*27 साल की पुलिस सेवा का मिला बड़ा फायदा* *Mp के 7 अफसर अब 2016 बेंच के आई पी एस*भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हुए 1998 बैच के सात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच वर्ष केंद्र सरकार ने तय कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन सभी अधिकारियों को 2016 बैच का आईपीएस कैडर वर्ष आवंटित किया गया है।इन अधिकारियों ने 26 सितंबर 1998 को डीएसपी पद पर सेवा शुरू की थी। 31 दिसंबर 2025 तक उनकी करीब 27 वर्ष की सेवा पूरी हो चुकी थी। आईपीएस सीनियरिटी रूल्स, 1988 के तहत 27 वर्ष या उससे अधिक की सेवा पर अधिकतम 9 वर्ष का वेटेज दिए जाने का प्रावधान है। इसी आधार पर वर्ष 2025 में से 9 वर्ष घटाकर इन अधिकारियों को 2016 का कैडर वर्ष निर्धारित किया गया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव उदय प्रकाश गुप्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी सात अधिकारियों को मध्यप्रदेश कैडर की सिविल लिस्ट में स्थान दिया गया है।सात अधिकारियों के नाम2016 बैच का कैडर वर्ष पाने वाले अधिकारियों में निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सब्यसाची सर्राफ और समर वर्मा शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की वरिष्ठता 2016 बैच के सबसे जूनियर प्रमोटेड आईपीएस राजेंद्र कुमार वर्मा के ठीक नीचे और 2017 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अंकित जायसवाल के ठीक ऊपर निर्धारित होगी।*प्रमोशन और सर्विस बेनिफिट पर असर*2016 बैच आवंटित होने के बाद इन अधिकारियों की आगे की आईपीएस सेवा अवधि की गणना इसी कैडर वर्ष के आधार पर होगी। इससे उन्हें कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (JAG) और सिलेक्शन ग्रेड से संबंधित पात्रता में लाभ मिलेगा। साथ ही, 2016 बैच के अनुसार सर्विस लेंथ की गणना होने से आने वाले समय में डीआईजी पद के लिए पात्रता की राह भी खुलेगी। इस तरह केंद्र सरकार के आदेश से सातों अधिकारियों की आईपीएस वरिष्ठता और आगे की पदोन्नति से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो गई है।
byAll State News 24
-
0