*CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी... मैसेज डिलीट करने से पहले क्राइम ब्रांच ने स्क्रीन शॉट... लेकर मुंबई से आरोपी को दबोचा*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिली है... खबर है कि एक व्यक्ति ने डायल-112 के व्हाट्सअप नम्बर पर बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे मुख्यमंत्री यादव को जान से मारने की धमकी देते हुए कई मैसेज किए और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की... इसके कुछ देर बाद उसने मैसेज डिलीट भी कर दिए, लेकिन भोपाल क्राइम ब्रांच ने इन मैसेज का स्क्रीन शॉट पहले ही ले लिया था... बताया जाता है कि अब आरोपी को मुंबई से दबोच लिया गया है और उसे भोपाल लाया जा रहा है... अब उससे पुलिस कड़ी पूछताछ करेगी और इस हरकत में अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में भी पता लगाया जा रहा है..!
byAll State News 24
-
0