*चित्तौड़गढ़ डीएसटी की बड़ी कार्रवाई! 1 साल से फरार ₹10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी देवीलाल जाट गिरफ्तार..!!**चित्तौड़गढ़, डीएसटी चित्तौड़गढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 01 साल से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी* *एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित देवीलाल जाट को डिटेन किया है देवीलाल जाट को आसीन्द जिला भीलवाडा के प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 01 वर्ष पूर्व जिला भीलवाडा के आसीन्द थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में देवीलाल पिता रामेश्वर लाल जाट निवासी कोलपुरा पुलिस थाना* *कपासन जिला चितौडगढ हाल गौद पुत्र भगवान जाट निवासी बनाकिया खुर्द थाना कपासन जिला चितौडगढ फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भीलवाडा द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था जिस पर डीएसटी की एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद,कृष्णकांत रामकेश, वीरेंद्र, सुरेश* *सुंडा,अशोक,जगदीश तथा साइबर सेल के एएसआई राजकुमार का गठन किया गया । 19 सितंबर 2026 को जरिए मुखबिर से एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि भीलवाड़ा जिले के* *आसीन्द थाने का ₹10000 का इनामी आरोपी जो कल दिन मे चारभुजा राजसमंद से कपासन की तरफ आएगा एवं फिर घर बनाकिया खुर्द* *जायेगा ! सूचना पुख्ता होने से एएसआई सूरज मय जाब्ता के रवाना हो कपासन की ओर तलाश कर तकनीकी सहायता से उक्त ईनामी एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित देेवीलाल पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया मगर मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर उसे डिटेन किया भीलवाडा पुलिस को सौंपी जा रही है कस्टडी**चित्तौड़गढ़ डी एस टी पुलिस ने आरोपी देवालाल जाट को नियमानुसार डिटेन कर लिया है। इस बड़ी सफलता के संबंध में भीलवाड़ा के संबंधित आसीन्द थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अग्रिम अनुसंधान और वैधानिक कार्रवाई के लिए भीलवाडा पुलिस के सुपुर्द किया गया*
byAll State News 24
-
0