*ब्रेकिंग न्यूज़**अफीम नीति 2026-27: 20 से 25 सितंबर के बीच होगा नई पॉलिसी का ऐलान,**मालवा-मेवाड़ के किसानों को जल्द मिलेगी राहत...**नीमच । मालवा और मेवाड़ अंचल के अफीम काश्तकारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फसल वर्ष 2026-27 के लिए नई अफीम नीति 20 से 25 सितंबर के बीच घोषित होने जा रही है। वित्त मंत्रालय की हरी झंडी के बाद केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर देगा।**सूत्रों के मुताबिक, इस बार की नीति में किसानों के हित में कई बड़े फैसले संभव हैं। CPS (कॉन्सेंट्रेटेड पॉपी स्ट्रॉ) पद्धति के तहत लाइसेंस प्राप्त किसानों को पुनः पारंपरिक लुआई-चिराई के पट्टे देने और कटे हुए पट्टों को बहाल करने की मांग पर सकारात्मक रुख बना है।**विभाग ने नीति जारी होने से पहले किसानों को दलालों से सावधान रहने और केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करने की चेतावनी दी है। नीति आते ही जिला स्तर पर पात्र काश्तकारों के लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।*
byAll State News 24
-
0