समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*मंत्री विजयवर्गीय की सफाई - ''संध्या यादव मेरी बेटी, मैंने उसे गोद में खिलाया... कांग्रेस-मीडिया ने जबरन मुद्दा बनाया''**पार्षद संध्या ने भी मंत्री को 'पिता' बताकर 'भाई साहब' कहा!*इंदौर की विधानसभा-1 में एक कार्यक्रम के दौरान दिए बयान के बाद विपक्ष से लेकर मीडिया में घिराए काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अब सफाई दी... उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि संध्या यादव मेरी बेटी जैसी है... कांग्रेस ने मेरे कहे शब्दों को गलत तरीके से उठाकर दुष्प्रचार करवाया, जिससे मैं दुःखी हूं... इस मामले में ना संध्या के मन में कुछ है ना मेरे मन में... दूसरी ओर वार्ड 6 की पार्षद संध्या यादव ने भी वीडियो जारी कर रहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मेरे पिता तुल्य हैं और उन्होंने मुझे गोद में खिलाया है और जब मेरे पिताजी मीसाबंदी थे, तब से मेरा भाई साहब के घर आना-जाना है तथा जो भ्रमित खबरें चल रही हैं उस पर ध्यान ना दें..!

Post a Comment

Previous Post Next Post