समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

भानपुरा पुलिस ने 481 किलो डोडाचूरा पकड़ा, एक गिरफ्तारभानपुरा पुलिस ने धनकपुरा श्मशान घाट के पास कार्रवाई करते हुए मक्का के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 481 किलो 592 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके से टाटा ट्रक (RJ14 GH6295) कीमत 30 लाख रुपए भी जब्त कर आरोपी राजू उर्फ राजवीर सिंह राठौर (23), निवासी नयागांव को गिरफ्तार किया। मामले में दो आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post