समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*नाहरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 बाइक और 1 भैंस चुराने वाले कंजर गिरोह का पर्दाफाश**मंदसौर।* संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नाहरगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 6 चोरी की मोटरसाइकिलें और 1 भैंस जप्त की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।*सीसीटीवी से पकड़ाया आरोपी*जानकारी अनुसार दिनांक 22.09.2026 को थाना नाहरगढ़ पर रिपोर्ट दर्ज हुई कि 17.08.2026 को घर के पीछे बाड़े में खड़ी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43 MA 5921 कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। इस पर थाना नाहरगढ़ में अपराध क्र. 396/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध की पहचान हुई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 6मोटरसाइकिलें और 1 भैंस जप्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post