समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

ब्रेकिंगजिला आबकारी विभाग, इंदौर मुखबिर सूचना पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, बंद मकान से 234 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद अनुमानित कीमत लगभग 1.17 लाख मसाला 11 पेटी एवं प्लेन 15 पेटी मदिरा जब्तआबकारी आयुक्त महोदय मध्यप्रदेश के दिए गए निर्देशों के परिपालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर महोदय शिवम वर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में, कंट्रोलर कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर के नेतृत्व में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 09 सितंबर 2026 को प्रातःकाल के वक़्त आबकारी अधिकारी को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर महू गाव की सुपरसिटी कॉलोनी,शांति नगर में स्थित मकान नंबर 28D की तलाशी की कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर , निधि शर्मा एवं आबकारी उपनिरीक्षक जयेश वास्केल एवं उनकी टीम द्वारा की गई।इस प्रकार मौके से कुल लगभग 234 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.17 लाख है। बरामद मदिरा मध्यप्रदेश में बिक्री हेतु थी।जिला आबकारी विभाग, इंदौर द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध अभियान निरंतर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post