*चुनावी विवाद के बाद पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना समेत 13 के खिलाफ मामला दर्ज..!!**निम्बाहेड़ा नगर परिषद चुनाव के बाद उपजे विवाद के बीच पूर्व सहकारिता मंत्री एवं कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना समेत 13 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने मे मामला दर्ज कर लिया गया, जानकारी अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 190, 132, 351(2), 352 और 221 लगाई गई हैं।**मामले में आरोपी के रूप में पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, रवि सोनी, बंटी पारख, जावेद खान, गोपाल आंजना, बाबूलाल धाकड़, दिनेश धाकड़, रोमिल चौधरी,* *मोहम्मद कुरैशी, उस्मान उर्फ कालू, लियाकत खान, जाकिर हुसैन और साजिद अली के नाम दर्ज दिखाई दे रहे हैं।**जानकारी के अनुसार ये धाराएं गैरकानूनी जमाव, लोक सेवक के कार्य में बाधा/बल प्रयोग, आपराधिक धमकी तथा जानबूझकर अपमान जैसे आरोपों से संबंधित हैं, इनमें धारा 132 लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल के इस्तेमाल से संबंधित है यह है मामला नगर परिषद चुनाव के बाद 16 सितंबर को कोतवाली थाने पर हुए घटनाक्रम में यह मामला सामने आया, उस दिन मारपीट के मामले में कुछ लोगों को पुलिस द्वारा थाने लाए जाने के बाद आंजना समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं के समर्थन में प्रशासन और आंजना के बीच नोक झोंक भी हुई, बाद मे पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने नियमानुसार जांच का आश्वासन दिया था और थाने मे बिठाए गए लोगों को रात को ही एसडीएम कोर्ट में पेश कर जमानत दे दी गई थी।*
byAll State News 24
-
0