समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा परिणामों में राज्य के 10 नगर निगमों में से बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पर जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस को 3 नगर निगमों में सफलता मिली है. इसके अलावा 1 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी का दबदबा रहा.जयपुर (150 वार्ड): बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए 85 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं.अजमेर (80 वार्ड): बीजेपी 31 सीटें जीतकर सबसे आगे रही, वहीं कांग्रेस को 27 सीटें हासिल हुईं.उदयपुर (80 वार्ड): बीजेपी 28 सीटों के साथ आगे रही, जबकि कांग्रेस के खाते में 16 सीटें आईं.कोटा (100 वार्ड): बीजेपी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं.बीकानेर (80 वार्ड): बीजेपी को 13 और कांग्रेस को 11 सीटों पर सफलता मिली.भीलवाड़ा (70 वार्ड): बीजेपी ने 16 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस केवल 4 सीटों पर सिमट गई.अलवर (65 वार्ड): बीजेपी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को 13 सीटें मिलीं.जोधपुर (100 वार्ड): कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 22 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी को 16 सीटें हासिल हुईं.पाली (65 वार्ड): कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी को 21 सीटें मिलीं.भरतपुर (65 वार्ड): यहां निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों का दबदबा रहा, जिन्होंने 33 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी को 18 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं.

Post a Comment

Previous Post Next Post