*राजीव गांधी हत्याकांड का हवाला देकर राहुल की सुरक्षा को लेकर एमपी पुलिस ने थोपीं 31 शर्तें*इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को हुई हत्या का हवाला देकर पुलिस ने राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर आयोजकों के सामने 31 शर्तें रखी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी निर्देशों में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित वर्मा आयोग की रिपोर्ट का भी हवाला दिया है।पुलिस ने आयोजकों से कार्यक्रम में आने वालों की वास्तविक संख्या बताने के साथ यह भी पूछा है कि किस जिले या कॉलेज से कितने लोग आ रहे हैं। कितने निजी वाहनों से आएंगे और कितने बस या रेल से। पुलिस ने वाहनों के नंबर और चालकों के मोबाइल नंबर भी मांगे हैं। पुलिस की इन शर्तों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये शर्तें सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लगाई गई हैं।
byAll State News 24
-
0