समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*छोटीसादड़ी में 12.50 लाख की अफीम के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार**प्रतापगढ़।जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।**अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और वृत्ताधिकारी रामेश्वर लाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने एनएच 56 पर स्वरूपगंज तिराहे के पास गश्त के दौरान यह सफलता हासिल की। कार्यवाहक थाना प्रभारी दिलीप सिंह उप निरीक्षक मय जाब्ता ने संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर बैठे दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा।**पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिनेश कुमार बेनीवाल निवासी डेडवा (जालौर) और लक्ष्मण भादू निवासी सुतला (जोधपुर) बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।*

Post a Comment

Previous Post Next Post