समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*मल्हारगढ़ तहसीलदार व टीआई ने नाले में बहकर जा रहे दो व्यक्ति को बचाया* ---------*मंदसौर।* मल्हारगढ़ में भारी बारिश के चलते नाले उफान पर होने की वजह से खाल की पुल पर पानी अधिक होने पर भी दो व्यक्ति नाला पार कर रहे थे तभी अचानक बाइक फिसली ओर बहने लगी। तभी मल्हारगढ़ तहसीलदार पंकज जाट एवं मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी की नजर पड़ी और दौड़कर तत्काल बहते हुए पानी से व्यक्ति का हाथ पकड़ कर बाहर खींचा और सुरक्षित बचा लिया लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण बाइक पानी में बहकर चली गई। जानकारी अनुसार बोरखेड़ी निवासी अशोक भाटी एवं पिपलिया विशनिया निवासी संतोष दमामी बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post