*जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिप्स-कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपा 1.95 लाख का डोडाचूरा जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार**नीमच।जिले के अंतर्गत जीरन पुलिस ने मऊ-नीमच हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 'बालाजी वेफर्स' लिखे टाटा टेंपो (RJ06GD6772) को रोककर तलाशी ली, तो उसमें कुरकुरे और वेफर्स के पैकेटों के नीचे छिपाकर रखे गए 3 प्लास्टिक कट्टों में 39 किग्रा डोडाचूरा बरामद हुआ। जब्त डोडाचूरा की कीमत लगभग ₹1,95,000 और टेंपो की कीमत ₹5 लाख बताई जा रही है।**मामले में आरोपी चालक किशन पिता पृथ्वीराज साल्वी (25), निवासी काठी (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। जीरन पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डोडाचूरा के मुख्य स्रोतों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।*
byAll State News 24
-
0