*71 किलो डोडाचूरा से भरा कंटेनर पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार**₹10.65 लाख का डोडाचूरा और करीब ₹40 लाख का कंटेनर जब्त..!!**मंदसौर दलौदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 71 किलो अवैध डोडाचूरा से भरा कंटेनर पकड़ा है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।**पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम लखमाखेड़ी स्थित नीम हाईवे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान नीमच से रतलाम की ओर जा रहे अशोक लेलैंड कंटेनर क्रमांक RJ14GP2337 को रोककर तलाशी ली गई।**कंटेनर में परचून के सामान के साथ चार प्लास्टिक कट्टों में 71 किलो डोडाचूरा मिला मौके से सुखराम पिता रामचन्द्र जाट, उम्र 33 वर्ष, निवासी बांदरसिंदरी, जिला अजमेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।* *पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गुरमीत उर्फ हैप्पी पिता बलदेवसिंह तरखान, उम्र 40 वर्ष, निवासी हरसीपिंड, जिला होशियारपुर, पंजाब, हाल मुकाम सरग्राम, थाना जीरन, जिला नीमच को भी गिरफ्तार किया।**पुलिस ने ₹10.65 लाख कीमत का डोडाचूरा और बिल्टी अनुसार करीब ₹40 लाख कीमत का कंटेनर जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।**कार्रवाई में दलौदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, उपनिरीक्षक प्रमोदसिंह तोमर सहित दलौदा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*
byAll State News 24
-
0