*मंदसौर - संत को धमकी भरा पत्र मिलने पर गोभक्त मंडल ने एसपी को दिया ज्ञापन, सीएम से सुरक्षा की मांग**मंदसौर - 15 सितम्बर 2026*गौ रक्षा और धर्म जागरण में सक्रिय *परम पूज्य संत श्री पं. कमल किशोर जी नागर* को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।*गो भक्त मंडल क्षेत्र मंदसौर* के कार्यकर्ता आज अपने गांव स्थान से मंदसौर एसपी कार्यालय पहुंचे और *द्वारा - श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जिला मंदसौर* के माध्यम से *माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी* के नाम ज्ञापन सौंपा।*ज्ञापन में बताया कि -*दिनांक *04 सितंबर 2026 को श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला, भूरा डबरा, जिला झाबुआ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव* के अवसर पर रात्रिकालीन भव्य सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया था।संत श्री कमल किशोर जी नागर धर्मार्थ एवं *गौ-तस्करी जैसी गतिविधियों के विरुद्ध जनजागरण एवं गौ-संरक्षण* के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र में प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सामाजिक जनजागरण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।04 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा *भेंट स्वरूप प्रदान की गई सामग्री, शाल एवं श्रीफल के बीच एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ*। पत्र की छाया एवं विषयवस्तु को देखते हुए मामला अत्यंत गंभीर एवं सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक प्रतीत होता है।*मांग -* गो भक्त मंडल ने मांग की है कि उक्त धमकी भरे पत्र को गंभीरता से लेते हुए इसकी *सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच* करवाकर पत्र भेजने/रखने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए।साथ में प्राप्त धमकी भरे पत्र की छायाप्रति भी संलग्न की गई है।*आवेदकगण समस्त - गो भक्त मंडल क्षेत्र मंदसौर*
byAll State News 24
-
0