*ओम बड़ोदिया ने मूक पशु के प्रति दिखाई संवेदना- सड़क दुर्घटना में मृत ऊंट का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार*मंदसौर । सीतामऊ फाटक स्थित ब्रिज पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में एक ऊंट की असमय मृत्यु हो गई। राजस्थान के रेबारी समाज के लोग अपने ऊंटों को लेकर ब्रिज से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक वाहन की तेज गति देखकर ऊंट अचानक घबरा गया और संतुलन बिगड़ने के कारण ब्रिज से सीधे नीचे जा गिरा। अत्यधिक ऊंचाई से गिरने तथा गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही निरंतर मूक पशु-पक्षियों की सेवा और संरक्षण में लगे गौ आरोग्य सेवा समिति के अध्यक्ष ओम बड़ोदिया तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की संवेदनशीलता को समझते हुए बिना किसी देरी के राहत और व्यवस्था का कार्य शुरू किया। ओम बड़ोदिया ने क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र गिरी गोस्वामी और ऊंट के मालिक के साथ मिलकर नगर पालिका प्रशासन से संपर्क साधा। तत्पश्चात नगर पालिका की जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को मौके पर बुलवाया गया।
byAll State News 24
-
0