समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*कनघट्टी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच घायल**पिपलियामंडी:-* कनघट्टी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद में दो महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए पिपलियामंडी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं अस्पताल पहुंचने के बाद अव्यवस्था का एक मामला भी सामने आया। जानकारी के अनुसार दो घायलों को अस्पताल में तत्काल स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों व अन्य लोगों ने उन्हें परिसर में उठाकर लेटाया। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post