समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*बड़ी खबर**सिंगरौली में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, बंदूक की नोक पर 500 ग्राम सोना और ढाई लाख लूटे, कर्मचारी को लगी गोली*सिंगरौली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पिछली 20 करोड़ की बैंक लूट का खुलासा भी नहीं हुआ और फिर दिनदहाड़े बड़ी वारदात हो गई। जयंत मार्केट स्थित कंचन ज्वेलर्स में चार नकाबपोश बदमाश दो बाइक से आए और फायरिंग करते हुए दुकान में घुस गए। बदमाशों ने दुकान मालिक कमलेश सोनी पर बंदूक के बट से हमला कर घायल कर दिया और कर्मचारी के हाथ में गोली मार दी। इसके बाद बंदूक की नोक पर करीब 500 ग्राम सोना और ढाई लाख कैश लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यूपी और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post