*एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार*मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग और 4.7 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया।पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोईन पिता इरफान मेवाती (21), निवासी खानपुरा, मंदसौर और शेरु पिता युनुस खान (21), निवासी नारायण नगर, खानपुरा, मंदसौर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 ग्राम एमडी ड्रग, 4.7 किलो डोडाचूरा, एक हीरो स्प्लेंडर बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत में बाइक करीब 70 हजार और मोबाइल करीब 20 हजार रुपए बताए गए हैं।मामले में मजीद खान पिता ईफ्तीकार खान, निवासी काजी चौक, मंदसौर फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 159/26 के तहत धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
byAll State News 24
-
0