समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*महिला आरटीओ इंस्पेक्टर शादी के लिए राजी नहीं हुई तो पहले हथोड़ा मारकर मौत के घाट उतारा, फिर खुद भी फंदे पर झूल गया इंदौर में कोचिंग चलाने वाला प्रेमी...*मध्यप्रदेश की राजधानी में आज सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया... यहां के भंवरी जोड़ स्थित लेखपाल कॉलोनी स्थित एक घर में महिला आरटीओ इंस्पेक्टर 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव खून से लथपथ हालत में मिला... इस बारे में पुलिस ने मीडिया को बताया कि उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी ने कथित तौर पर हथौड़े से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और खुद भी घर से ही कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया... फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना हथौड़ा सहित अन्य साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया... प्रारंभिक जांच में पता चला कि पवन पूर्व में इंदौर में ही कोचिंग क्लास चलाता था और खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था... बताते हैं कि पवन मीनाक्षी से ही शादी करना चाहता था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए राजी नहीं थी... वहीं मीनाक्षी की एक तीन साल की बेटी होने की जानकारी भी सामने आ रही है और फिलहाल वह पति से अलग रह रही थी..!

Post a Comment

Previous Post Next Post