समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

नीमचजीरन थाना क्षेत्र के ग्राम चल्दु के समीप स्थित कृपा बायोटेक फैक्ट्री में रविवार दोपहर काम के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सागर मंथन हादसे के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। साथी मजदूर उसे तत्काल निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।जिला चिकित्सालय में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंगेरी निवासी मनीष पिता गणपत लाल भाटी (लगभग 32 वर्ष) कृपा बायोटेक फैक्ट्री में मजदूरी और हेल्पर का काम करता था।सागर मान्थन रविवार को वह फैक्ट्री में वेल्डिंग मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।हादसे के बाद फैक्ट्री के अन्य साथी मजदूर और टीम के सदस्य तत्काल मनीष को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post