षेत्र में आए दिन हादसे और मौतें हो रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।*

Post a Comment

Previous Post Next Post