*मध्यप्रदेश पुलिस के अगले मुखिया के लिए रेस में प्रथम पायदान पर जेल डीजीपी वरुण कपूर*भोपाल। नवम्बर 2026 में डीजीपी कैलाश मकवाणा सेवानिवृत हो जाएंगे। उससे पहले मध्यप्रदेश के नए पुलिस मुखिया के लिए कवायद शुरू हो गई है। पुलिस मुखिया की रेस में प्रथम पायदान पर 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में डीजीपी जेल वरुण कपूर का नाम सामने आया है। वहीं अन्य नामों में 1991 बैच के उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा, 1992 बैच के पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, जी. अखेतो सीमा, 1993 बैच के रवि गुप्ता, अनिल कुमार, 1994 बैच के डीपी गुप्ता, राजाबाबू सिंह, अनंत सिंह, मनमीत सिंह नारंग हैं। हालांकि प्रदेश पुलिस का अगला मुखिया कौन होगा ये आने वाला समय बताएगा।
byAll State News 24
-
0