समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*मंदसौर के सुरेश तेली को 15 भरी हुई घरेलू गैस की टंकियों के साथ प्रतापगढ़ पुलिस ने पकड़ा**धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध*सुरेश पिता मोहनलाल तेली निवासी राम मोहल्ला धान मंडी थाना सिटी कोतवाली मंदसौर मध्य प्रदेश को प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना पुलिस ने 15 गैस की टंकियां के साथ पकड़ा। 19 सितंबर को पठान जिन पुलिस ने हनुमान चौराहे पर नाकाबंदी कर रखी थी । इस दौरान एक मारुति सुजुकी ओमनी वैन आती हुई पुलिस को दिखाई दी। पुलिस नाकाबंदी को देखकर मारुति वैन चालक ने मारुति को रोक कर वापस घुमाने का प्रयास किया। पुलिस ने मारुति को रोका और उसकी तलाशी तलाशी में 15 घरेलू इंडियन गैस सिलेंडर भरे हुए मिले। चालक सुरेश पिता मोहनलाल तेली उम्र 38 साल निवासी राम मोहल्ला धान मंडी थाना सिटी कोतवाली मंदसौर को गैस की सिलेंडरों के संबंध में रसीद व अन्य कोई दस्तावेज बाबत पूछा तो नहीं होना बताया जिस पर जिला रसद अधिकारी जिला प्रतापगढ़ को कार्रवाई हेतु सूचित किया गया।जिस पर जिला रसद अधिकारी जिला प्रतापगढ द्वारा संपूर्ण कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश की जिस पर थाना रठांजना पर प्रकरण संख्या 135/ 2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post