समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

राजस्थान *मन्दसौर जिले के ट्रैक्टर-ट्रॉली को बस ने मारी टक्कर 2 कि मौत 15 से ज्यादा घायल देवमाली में दर्शन करने जा रहे थे* ब्यावर जिले में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इससे ट्रॉली सवार कई यात्री उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कुछ उसके नीचे दब गए। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोग घायल हो गए। मसूदा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 4:15 बजे यह हादसा खरवा गांव और मसूदा के बीच हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी 4-5 परिवारों के 31 लोग सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी करीब 10 दिन पहले धार्मिक यात्रा पर निकले थे। रामदेवरा और खाटूश्यामजी के दर्शन के बाद पुष्कर पहुंचे थे। पुष्कर दर्शन कर बुधवार को देवमाली जा रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही मसूदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद 15 से ज्यादा गंभीर घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जेएलएन अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया। घायलों के पहुंचते ही इमरजेंसी में इलाज शुरू किया गया। *हादसे में दो की मौत* मसूदा थाने के कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया- हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को अजमेर रेफर किया गया। सभी यात्री धार्मिक यात्रा पर निकले थे। पीछे से बस की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।‌हादसे में कालूलाल (65) और नाहर सिंह (62) की मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post