*आबकारी विभाग नीमच की अवैध मदिरा पर कार्यवाही* * Special drive के अंतर्गत *जिला नीमच में दिनांक 8/9/2026 को * जिला नीमच आबकारी कार्यपालिक दलबल द्वारा नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर अवैध शराब पर कार्यवाही की।जिसमें मुख्य रूप से ग्राम केनपुरिया, जोरावर पूरा, मांगरोल, मांगरोल चक, मुंडला चक, बोरखेड़ी सहारगराम, हिंगोरिया आदि ग्रामों में अवैध शराब के संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर विधिवत् तलाशी लेकर निम्न अनुसार अवैध मदिरा बरामद की गई :-1. देशी मदिरा प्लेन 3.24 बल्क लीटर 2. हाथ भट्टी मदिरा 25 ब.लि3. महुआ लाहन 880 लीटर अवैध मदिरा जप्त कर 02 आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं धारा 36(ए)के तहत *कुल 07 *प्रकरण* पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 96,176/- रुपये है । *उपरोक्त के साथ नयागांव टोल के समीप अन्तराज्यीय हाईवे पर नाका लगाकर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की गई।
byAll State News 24
-
0