समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*बेगूं में 307 किलो डोडाचूरा जब्त, नीमच के दो तस्कर गिरफ्तार*चित्तौड़गढ़।मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत बेगूं थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 307 किलोग्राम 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी एक बोलेरो पिकअप को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एएसपी गोपालसिंह कानावत और डीएसपी अंकित कुडी के सुपरविजन में थानाधिकारी चम्पाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजगढ़ तालाब रोड स्थित गोपालपुरा सरहद पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें कट्टों में भरा अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।पुलिस ने मौके से आरोपी मोहम्मद समद (43) और राहुल भाट (19), दोनों निवासी जाट (थाना रतनगढ़, जिला नीमच, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल रमेश, कमलेश, मनोहर, खेमाराम और चालक रतनसिंह शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post