*उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले*उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह शाही मस्जिद के पास जमकर हंगामा हो गया। मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस पर पथराव की सूचना सामने आई, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सड़क चौड़ीकरण को लेकर विरोधजानकारी के अनुसार, सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन सड़क को 15 मीटर चौड़ा करने की योजना पर काम कर रहा है। प्रस्तावित चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा भी आ रहा है।प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में शनिवार रात से ही मस्जिद के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे थे। रविवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार सुबह स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भारी पुलिस बल तैनातमौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। पथराव की स्थिति बनने के बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। हाईकोर्ट में सुनवाई भी महत्वपूर्णशाही मस्जिद के मामले में पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की एकलपीठ सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद के हिस्से को हटाने की अनुमति दे चुकी है। इस आदेश के खिलाफ अपील दायर की गई है, जिस पर 28 सितंबर को सुनवाई निर्धारित थी। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। मामले को लेकर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बना हुआ है।
byAll State News 24
-
0