*सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 30 ग्राम स्मैक और 7 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार..!!**मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन / भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो दिनांक 18.09.2026 को मूखबिर सूचना पर से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामसनेही मिश्रा व एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी डी बिरा के द्वारा थाना सुवासरा पर पदस्थ उनि केरुसिंह रावत को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी मदनसिंह पिता शंकरसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 45 साल निवासी ग्राम आंसपुरा थाना सुवासरा के कब्जे से 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व 7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है घटना का संक्षिप्त विवरण गठीत टीम के द्वारा दिनांक* *18.09.2026 को मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरीत कार्यवाही करते हुऐ गोशाला के सामने बसई कुरावन रोड़ से आरोपी मदनसिंह पिता शंकरसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 45 साल निवासी ग्राम आंसपुरा थाना सुवासरा के कब्जे मे लिये गये सफेद प्लास्टिक के कट्टे मे भरा कुल 7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व आरोपी मदनसिंह के जेब मे रखी कुल 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त कर आरोपी मदनसिंह को* *गिरफ्तार किया व आरोपी से जप्त शुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व स्मैक के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ करते फारुख पठान निवासी घाटाखेड़ी थाना डग जिला झालावाड़ राजस्थान से लेकर आना बताया बाद थाना सुवासरा पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 276/26 धारा 8/15,21,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है आरोपी मदनसिंह को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर तस्करी मे लिप्त अन्य तस्करो के संबंध मे अनुसंधान जारी है जप्त मशरुका 01. 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक किमती 81000 रुपये 02. 7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 03. आरोपी मदनसिंह का एक एनड्रोईड मोबाईल फोन किमती 20000 रुपये सराहनीय कार्य निरीक्षक बी डी बिरा , उनि केरूसिंह रावत व गठीत टीम का विशेष योगदान रहा*
byAll State News 24
-
0